
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 30 अप्रैल 2024
मेष राशि
आज बड़े टारगेट हासिल करने के लिए आपको प्रेरित महसूस होगा। परिवार के लोगों के साथ हो रही बातचीत के कारण चिंतित दूर हो सकती है। आपको पूरा ध्यान जरूरी बातों पर बनाए रखना होगा। अपनी गलती का एहसास होगा, इस कारण काम में बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
आज व्यापार से जुड़े लोगों की काम की गति धीमी रहेगी। अटका हुआ पेमेंट मिलने में वक्त लग सकता है आज रिलेशनशिप की वजह से हो रही चिंता दूर हो सकती है। किसी निर्णय तक पहुंचने में वक्त लगेगा।
सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए गलत आदतों को छोड़ना होगा।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1
वृषभ -राशि
आज मित्रों के साथ हो रही बातचीत की वजह से उत्साहित महसूस हो सकता है। परिवार संबंधी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम है। अपनी काबिलियत पर विश्वास रखें। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
आपके काम की तुलना अन्य लोगों के साथ हो सकती है। काम की क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। आज पार्टनर के साथ वक्त बिता कर एक-दूसरे की समस्याएं सुलझाने की कोशिश करनी होगी।
आज सिर में भारीपन हो सकता है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
मिथुन राशि
आज पुराने निर्णय के बारे में सोच-विचार करना होगा। इस निर्णय में बार-बार बदलाव न करें। ये महत्वपूर्ण है, वर्ना यदि आप इस बार अवसर खोएंगे तो दोबारा प्राप्त नहीं होगा। जो आपके लिए पछतावे का कारण बन सकता है। जिन बातों में कमजोर महसूस होता है, उनके लिए सतर्क रहना होगा।
काम संबंधी निराशा होने रह सकती है। अपने काम के लिए डेडिकेशन बनाए रखें। दूसरों के साथ बातचीत करके खुद को प्रेरित करना होगा।
रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेने से पहले अपनी अपेक्षाओं को ठीक से समझना होगा।
आज बदन दर्द की वजह से बेचैनी रहेगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 7
कर्कःराशि
आज आपके प्रयत्न सफल होंगे। चिंता न करें, प्रयत्न जारी रखने पर ध्यान दें। परिवार के लोगों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। जिन लोगों के विचार आपसे मिलते-जुलते हैं, केवल उनके रिश्ता सुधारें।
आज करियर संबंधी महत्वपूर्ण अवसर आपको मिलेंगे। टारगेट पर फोकस बनाए रखें।
आज रिलेशनशिप की वजह से थोड़ी चिंता रहेगी। पार्टनर के साथ वक्त बिताने से आपको आनंद मिलेगा।
आज शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 2
सिंह राशि
आज काम संबंधी गलती समझ आएगी, इस कारण गलती को सुधारने के लिए काम करेंगे। व्यर्थ बातों से अधिक काम को महत्व देंगे। परिवार के लोगों के साथ विवाद सुलझने में वक्त लगेगा। आपके निर्णय का शुरुआत में विरोध हो सकता है। वक्त के अनुसार दूसरों का साथ भी मिल सकता है।
आज करियर संबंधी चिंता सता सकती है। आप सही मार्ग पर हैं।
रिलेशनशिप की वजह से थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन पार्टनर आपके तनाव को समझकर अपने बर्ताव में सुधार करेंगे।
आज आंखों से जुड़ी तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
कन्या राशि
आज आपकी इच्छा शक्ति प्रबल हो सकती है। इस कारण जो बातें मन के विरुद्ध होती हैं, उन पर ध्यान देकर जीवन में बदलाव करना होगा। पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी और बड़े निवेश पर ध्यान देते हुए आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें।
आज व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार अवसर मिलेंगे। कुछ लोगों को बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। आज पार्टनर की उदासीनता का कारण जानने की कोशिश करनी होगी।
बदन दर्द और बुखार जैसी तकलीफ हो सकती है। सेहत को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 3
