उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत 9918 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर जाने किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 12 जनवरी 2024

मेष राशि
आज आप दूसरों की बातों पर जल्दी विश्वास कर सकते हैं। बोलने से पहले काफी सोच-विचार करना जरूरी है। गुस्से से बचने का भरपूर प्रयास करें। नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सुखमय पल व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर दिन अच्छा रहेगा।
आज की सलाह: किसी पर जल्दी विश्वास करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 15

वृषभ राशि
आज आप भीड़ के साथ चलने का प्रयास करें। इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। पार्टनर के साथ समय आज ज्यादा बीत सकता है। शिक्षा पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कार्यस्थल पर आलस्य से बचें। आज शत्रु भी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन आप पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
आज की सलाह: शिक्षा पर फोकस करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 5

मिथुन राशि
आज आप अपने मित्र की मदद करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ प्यार दिखाने का आज अच्छा दिन है। भविष्य को लेकर आज आप व्यवसाय संबंधित योजना बना पाएंगे। स्वास्थ्य हल्का सा खराब रह सकता है जिसकी वजह से कार्यस्थल पर लोग आपके व्यवहार को लेकर नाराज हो सकते हैं।
आज की सलाह: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 25

कर्क राशि
आज आप किसी बात को लेकर निराश हो सकते हैं लेकिन आपको इससे बचने का भरपूर प्रयास करने की जरूरत है। आपका परिवार और दोस्त आपके व्यहार को लेकर काफी खुश रहेगा। आपका प्रिय आपको भावनात्मक सहयोग देगा। वहीं कार्यस्थल पर आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।
आज की सलाह: परिवार को समय देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 2

सिंह राशि
अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का अच्छा दिन है। आज आप किसी चीज को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। कोशिश करें कि आज का दिन आपका दोस्तों के साथ बीते। इससे आपका तनाव कम होगा और आप काफी खुशहाल भी रहेंगे। पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज की सलाह: पार्टनर को समय देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 1

कन्या राशि
आज आप कार्यस्थल पर अकेला महसूस कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को काबू करने का प्रयास करें। प्रेमी से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। आज आपको कोई मित्र वित्तीय सलाह देगा। जिससे आपको काफी लाभ की संभावना है। मित्र के साथ विचार साझा करें। कार्यस्थल पर समय देने का भरपूर प्रयास करें।
आज की सलाह: मित्र के साथ विचार खुलकर रखने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 11

तुला राशि
आज आपके नए लोगों से रिश्ते बनने की संभावना है। प्यार भरा दिन गुजरेगा। दोस्तों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। निवेश के लिए बहुत अच्छा दिन है। लेकिन निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों का भी दिन अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य आपका भरपूर साथ देगा।
आज की सलाह: निवेश कर सकते हैं, लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 8

वृश्चिक राशि
आज आप अपनी समस्याओं को निपटाने का प्रयास करें, नहीं तो धीरे-धीरे कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। भावनाओं को काबू में रखने का प्रयास करें। प्रेमी से अपनी बात खुलकर रखने का समय है। वह भी आपकी बातों का समर्थन करेगा। कार्यस्थल पर आपका दिन अच्छा रहेगा, संकोच करने से बचें।
आज की सलाह: प्रेमी से नि:संकोच दिल की बात खुलकर कह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 10

धनु राशि
मित्रमंडली के साथ आज आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। वहीं आज का दिन पार्टनर के साथ कुछ खास रहने वाला होगा। खरीदारी में धनखर्च अधिक होने की संभावना है। कार्यस्थल पर दिन अच्छा गुजरेगा। अगर कोई योजना आप बना रहे थे तो जल्द ही उसे शुरू कर सकते हैं। दिनभर आपको व्यस्तता बनी रह सकती है।
आज की सलाह: व्यस्तता के बीच अपनों को समय देने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 10

मकर राशि
आज आप प्रेमी के सामने खुलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। लंबे समय से जिन चीजों को लेकर आप काफी तनाव महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है। लेकिन दिन सकारात्मक बीतेगा। आर्थिक स्थिति पर कार्य करने की प्लानिंग बना सकते हैं। काम के दौरान थोड़ा आराम करने का आज आपको प्रयास करना चाहिए।
आज की सलाह: आराम करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: लेमन, लकी नंबर: 6

कुंभ राशि
आज आप किसी परिवार के सदस्य की बातों को लेकर उदास महसूस कर सकते हैं। लेकिन आपको इससे बचने का प्रयास करना है। पार्टनर के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आपकी लाभदायक रहने वाली है। आज पैसों की चिंता करने से बचें। कहीं से धन आने की संभावना है।
आज की सलाह: धन को लेकर चिंता करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: ग्रे, लकी नंबर: 4

मीन राशि
शिक्षा को लेकर आज कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। कड़ी मेहनत आपको लाभ देगी। लेकिन कार्यस्थल पर आपको खराब परिणाम मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी की भावनाओं से प्रभावित होने से बचें। प्रेमी के साथ समय को बिताने का प्रयास करें। धनखर्च हो सकता है।
आज की सलाह: गाय को गुड़ के साथ रोटी जरूर खिलाएं।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 4


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button