पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह ने किया औचक निरीक्षण थाना सिकरारा का
कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने थाना सिकरारा का किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने गुरुवार को थाना सिकरारा का औचक निरीक्षण कर थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और सीसीटीएनएस कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, जिला बदर सहित कठोर कार्रवाई करने, ऑपरेशन वज्रपात की समीक्षा करते हुए अपराधियों की निगरानी और आपत्तिजनक सोशल मीडिया खातों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही आगामी कांवड़ यात्रा एवं सावन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों के प्रशिक्षण का मूल्यांकन किया गया तथा पुलिसकर्मियों को आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार और शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक (नगर/अपराध) गोल्डी गुप्ता भी मौजूद रहे।

