उत्तरप्रदेश

नगर पंचायत रामपुर के प्रधान नगर में रामपुर का ऐतिहासिक रामलीला मुकुट पूजन के बाद प्रारंभ हुआ

ब्यूरो रिपोर्ट सिद्धांत फास्ट न्यूज़

Siddhant Fast News

रामपुर, जौनपुर। नगर पंचायत रामपुर में प्रधान नगर श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को रामलीला महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान के साथ मुकुट पूजन कर किया गया। मुकुट पूजन के उपरांत रामानंद सागर कृत रामायण का प्रोजेक्टर के माध्यम से चलचित्र प्रदर्शन शुरू हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ होते ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
समिति की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रामायण का सजीव चित्रण प्रोजेक्टर के माध्यम से किया जा रहा है। चलचित्र रामायण का आयोजन 24 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 30 अक्टूबर, शुक्रवार को रामपुर विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन किया जाएगा। वहीं, 31 अक्टूबर, शनिवार को भव्य भरत मिलाप का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष कृपाशंकर ओझा, कोषाध्यक्ष छेदीलाल जायसवाल (पूर्व प्रधान), उपाध्यक्ष रमेशचन्द जायसवाल सुभाष चंद्र बरनवाल सहित तेजा गुरु, रामदुलार दूबे, बनवारी दूबे, मुकेश दूबे, भोरिक सोनकर, ओ.पी. दूबे, आशीष चन्द्रमणि दूबे, घनश्याम दूबे, ब्रह्मनाथ दूबे, श्यामजी जायसवाल, बनारसी सेठ, रविन्द्रनाथ त्रिपाठी, गोरई दूबे, रमाशंकर तिवारी, राकेश विश्वकर्मा, प्रेमचन्द्र चौरसिया, धीरज मौर्या, सुनील यादव और श्याम अनुज पाण्डेय अनिल पाठक सहित अनेक पदाधिकारी एवं सहयोगी जुड़े रहे।
विशिष्ट अतिथियों, सक्रिय सदस्यों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा नगर एवं क्षेत्र के लोगों के सहयोग से आयोजन को सफल बनाने की तैयारी की गई है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से रामायण दर्शन, रावण दहन और भरत मिलाप कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
आयोजकों के अनुसार, रामलीला महोत्सव का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य और धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button