उत्तरप्रदेश

पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा

8:30 किलो गांजा बरामद किया

Siddhant Fast News

पुलिस ने 8.35 किलो गांजा के साथ तस्कर को दबोचा, बाइक भी बरामद*

*जौनपुर।* बदलापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नेवादा मुखलिसपुर रेलवे अंडरपास के पास से महेन्द्र यादव निवासी नेवादा मुखलिसपुर, थाना बदलापुर को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा और यूपी-62-DE-9195 नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बदलापुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार यादव


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button