उत्तरप्रदेश

छठ पूजा के लिए पक्का तालाब जगमगाया

श्याम अनुज पांडे की रिपोर्ट

Siddhant Fast News

सिद्धांत फास्ट न्यूज़ जौनपुर

छठ पूजा के लिए तालाब का हुआ सुंदरीकरण

स्लग: छठ पूजा पर आकर्षक रोशनी से जगमगाया रामपुर का पक्का तालाब

रामपुर (जौनपुर)। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत रामपुर के पक्का तालाब को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नगर पंचायत तालाब परिसर का नजारा देखते ही बन रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट और साफ-सफाई के बीच पक्का तालाब धार्मिक स्थल जैसा नजर आ रहा है।

छठ महापर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर तालाब परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं। सजावट के साथ तालाब को भी आकर्षक रूप दिया गया है, जिससे व्रती महिलाओं और उनके परिवारों को पूजा-अर्चना के दौरान बेहतर माहौल मिल सके।

छठ पूजा के अवसर पर नगर पंचायत की इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाता तालाब लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक इस सुंदर नजारे को देखने पहुंच रहे हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जायसवाल के नेतृत्व में की गई यह व्यवस्था रामपुर की धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक सुंदरता को एक नई पहचान दे रही है।


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button