
राशिफल के आधार पर जाने किस को लाभ होगा किसको हानि होगी 2 जनवरी 2025
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। दिन का लाभ उठाने का भरपूर प्रयास करें। आज के दिन आप स्वंय को अधिक ऊर्जावान पाएंगे, जिसकी वजह से आप अपने कार्य को भी सही समय पर अच्छे से कर पाएंगे। परिवार के साथ आपको यात्रा पर जाने का आनंद मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको काफी खुशहाली देखने को मिल सकती है। टेंशन से बचने का प्रयास करें। वरिष्ठ व्यक्तियों से आपको मान-सम्मान मिल सकता है।
आज की सलाह: परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 10
वृषभ राशि
आज आपके लिए किसी चीज की शुरुआत करने का अच्छा समय है। कोशिश करें कि आप जो भी शुरुआत करने की सोच रख रहे हैं उसको शुरू ही कर दें। लाभदायक रहेगा। आपके विचारों से आपका सहयोगी या परिवार भी खुश रहेंगे। प्यार के मामले में आज आप भावुक हो सकते हैं। लेकिन जितना हो सके प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी है।
आज की सलाह: स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 66
मिथुन राशि
आज अगर आप अपनी दिनचर्या पर बदलाव करने का प्रयास करेंगे तो आपको लाभ मिलेगा। अपने काम को बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें। नौकरी में आज आपके सीनियर आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने कार्य पर ध्यान देने का प्रयास करें। पार्टनर के साथ आप अपनी दिनचर्या को बिता सकते हैं। स्वास्थ्य सकारात्मक रहेगा।
आज की सलाह: पार्टनर से साथ रोमांटिक समय बिताने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 85
कर्क राशि
आज कुछ लोग आपके कार्यशैली को लेकर सवाल उठा सकते हैं। इसलिए आज आप अपने आप को बेहतर साबित करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लव लाइफ में भी आपको सफलता मिलेगी। जिसकी वजह से आप काफी खुश रहेंगे। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं।
आज की सलाह: प्रेमी को समय देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: मस्टर्ड, लकी नंबर: 34
सिंह राशि
आज आप अपने शौक को लेकर कार्य करने का प्रयास करें। रोमांटिक समय बिताने का दिन है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी एक्टिव रह सकते हैं। लेकिन खानपान को लेकर सतर्कता बरतने का प्रयास करें। आज आप धार्मिक आयोजनों पर जाने का प्रयास करेंगे। अपनी भावनाओं को काबू रखने का प्रयास करें।
आज की सलाह: कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: सुनहरा, लकी नंबर: 7
कन्या राशि
आप परिवार में सामंजस्य लाने का प्रयास करेंगे। वहीं आप अपने घर क्षेत्र में भी कुछ बदलाव करने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल जातकों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। रिश्तों को लेकर दिन काफी अच्छा गुजरेगा। लेकिन आज आप व्यापार में काफी सफल हो सकते हैं। धनलाभ मिलेगा। लेकिन धनखर्च कम करने का प्रयास करें।
आज की सलाह: धनखर्च पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 26
तुला राशि
अगर आपको पारिवारिक समस्या काफी समय से थी तो आज उससे निजात मिलने की संभावना है। साथ ही आज आपके लिए नई संभावनाओं की तलाश का अच्छा समय है। अपने साथ ही आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। इसके साथ ही आज पार्टनर के साथ रोमांटिक रिश्ते खुशी के साथ बिताएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज की सलाह: पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 23
वृश्चिक राशि
आज आपका उत्साह काफी बढ़ा हुआ रह सकता है। जिसकी वजह से आप दिन का एन्जॉय भी कर पाएंगे। छात्रों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा। पुराने मित्र से आज आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है इसलिए आज आप कुछ भी बोलने से पहले सोच-विचार जरूर करें। खान-पान को लेकर आपको आज सतर्कता बरतने की जरूरत है।
आज की सलाह: वाणी पर सोच-विचारकर करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 22
धनु राशि
अपने कार्य को लेकर आप आत्मविश्वास से भरपूर रह सकते हैं। वहीं पर आज आपको व्यावसाय में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों से आपको मान-सम्मान मिल सकता है। पारिवारिक रिश्ते को लेकर दिन काफी अच्छा बीत सकता है। धनखर्च भी आज आपका ज्यादा होने की संभावना है। परिवार के साथ आज रोमांटिक रिश्ते के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।
आज की सलाह: धनखर्च पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: पिंक, लकी नंबर: 42
मकर राशि
अगर आप किसी चीज को लेकर चिंतित थे तो आज वह भी पूरा होने की संभावना है। पारिवारिक मित्रों के साथ आपके रिश्ते आज से और मजबूत हो सकते हैं। कार्यों के बीच आप आराम करने का प्रयास करेंगे। यात्रा में बाधा उत्पन्न हो सकती है। प्रेमी को समय देने का प्रयास करें। प्रेमी आपकी बात को लेकर सहमत रहेगा।
आज की सलाह: तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 24
कुंभ राशि
आज आप काफी खुशहाली महसूस करेंगे। नौकरी को लेकर दिन काफी अच्छा गुजरेगा। वहीं पर आज आपके लिए कोई नया प्रस्ताव भी सामने आ सकता है। आपका पार्टनर आपके फैसले में आपका भरपूर साथ देगा। काम के बीच परिवार के लिए भी समय निकालने का प्रयास करें। किसी कार्य को लेकर आपको उपहार भी मिल सकता है।
आज की सलाह: दिन को एन्ज्वॉय करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 2
मीन राशि
आज आपके लिए कई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। कार्यस्थल पर भी कोई प्रस्ताव आपको आकर्षित कर सकता है। व्यवसाय में आपको काफी लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास से आज आप भरे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर किसी कार्य के लिए आप सालों से प्रतीक्षा कर रहे थे तो वह भी पूरा होने की संभावना है।
आज की सलाह: कार्य योजना

