भागवत महापुराण की कथा में उमड़ा जन सैलाब
आचार्य विष्णु शरण शास्त्री के भजनों से गूंजा पांडाल

चीप ब्यूरो सिद्धांत फास्ट न्यूज वाराणसी
श्री श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
वाराणसी बरही डीह नेवादा मैं मैं चल रहे श्रीमद् भागवत की कथा में कल चतुर्थ दिवस पर भगवान श्री कृष्ण की मनमोहन झांकी का भक्तों ने दर्शन कर अपने को धन्यवाद माना
वरही डीह नेवादा गांव में ठाकुर नागेंद्र सिंह के यहां चल रहे भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ की कथा में चतुर्थ दिवस आचार्य पंडित दशरथ महाराज ने भगवान श्री कृष्णा की कथा में
श्रोताओं को बताया कि भगवान श्री कृष्ण की लीला श्रवणीय लीला है इस लीला को श्रवण कर लेने से मानव जीते जी मोक्ष को प्राप्त कर लेता है
भगवान की इस लीला को श्रवण कर लेने से मानव पशु पक्षी कीड़े मकोड़े और प्रेत बाधाएं भी मोक्ष को प्राप्त कर सुख की अनुभूति करने लगते हैं
कथा में भगवान श्री कृष्ण की झांकी का दर्शन भगवत प्रेमियों ने किया और अपने को धन्य माना कथा में आचार्य विष्णु शरण शास्त्री के भजनों से पंडाल गूंज उठा और श्रोता झूम उठे
यज्ञ के आचार्य पंडित राम अनुज पांडे सह आचार्य पंडित बृजेश मिश्रा पंडित अनुज ने बताया कि इस लीला को श्रवण करने से मनुष्य के सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और भगवान की यह लीला दुष्टों के संघार के लिए हुआ है
यह कथा 25 सितंबर से चलकर 1 अक्टूबर को इसका समापन होगा


