
चीप ब्यूरो सिद्धांत फास्ट न्यूज वाराणसी
श्रीमद् भागवत की कथा का आयोजन
ग्राम वरही डीह वाराणसी मैं ठाकुर नागेंद्र सिंह के यहां श्रीमद् भागवत की कथा के तृतीय दिवस की कथा में पूरा क्षेत्र कृष्णा मय बन गया
यजमान के अलावा बूढ़े जवान बच्चे माताएं बहने कथा प्रारंभ होने के पहले ही पंडाल में आकर जम जाते हैं और उन्हें भगवान श्री कृष्ण की लीला श्रवण करने की ललक जैसे लगी रहती है
जैसे ही आचार्य दशरथ जी महाराज अपने व्यास पीठ पर आसीन होते हैं वैसे ही भक्तगण भगवान का जयकारा लगाना प्रारंभ कर देते हैं
और कथा समाप्त किए जाने पर भी भागवत प्रेमी महाराज जी से अनुरोध करते हैं की महाराज जी थोड़ी कथा और कह देते तो हमारा सौभाग्य होता
कथा में दुर से जो माताएं आती हैं भक्त आते हैं वह भी यही अनुरोध करते हैं की महाराज पता नहीं आगे इस लीला को हम श्रवण कर पाएंगे कि नहीं कर पाएंगे इसलिए भगवान की लीला थोड़ा और सुना दीजिए
कल कथा के तृतीय दिवस में महाराज जी के मुखारविंद से भक्त प्रहलाद की भक्ति रूपी कथा को सुनकर भक्त मंत्र मुग्ध हो गए और इतने भाव विभोर हुए की प्रहलाद जी की भक्ति के द्वारा तपस्या के द्वारा भगवान की प्राप्ति की कथा सुनकर उनके आंखों से प्रेम की अश्रु धारा निकलने लगी
कथा के आचार्य पं राम अनुज पांडेय है
यह कथा 25 सितंबर से प्रारंभ होकर इसका समापन 1 अक्टूबर को होगी


