
राशिफल की आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 7 दिसंबर 2024
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए . आज दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. आपको अपनी जिम्मेदारियां में ढील देने से बचना होगा. आपकी किसी नये वाहन को खरीदने की इच्छा थी, तो वह . पूरी हो सकती है. विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे वह किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को भी क्लियर कर सकते हैं. आप कहीं घूमने जाएं, तो आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जो जातक रोजगार के तलाश कर रहे है, उनके लिए . आज दिन अच्छा रहने वाला है. आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से खुशी होगी. आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन करके मेल मिलाप कर सकते हैं. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी. माता जी की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए . आज दिन किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर करने के लिए रहेगा. आपको अपनी किसी बात को लेकर दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है. कुछ नया करने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी. आपको अपने किसी पारिवारिक मामले पर पूरा ध्यान देना होगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए . आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो उनको एक गड़बड़ी होने की संभावना है. आपका कोई प्रॉपर्टी को लेकर मुद्दा यदि कानून में चल रहा है, तो उसमें भी . आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए . आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपकी खुशियां बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे. आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है. आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी.
अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. आपके किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए . आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आपको जिस भी काम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा. आपका कोई काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा हो सकता है. माता-पिता से आप कुछ पारिवारिक संपत्ति को लेकर बातचीत कर सकते हैं. आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे. आपको जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करना होगा.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी इन्कम तो बढ़ेगी, लेकिन आपके खर्च बेतहशा बढ़ेंगे. आपको बेफिजूल की खर्ची पर रोक लगानी होगी. आपका कोई नया विरोधी उत्पन्न हो सकता है. आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहे, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या आएगी. आपका कोई पुराना लेन देन आपको परेशान करेगा. किसी से कोई बात आप बहुत ही सोच समझ कर बोले.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए . आज का दिन उत्तम सफलदायक रहने वाला है. आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी. आप अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेंगे. यदि आपने किसी को कोई सुझाव दिया, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे. आपकी तरक्की होने से परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे. और किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. आपको अपनी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए . आज का दिन कमजोर रहने वाला है. आपको अपनी कर्मियों को दूर करके कार्य क्षेत्र में अपने कामों पर ध्यान देना होगा, तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर सकेंगे. विद्यार्थी भी पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेगे, जिनके लिए उन्हें अपने गुरुजनो से बातचीत करने की आवश्यकता है. आपको बिजनेस की दीर्काघलीन योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए . आज का दिन इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा. आपकी आय में वृद्धि होने से खुशी होगी. आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है. आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए किसी इन्वेस्टमेंट प्लान को लेकर आ सकता है. आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी .
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए . आज का दिन बढ़िया रहने वाला है. आप किसी नए वाहन को खरीद कर लेकर आ सकते हैं. संतान को भी कार्य क्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलने से खुशी होगी. आपकी जीवनसाथी के बीच कोई खटपट चल रही है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें . बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती हैं. आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा.
मीन राशि
मीन राशिके जातकों के लिए दिन सोच समझ कर किसी बात को कहने के लिए रहेगा. आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है. आप अपने घर किसी नई इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं. आप अपनी सुख सुविधाओ की वस्तुओं पर भी अच्छा खास धन व्यय करेंगे. आपको किसी से कोई वादा करने से पहले उसे पूरा करने के बारे में सोचा होगा. आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होंगी.


