उत्तरप्रदेश

जर्जर मकान भर भरा कर गिरा

रामपुर नगर पंचायत का मामला

Siddhant Fast News

सिद्धांत फास्ट न्यूज़
श्याम अनुज पांडे की रिपोर्ट

रामपुर, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रामपुर
स्थित यूनियन बैंक के सामने वाली गली में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पिंटू प्रजापति के जर्जर मकान का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। छज्जा गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

बताया जाता है कि उक्त मकान में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान संचालित होती है। संयोग अच्छा रहा कि हादसे के समय दुकान बंद थी। इस कारण कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और जनहानि होने से बच गई।

हालांकि, इस घटना ने नगर क्षेत्र में पुराने और जर्जर भवनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दुकान खुली होती और उस समय ग्राहक या दुकानदार मौजूद होते, तो यह हादसा गंभीर रूप ले सकता था। बाजार और गलियों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है।

ऐसे में जर्जर भवनों के आसपास से गुजरना भी खतरे से खाली नहीं है।
घटना के बाद लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जर्जर मकानों का सर्वे कराने और संभावित खतरे वाले भवनों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि नगर पंचायत प्रशासन ऐसे भवनों की समय रहते जांच क्यों नहीं कराता? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार विभाग की नींद खुलेगी?

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम कराए जाएं, ताकि भविष्य में किसी की जान जोखिम में न पड़े।


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button