उत्तरप्रदेश

स्कूटी और बाइक की टक्कर में दो जख्मी

श्याम अनुज पांडे की रिपोर्ट

Siddhant Fast News

रामपुर, जौनपुर। रामपुर क्षेत्र के गोपालापुर मोड़ तिराहे पर बुधवार को टर्न लेते समय स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई।

हादसे के दौरान बाइक पर सवार करीब दो वर्ष का बच्चा सड़क पर गिर गया। हालांकि गनीमत रही कि बच्चे समेत सभी लोग सुरक्षित रहे और कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोपालापुर मोड़ तिराहे पर बाइक और स्कूटी सवार अपने-अपने दिशा में जा रहे थे।

इसी दौरान टर्न लेते समय दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक पर बैठा करीब दो वर्ष का बच्चा नीचे गिर पड़ा। बच्चे को सड़क पर गिरा देखकर आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित उठाया।

घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बच्चे और अन्य सवारों की स्थिति देखी, लेकिन सभी को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गोपालापुर मोड़ तिराहा काफी व्यस्त रहता है। ऐसे में वाहन चालकों को टर्न लेते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और गति नियंत्रित रखनी चाहिए, ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button