
चीफ ब्यूरो सिद्धांत फास्ट न्यूज़
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
बड़ागांव बरही नेवादा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा में श्रोताओं ने झूम झूम कर कृष्ण लीला का आनंद लिया
ग्राम बरही के ठाकुर नागेंद्र प्रताप सिंह के यहां चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन श्रोताओं ने भगवान श्री कृष्ण की लीला श्रवण कर अपने को धन्यवाद
कथावाचक आचार्य पंडित दशरथ महाराज ने कल की कथा में बताया कि भगवान के 24 अवतारों में दो अवतार श्रेष्ठ माने गए हैं पहला पुरुषोत्तम भगवान राम का अवतार और दूसरा श्री कृष्ण का अवतार
दोनों लीलाओं में भगवान ने सबसे पहले राक्षसी का वध किया रामा अवतार में भगवान ने प्रथम ताड़का का वध कर उद्धार किया और कृष्णा अवतार में भगवान ने जन्म से सातवें दिन पुतना का वध कर उद्धार किया
इस कथा का समापन 1 अक्टूबर 2026 को होगा

