
राशिफल के आधार पर जाने किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 5 दिसंबर 2004
मेष राशि
आज आप उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपकी मुलाकात खुशनुमा लोगों से होगी। ये मेल-जोल भविष्य के लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको ऐसा फील होगा, जैसे आपको बस इसी पल का इंतजार था। दिन बेहतर है, उसका लाभ उठाएं। मौका हाथ से नहीं जानें दें। हनुमान जी आराधना करें। बिगड़े काम पूरे होंगे।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 9
वृषभ राशी
आज वृषभ राशि के जातक जल्द ही नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। आप तेज तर्रार, लेकिन सामाजिक सोच वाले हैं, जिसके कारण आप लोगों के बीच चर्चा में रहेंगे। आपको लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे, तो उनका दिल खोलकर स्वागत करें। अपने वर्क प्लेस पर लोगों के साथ मिलकर काम को पूरा करें।
लकी कलर: लाइट ग्रीन, लकी नंबर: 23
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि वाले आज जातक काफी तर्कसंगत रहेंगे। लेकिन अपनी तर्क शक्ति के कारण आपको अपनी इच्छाओं के अपोजिट भी काम करना होगा। आज आप धन के पीछे भागेंगे और आखिरकार लाभ हासिल कर लेंगे। आप जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। हेल्थ का ध्यान रखें। ठंडी चीजों से परहेज रखें। गणेश जी को दूर्बा चढ़ाएं।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 14
कर्क राशि
आज कर्क राशि वाले लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है। आप कई दिनों से जीवन का मकसद ढूंढ रहे हैं, जिसे आज त्याग सकते हैं। नए बिज़नेस की योजना बनाएंगे। इसके लिए पार्टनर की तलाश है, वो खोज आज मिल सकती है। महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है। आपके नए रिश्ते बन सकते हैं। दिन रोमांचक है। मां दुर्गा की पूजा करें। बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है।
लकी कलर: पिंक, लकी नंबर: 18
सिंह राशि
आज सिंह राशि वालों का जीवन कठिनाइयों से गुजर रहा है, लेकिन आज आप इसके साथ तालमेल मिला लेंगे। आप वास्तविकता और कठिनाइयों से दूर नहीं भागें। जीवन में खुशियां चाहिए, तो मुसीबतों का डटकर सामना करें। सूझबूझ से आगे बढ़ें, अपने आप तरक्की के रास्ते खुलेंगे। वर्कप्लेस में माहौल आपके फेवर में रहेगा। लोगों का साथ मिलेगा। सूर्य भगवान जल अर्पित करें।
लकी कलर: लाइट पिंक, लकी नंबर: 19
कन्या राशि
आज कन्या राशि वालों के जीवन में जो चल रहा है, उसे चलने दें। कंट्रोल नहीं करें। कुछ लोग आपकी लाइफ में इंटरफेयर कर रहे हैं, उन लोगों से आज दूरी बनाने का अच्छा समय है। निजी जीवन को लेकर आत्म मंथन करें। बिगड़ते रिश्तों में कहीं आपसे चूक तो नहीं हुई है। खुद से सवाल करें और जवाब दें। तस्वीर साफ हो जाएगी। दोस्तों का साथ मिलेगा। शिव परिवार की आराधना करें।
लकी कलर: पैरट, लकी नंबर: 14
तुला राशि
आज तुला राशि वालों के लिए दिन बैलेंस रहने वाला है। आप एक अजीब उलझन में रहेंगे। आज आपको कुछ समझ नहीं आएगा कि क्या करें, क्या नहीं। लोगों के सामने आप असहाय नजर आएंगे। आज आप अपनी रुटीन लाइफस्टाइल को कुछ दिनों के लिए छोड़ सकते हैं। किसी अच्छी जगह पर ट्रिप में जा सकते हैं। आप कुछ खोने का डर मन से निकाल दें। जिद के साथ आगे बढ़ें, सफलता कदम चूमेगी। ॐ शुं शुक्राय नमः का जप करें। मन को शांति मिलेगी।
लकी कलर: सफेद , लकी नंबर: 15
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि वालों के जीवन में कई दिनों से उथल-पुथल चल रही है। उसमें आज आपको कुछ हद तक राहत मिलेगी। जीवन में संतोष का अनुभव करेंगे। विदेश जाने का योग बन सकता है। निर्णय आपके मूड पर होगा कि जाना है या नहीं। खान-पान ध्यान रखें। नशे को छोड़ना होगा अन्यथा आगे दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार को समय देने का समय है। भैरो मंदिर में नारियल अर्पित करें।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 27
धनु राशि
आज धनु राशि वाले जातक जीवन में अजीब दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन आज का दिन आपके बाकी दिनों जैसा नहीं रहेगा। आज आप ख़ुशी का अनुभव करेंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। प्यार-मोहब्बत के लिए दिन अनुकूल है। सेहत ठीक रहेगी। अपनों का साथ मिलेगा। प्रमोशन मिल सकता है। भगवान विष्णु मंदिर में पीले लड्डू का भोग लगाएं। वर्कप्लेस में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 23
मकर राशि
आज मकर राशि वालों का दिन अच्छा बीतने वाला है। आज आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। बिज़नेस करते हैं, तो लाभ हो सकता है। जॉब में हैं, तो बॉस से तारीफ मिल सकती है। शेयर बाजार से मुनाफे का योग है, लेकिन लालच आपको नुकसान पहुंचा सकता है। धन मिलने के योग हैं। प्यार के लिए दिन उत्तम है। शनि के मंत्रों का जप करें।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 26
कुंभ राशि
आज कुछ राशि वालों का आज का दिन आलस्य से भरा हो सकता है। इसी के चलते आज आपका मूड भी ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको आज आराम करना चाहिए। दोपहर के बाद समय पक्ष का होने लगेगा। काम में मन लगाएं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। प्यार के लिए दिन उदास करने वाला है। खर्च की अधिकता रह सकती है। शिवलिंग पर सरसो का तेल चढ़ाएं।
लकी कलर: ब्लैक, लकी नंबर:22
मीन राशि
आज मीन राशि के लिए दिन अच्छा है। कहीं से गुड न्यूज़ मिल सकती है। जॉब बदलने का समय आ रहा है। इस बारे में काफी सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। खुद पर घमंड हावी नहीं होने दें। विनम्र रहें। करियर और निजी जीवन दोनों के लिए बेहतर होगा। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। गुरु भगवान की पूजा अर्चना करें। भाग्य का साथ मिलेगा।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 13
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)


