उत्तरप्रदेश

दुर्गा पूजा एवं रामपुर मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए रामपुर थाने में हुई बैठक

जिला संवाददाता विनय तिवारी की रिपोर्ट

Siddhant Fast News

रामपुर (जौनपुर)। दुर्गापूजा एवं मेले को लेकर मंगलवार को रामपुर थाने परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में

थानाध्यक्ष रमेश सरोज, उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय, एसडीओ मुरलीधर मौर्या एवं नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल की मौजूदगी में दुर्गापूजा समितियों से जुड़े पदाधिकारियों और आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में आगामी दुर्गापूजा के दौरान स्थापित किए जाने वाले पंडालों और मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने
आयोजकों से पंडालों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने, आने-जाने वाले रास्तों को सुचारु रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

पंडालों के आसपास आग से बचाव के लिए पानी, बालू आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही पंडाल निर्माण के दौरान विद्युत तारों एवं अन्य सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

बैठक में ध्वनि विस्तारक यंत्र और डीजे बजाने को लेकर भी निर्धारित नियमों की जानकारी दी गई। आयोजकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही साउंड एवं डीजे का संचालन करने तथा तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र न बजाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक शाम करीब चार बजे शुरू होकर छह बजे तक चली। अधिकारियों ने दुर्गापूजा समितियों से प्रशासन का सहयोग करने और शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button