
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
चीप ब्यूरो सिद्धांत फास्ट न्यूज़ वाराणसी
बड़ागांव वरही नेवादा ग्राम में चल रहे भागवत कथा में श्रोताओं ने झूम झूम कर भगवान की लीला को श्रवण करते नजर आए
ग्राम बरही नेवादा के ठाकुर नागेंद्र सिंह के यहां चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन दशरथ महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत से निकल रही अमृतमयी कथा को श्रोता बड़ी श्रद्धा से श्रवण करते हुए नजर आए
कथा के पांचवें दिन महाराज जी ने बताया कि भगवान की दो लीलाएं हुई भगवान पुरुषोत्तम राम की और भगवान श्री कृष्ण की
भगवान के 24 अवतारों में यह दो अवतार बहुत ही पवित्र माने जाते हैं लेकिन भगवान को इन दोनों लीलाओं में सबसे पहले राक्षसों का ही वध करना पड़ा
भगवान श्री कृष्णा अपने अवतार में मात्र 7 दिन में सबसे पहले पुतना राक्षसी का वध किया पूतना कहते हैं अविद्या को अविद्या का मानव शरीर में 14 जगह स्थान माने गए हैं
कथा का समापन 1 अक्टूबर को होगा


