Uncategorized

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ धर दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

.. आज का राशिफल जानें किसको हानि होगी किसको लाभ

22-1-2024
मेष

पुराने अटके काम पूरे होने से राहत मिल सकती है। जिन कामों से संबंधित तनाव है, उनमें सुधार होगा। आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और काम के लिए डेडिकेशन भी बढ़ेगा। जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखें। व्यक्तिगत जीवन में गंभीरता बनी रहेगी।

करियर : काम को योजना के अनुसार पूरा करना जरूरी होगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी जो तनाव है, वह दूर होने लगेगा। पार्टनर के साथ बातचीत करेंगे तो सुधार होगा।

हेल्थ : सेहत संबंधी नकारात्मक बदलाव क्यों होते हैं, इस बात का अवलोकन करें। डॉक्टर से चर्चा करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

वृषभ

अहंकार से बचें। जिन लोगों के साथ आप संबंध सुधारना चाहते हैं, उनके साथ बातचीत शुरू होगी। पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करने की कोशिश करें। अपने अनुभव का सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा। मित्रों के साथ दूरियां कम होने लगेगी और एक-दूसरे के लिए नाराजगी दूर होगी।

करियर : करियर संबंधी परेशानियां जल्दी सुलझेंगी। बड़ा टारगेट तय न करें।

लव : पार्टनर के साथ व्यक्तिगत दायरा बनाए रखना फिलहाल जरूरी होगा।

हेल्थ : कंधे में जकड़न होने से दिनभर परेशानी होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

मिथुन

निर्णय लेने से पहले फायदों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों की अपेक्षाएं पूरी करते रहने से निराशा रहेगी। जो बातें आपके लिए सही हैं, उनका चुनाव करें। जीवन में सकारात्मक बदलाव करें।

करियर : करियर संबंधी जो चिंता है, वह जल्दी ही दूर होगी। आपने जो योजना बनाई है, केवल उस पर टिके रहें।

लव : पार्टनर के कारण जीवन में सकारात्मकता रहेगी।

हेल्थ : सर्दी और कफ की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

कर्क

कोई निर्णय लेने से पहले आपको अपनी क्षमता का अंदाजा सही तरीके से लेने की आवश्यकता है। रिस्क न लें। योजना बनाते समय केवल निजी भविष्य के बारे में विचार करने की जरूरत है। परिस्थिति धीरे-धीरे बदलेगी। फिलहाल स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। जिस प्रकार से काम आगे बढ़ रहे हैं, उन पर ध्यान देते रहें।

करियर : काम संबंधी टारगेट क्या है और इस टारगेट को क्यों तय किया है, इस बात का अवलोकन करें।

लव : भावनात्मक जरूरतों के बारे में पार्टनर के साथ गहराई से चर्चा करें। इस वजह से एक-दूसरे के लिए नाराजगी दूर हो सकती है।

हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

सिंह –

पुरानी बातों के बारे में विचार करके तनाव बढ़ेगा। जिन लोगों के साथ विवाद होता है, उनके साथ दूरियां बनाए रखें। आपकी सोच नकारात्मक होने से बेचैनी बढ़ेगी।

करियर : काम संबंधी हड़बड़ी न करें, इस बात का ध्यान रखें।

लव : परिवार के विरोध की वजह से रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मकता रह सकती है।

हेल्थ : पीठ दर्द के कारण तकलीफ होने की संभावना है। डॉक्टर से तुरंत उपचार लें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

कन्य

फिलहाल आपको अपने जीवन पर ध्यान देना होगा। अपनी अपेक्षाओं का बोझ अन्य लोगों को महसूस न होने दें। किसी भी व्यक्ति पर डाला गया दबाव आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकता है। जिस प्रकार से आप अपने निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं, वैसे ही अन्य लोग भी अपने निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं, इस बात को समझना होगा। जरूरत पड़ने पर ही लोगों को सलाह दें।

करियर : काम संबंधी टारगेट बड़ा महसूस होगा। क्षमता के अनुसार काम करने की आवश्यकता है।

