पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
मामला जाफराबाद बाजार का बताया जा रहा है
सिद्धांत फास्ट न्यूज़ ब्यूरो जौनपुर
के अनुसार जौनपुर जफराबाद बाजार के नसही निवासी बीती रात एक युवक ने अपने कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंच करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया सिद्धांत फास्ट न्यूज के अनुसार कस्बे में मनोज कुमार सोनी नामक युवक रहता था प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त रात्रि में वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया सुबह परिजनों ने इसे जागने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं जागा तो लोग दरवाजा को तोड़ करके अंदर देखते हैं तो लोगों के होश उड़ गए इस बीच पास पड़ोस उसके लोग भी आकर के जमा हो गए अंदर जाकर के लोगों ने देखा तो वह कमरे में लगे पंखे के सहारे दुपट्टा से फांसी लगा लिया था जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई अपनी पत्नी मान्यता वर्मा को अपने छोड़कर के सोमवार को आया हुआ था और इसी रात्रि यह घटना हुई लोगों से पूछने पर पता चला कि परिवारिक कलह के कारण ऐसा हुआ उप निरीक्षक जयप्रकाश का कहना है कि मृतक के छोटे भाई दुर्गेश की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है लेकिन देखने वाली बात यह है कि वह युवा वक्त फांसी क्यों लगाया यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा

