
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
गीता नगर अकोला महाराष्ट्र में गजानन शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है यह कथा दिनांक 23 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ
कथा के आचार्य पंडित दशरथ दुबे काशी वाले ने कल की कथा में बताया कि कलयुग में भगवान की प्राप्ति केवल और केवल भक्ति के माध्यम से किया जा सकता है
महाराज जी ने बताया कि जैसे 5 वर्ष के ध्रुव जी अपने माता सुनीति के आज्ञा अनुसार वन में जाकर भगवान को प्राप्त कर लेते हैं
ठीक उसी प्रकार से कलयुग में भी हर व्यक्ति भक्ति के माध्यम से भगवान को प्राप्त कर सकता है लेकिन कलयुग में भगवान दिखेंगे नहीं
लेकिन अपने भक्तों के कष्ट को दूर कर देंगे आचार्य जी ने बताया कि भगवान को प्राप्त करने के लिए केवल और केवल भक्ति ही एक माध्यम है
कथा के मुख्य यजमान आचार्य पंडित विजय शंकर तिवारी हैं कथा का समापन 19 अक्टूबर 2026 को होगा