लव : अहंकार की वजह से पार्टनर से विवाद होने की संभावना है।

हेल्थ : खांसी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

तुला –

भविष्य संबंधी विचार करते हुए तनाव होने की संभावना है। आप सही मार्ग पर हैं और आपको सही अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। इसलिए फिलहाल किसी भी बात पर अधिक विचार न करते हुए काम करें। जरूर से अधिक पैसा खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : करियर में स्थिरता प्राप्त करने के लिए आपको किसी एक स्किल में पारंगत होने की जरूरत है।

लव : बार-बार निर्णय गलत होने से आपको और पार्टनर को तकलीफ होगी। पार्टनर के सुझावों पर ध्यान दें।

हेल्थ : सर्दी और बुखार की परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

वृश्चिक –

आध्यात्मिक बातों के जरिए प्रसन्नता मिलेगी। काम से अधिक आप अन्य बातों में उलझे रहेंगे। जिन बातों की वजह से मन में क्रोध है, उसे दूर करना आपके लिए संभव हो सकता है। अपने नकारात्मक पहलुओं पर काम करें। जीवन से जुड़ी दिक्कतें काफी हद तक दूर होंगी।

करियर : करियर संबंधी निर्णय लेने के लिए आप पूरी तरह से सक्षम हैं। हर काम के लिए लोगों की मदद की अपेक्षा रखने से आप कमजोर बनेंगे।

लव : पार्टनर और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना आपके लिए संभव होगा।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

धनु –

काम के साथ परिवार पर भी ध्यान दें। आज आप से जुड़े लोगों को अकेलापन महसूस हो सकता है, आपको हर एक व्यक्ति का साथ देना होगा। दिन की शुरुआत में काम का बोझ अधिक रहेगा। काम पूरे हो रहे हैं, इस वजह से प्रसन्नता रहेगी। पैसों से संबंधित समस्या अचानक दूर होगी।

करियर : महिलाओं को करियर के लिए जागरूक रहना होगा। अगले कुछ दिनों में बड़ा निर्णय लेने की संभावना है।

लव : कठिन समय में पार्टनर का आप किस प्रकार से साथ देते हैं, ये बात अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

मकर

बड़ी समस्या दूर करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। ये बात समझ आने के बाद भी चिंता करने में वक्त जाया होगा। छोटे-छोटे टारगेट हासिल करने के बाद ही आपको विश्वास महसूस होगा। खुद को हारा हुआ न समझें। जरूरत पड़ने पर आपको मदद और मार्गदर्शन मिलता जाएगा।

करियर : काम से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी और काम के लिए डेडिकेशन बढ़ने लगेगा।

लव : पार्टनर के खिलाफ कोई व्यक्ति आपको भड़काने की कोशिश कर सकता है। दूसरों की बातों पर ज्यादा विश्वास न करें।

हेल्थ : पैर दर्द और शारीरिक कमजोरी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

कुंभ –

छोटे-छोटे निर्णयों का असर आपके जीवन पर क्या होता है, इस बात का अवलोकन करें। मानसिक रूप से जो बातें आपको कमजोर बना रही हैं, वह लोगों के गलत प्रभाव के कारण है। ऐसी स्थिति बदलने की क्षमता आप रखते हैं, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : मेहनत के अनुसार फल प्राप्त न होने से थोड़ा उदासीन महसूस होगा, लेकिन काम संबंधी स्थिरता और संतुलन बनाए रखना आपके लिए संभव है।

लव : पार्टनर की बेचैनी की वजह से आपको भी नकारात्मक महसूस हो सकता है। एक-दूसरे के ऊपर दबाव न बनने दें।

हेल्थ : बार-बार सेहत बिगड़ने से चिंता बनी रहेगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

मीन

लोगों से उनकी क्षमता के अनुसार अपेक्षा न रखने से आपकी मानसिक तकलीफ बढ़ सकती है। पैसों से संबंधित लेन-देन करते समय सतर्कता रखने की आवश्यकता है, वर्ना नुकसान हो सकता है।

करियर : आपको मिले अवसर कोई और व्यक्ति छीनने की कोशिश कर सकता है। फिलहाल अपने काम के बारे में किसी भी व्यक्ति को जानकारी बिल्कुल न दें।

लव : रिलेशनशिप में दूसरों दखलंदाजी न होने दें।

हेल्थ : कान का दर्द हो सकता है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 6


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button