
चीप ब्यूरो सिद्धांत फास्ट न्यूज वाराणसी
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सप्त दिवसीय आयोजन
बड़ागांव बरही नेवादा डीह ग्राम सभा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है कथा के आयोजन ठाकुर राजेंद्र सिंह है
भागवत कथा के आचार्य पंडित दशरथ दुबे महराज जी के मुखारविंद से भगवान की लीला को सुनकर श्रोता झूम उठते हैं पूरा क्षेत्र कृष्णा मय बन गया है आचार्य जी की कथा को श्रवण करने के लिए काफी बरसात होने पर भी पंडाल में श्रद्धालु कथा से पहले आकर बैठ जाते हैं
कल की कथा में महाराज जी के द्वारा भक्ति से सराबोर कथा श्रोताओं को सुनने का अवसर मिला महाराज जी ने बताया की 4 वर्षीय बालक ध्रुव अपने माता के आज्ञा का पालन कर नारद जी को गुरु मानकर कठिन तपस्या कर भगवान को प्राप्त कर लिया और ध्रुव की तपस्या से प्रसन्न होकर नारायण भगवान प्रकट होकर ध्रुव जी को दर्शन देते हैं और बिना मांगे हुए वरदान भी देते हैं
उन्होंने बताया कि ध्रुव की तरह हर बालक को अपनी माता का सम्मान करते हुए उसकी आज्ञा का पालन करना चाहिए जो पुत्र अपने माता की आज्ञा का पालन करता है वह ध्रुव की तरह भगवान को प्राप्त कर पूज्यनीय हो जाता है
महाराज जी ने आगे बताया की मानव जीवन सार्थक तब होता है जब वह सत्कर्म के माध्यम से परमात्मा को प्राप्त कर लेता है यह कथा 25 सितंबर से प्रारंभ हुई और 1 अक्टूबर को इस कथा का समापन होगा

