
सिद्धांत फास्ट न्यूज अकोला
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन
गीता नगर अकोला में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है इस कथा में भागवत प्रेमी पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की लीला को श्रवण कर अपने को धन्य मान रहे हैं
कथा के प्रवचन करता आचार्य दशरथ जी महाराज ने बताया कि कलयुग में केवल भक्ति के द्वारा परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है और कोई उपाय नहीं है
उन्होंने बताया कि भागवत महापुराण में राक्षस कुल में जन्म लेने वाला बालक प्रहलाद अपने माता के गर्भ में रहते हुए उसके माता ऋषि नारद के आश्रम पर रहकर भागवत की कथा को नारद जी के द्वारा श्रवण किया था
भागवत महापुराण में साक्षात भगवान का वास है इसलिए गर्भ में रहते हुए भी बालक इस कथा को श्रवण कर लेने पर धार्मिक प्रवृत्ति का हुआ और उसे भगवान की प्राप्ति हुई
जबकि पिता बलवान राक्षसों में एक था और भगवान का बहुत बड़ा विरोधी था बालक को धार्मिक अवस्था में देखकर बालक को मारना चाहा लेकिन बालक को भगवान पर अटूट विश्वास था
और जो व्यक्ति भगवान पर विश्वास करता है भगवान को उसकी रक्षा अवश्य करते हैं और अंतिम समय में जब राक्षस अपने पुत्र प्रहलाद को मारना चाहा तो भगवान प्रकट होते हैं और अपने भक्त की रक्षा करते हैं और राक्षस का वध करते हैं
कलयुग में भी जो व्यक्ति भगवान पर विश्वास करता है भगवान अवश्य उसकी रक्षा करते हैं कथा का समापन 29 अक्टूबर को होगा