तुला राशि
आज जिन बातों में आपको स्थिरता मिल रही है, उन पर ध्यान दें। परिवार संबंधी निर्णय लेते समय हर एक व्यक्ति के विचारों और भावनाओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें। आप किसी भी व्यक्ति पर दबाव न बनाएं। पैसों से संबंधित रिस्क न ली जाए, इस बात को लेकर सतर्क रहें।
आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में संतुलन लाने के लिए प्रयत्न करने की जरूरत है।
आज भागदौड़ के कारण बदन दर्द हो सकता है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 6
वृश्चिक राशि
आज अपनी भावनाओं को समझें। उन्हें सुलझाना जरूरी होगा। अधिकतर बातों में जटिलता रहेगी। व्यक्तिगत जीवन और परिवार के लोगों की अपेक्षा में फर्क रहेगा। फिलहाल किसी एक का ही चुनाव करके जिम्मेदारी ठीक से निभाने की कोशिश करनी होगी। घर पर मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा आज: महिलाओं को अपेक्षा के अनुसार प्रगति मिलेगी। प्रयत्न के अनुसार आर्थिक स्थिरता न मिलने से थोड़ी उदासीनता रहेगी।
आज रिलेशनशिप सुधारने के लिए खुद में क्या बदलाव करना है, ये समझ आएगा।
आज लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 2
धनु राशि
आज पुरानी समस्या को सुलझाने का रास्ता मिलेगा। इस कारण काफी हद तक राहत मिल सकती है। दोबारा वही गलती करके समस्या बढ़ सकती है। पैसे और वक्त का सही तरीके से इस्तेमाल करना सीखें। मित्रों के साथ दूरियां न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा।
आज काम अपेक्षा के अनुसार प्रगति दिखाएगा। फिर भी छोटी-मोटी दिक्कतों की वजह से आपका गुस्सा बढ़ सकता है। आज पार्टनर के साथ यात्रा का मौका मिल सकता है।
आज
यूरिन से जुड़ी हुई तकलीफ ठीक होने में वक्त लगेगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 9
मकर राशि
आज दूसरों से अधिक आपको अपने निर्णय को महत्व देना सीखना होगा। जिन बातों का असर आपके व्यक्तिगत जीवन पर हो रहा है, उन पर बारीकी से ध्यान देते रहें। जरूरी निर्णय लेते समय भावनात्मक रूप से तकलीफ हो सकती है। जो बातें महत्वपूर्ण हैं, उन पर ध्यान देकर कठिन निर्णय लेने होंगे। आज आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ मिलने का मौका मिलेगा। जो आपके काम में बदलाव करने के लिए उपयुक्त साबित हो सकता है।
आज कुछ निर्णय पार्टनर के विरुद्ध होंगे, लेकिन फिर भी पार्टनर आपकी मदद करेंगे।
आज बच्चों की सेहत अचानक से बिगड़ने की संभावना है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 7
कुंभ राशि
आज बाहरी व्यक्ति के साथ लेन-देन करते समय सतर्कता रखने की जरूरत है। पुराने कर्ज को दूर करने के लिए आपको प्रयत्न बढ़ाने होंगे। पैसों का इस्तेमाल आप किस प्रकार से करते हैं, इस बात पर आपका काम निर्भर करेगा। जरूरी बदलाव करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
आज नाराजगी से बचना होगा। वर्ना ये बात नुकसान का कारण बन सकती है। आज पार्टनर से कमिटमेंट प्राप्त होने में वक्त लगेगा। फिलहाल एक-दूसरे के साथ के संबंध सुधारने पर ध्यान देआज त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 8
मीन राशि
आज अहंकार से बचना होगा। अपने निर्णय को समझना होगा। स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी है। बड़ी प्रगति प्राप्त नहीं होगी। लेकिन चिंता से बचना होगा। आध्यात्मिक बातों की वजह से शांति मिल सकती है। इस कारण आगे के निर्णय सही तरीके से ले पाएंगे। आज लोगों आपके ऊपर दबाव डालेंगे। यदि काम आपके मन के विरुद्ध हो रहे हैं तो इन्हें स्वीकार न करें।
आज पार्टनर और आप मिलकर निर्णय लेने की कोशिश करते रहें। परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।
आज: सेहत में बदलाव करने के लिए डॉक्टर या डाइटीशियन से मार्गदर्शन लेकर जीवन शैली में बदलाव करें।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 5