उत्तरप्रदेश

मेले का भव्य आयोजन

सहादतपुर रामपुर जौनपुर

Siddhant Fast News

सिद्धांत फास्ट न्यूज
श्याम अनुज पांडे की रिपोर्ट

रामपुर जौनपुर। आदर्श रामलीला समिति सहादतपुर की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार दिनांक 10 नवंबर 2026 ई को को भव्य रावण दहन एवं ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

समिति के संस्थापक एवं पूर्व प्रधान कल्लू पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि रावण दहन और मेला वर्षों से क्षेत्र की परंपरा और आस्था का प्रतीक रहा है। इस आयोजन में दूर-दराज के गांवों से भी लोग शामिल होते हैं। मेले में भारी भीड़ जुटती है और लोग उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते हैं।

गावँ के कृष्णा पांडेय , नन्हकू पांड़े, अशोक पांडेय , अम्बा शंकर पांडेय , हंसराज पांडेय , सुरेंद्र नाथ पांडेय , रमापति पांडेय , शम्भू , सुशील , त्रिशूल , लोकेश , ह्रदय नारायण , त्रिपुरारी , धनंजय , साधु पांडेय उर्फ ओमप्रकाश , जिला तिवारी , सोनू तिवारी , अरुण तिवारी , वकाला , अनिल , राजेश तिवारी ,एड श्री प्रकाश मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से मेले में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button