उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 20 में 2024

मेष राशि

आज पैसों से संबंधित बातों में गहराई से विचार करते हुए निर्णय लें। वर्ना एक-दूसरे के लिए गलतफहमी होने की संभावना है। अपने काम में गंभीरता रखें। व्यक्तिगत जीवन में आ रहे सुधार काम में बदलाव करने के लिए उपयुक्त साबित होंगे।
काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होने में वक्त लगेगा। फिलहाल अपने प्रयत्न जारी रखे: रिलेशनशिप में बदलाव करने के लिए खुद में कौन सी बातें बदलनी हैं, इस बात पर गौर करना होगा।
सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

वृषभ राशि

आज परिवार के लोगों के खिलाफ जाकर लिए निर्णय लेने से तकलीफ और पछतावा हो सकता है। आध्यात्मिक बातों का सहारा लेकर मानसिक शांति प्राप्त करने की कोशिश करें। एकांत में जितना समय बिताएंगे, उतनी निराशा बढ़ती नजर आएगी। कुछ काम मन के विरुद्ध करने पड़ सकते हू उच्च शिक्षा संबंधित प्रयत्न सफल होंगो रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय लेने से पहले अपनी अपेक्षाओं का ध्यान रखना होगा।
एसिडिटी और अपचन की वजह से पेट दर्द हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

मिथुन राशि

आज हर व्यक्ति आपकी दुविधा बढ़ाएगा। आपको अपने विचारों पर काम करने की आवश्यकता है। अपने जीवन की तुलना अन्य लोगों के साथ करने से निराशा होगी। साथ में दबाव भी रहेगा, जिससे आपसे गलती हो सकती है युवाओं को काम पर ध्यान देने की जरूरत है। गलत जगह पैसा खर्च करने से व्यापार में नुकसान होने की संभावना है रिलेशनशिप आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्न करने की जरूरत है।
पेट से जुड़ी बीमारी ठीक होने में वक्त लगेगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

कर्क राशि

आज नए विचारों से नई ऊर्जा मिलेगी। यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। आपके प्रयत्नों को सफलता मिलेगी। साथ में नई जगह जाने से सोच में बदलाव आएगा, जो आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए लाभदायक साबित होगा।
अपने काम से जुड़े लोगों के साथ वक्त बिताने की वजह से नए आइडियाज मिल सकते हैं। रिलेशनशिप की चिंता न करें। आपकी अपेक्षा के अनुसार रिश्ता आगे बढ़ेगा।
सेहत में बदलाव करने के लिए खानपान पर बारीकी से ध्यान देने की आवश्यकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

सिंह राशि

आज जिन बातों के कारण आप निर्णय लेने से कतरा रहे हैं, उन पर ध्यान देने की जरूरत है। विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। लोगों के दबाव में आकर आपकी समस्या बढ़ सकती है। हर बार लोगों के विचारों को और उनकी राय को महत्व देने से अभी तक आपका जो नुकसान हुआ है, उसे दूर करने का मौका मिलेगा।: करियर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय आपको लेने होंगे पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है।
सिर दर्द की समस्या रहेगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

कन्या राशि

आज वर्तमान बातों पर ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। भविष्य से जुड़ी जो भी चिंता आपको सता रही है, उससे खुद को दूर रखें। मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है, इस कारण आपको आनंद मिलेगा: व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है। पुराना पेमेंट अचानक प्राप्त होग रिलेशनशिप ठीक रहेगा, लेकिन मन में बढ़ रही चिंता के कारण विवाद होने की संभावना बन रही है। वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

तुला राशि

आज प्रयत्नों में बार-बार आ रहे बदलाव की वजह से आपका संयम टूटेगा। प्रगति न होने से अपने लिए निराशा भी हो सकती है। आपको बड़ा टारगेट छोटे-छोटे हिस्सों में पूरा करना होगा। विचारों में सुधार करने के लिए हर छोटी बात पर ध्यान देना होगा। आप खुद को किस नजरिए से देखते हैं, इस बात पर विचार करें।
काम की जगह के लोगों से आलोचना मिलने की संभावना है। काम संबंधी गलती न होने दें रिलेशनशिप ठीक रहेगा। पार्टनर हर बात में समझदारी दिखाएंगे। शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

वृश्चिक राशि

आज जिन बातों को अभी तक आप महत्व दे रहे थे, उनसे संबंधित विचार बदलते नजर आ रहे हैं। नई बातों को समझने में वक्त लगेगा। फिलहाल किसी भी बात में हड़बड़ी न करें। आज आप खुद को आराम देंगे। जो बातें मन के विरुद्ध हुई हैं, उनके पीछे का कारण आपके सामने जल्दी आएगा। काम संबंधी टारगेट में बदलाव आ सकता है, लेकिन ये बात नकारात्मक नहीं है आप और पार्टनर के बीच चल रहे विवाद की चर्चा बाहर के लोगों के सामने न करें। शुगर संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

धनु राशि

आज अनेक प्रयत्न के बाद पुरानी बातों को सुलझाना आपके लिए संभव होगा। किसी व्यक्ति की आपके लिए गलतफहमी दूर होगी। फिर से रिश्ते में सुधार नजर आएगा। वैवाहिक जीवन संबंधी चिंता अपने पार्टनर के साथ स्पष्ट रूप से जाहिर करें। व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनता नजर आ रहा है। आपके काम की वजह से अन्य लोगों को मार्गदर्शन मिल सकता है और अपने अनुभव के कारण ऑफिस की कोई समस्या दूर कर पाएंगे।
पार्टनर और आप अपनी बातों में ही व्यस्त नजर आएंगे।
वातावरण की वजह से सेहत खराब हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

मकर राशि

आज संयम बनाए रखें। लोगों की बातों पर गौर करें। फिलहाल अपनी तरफ से किसी को कोई सलाह लेने से बचें। जो लोग आपका साथ देते हैं, उनके साथ रहें। कुछ देर के लिए अकेलापन हो सकता है। योग्य लोग का चुनाव करना होगा।
लेखन और कला से जुड़े लोगों को अपने काम में बदलाव नजर आएगा। आपका काम पहले से बेहतर होने से प्रशंसा मिलेगी रिलेशनशिप ठीक-ठाक रहेगा।
सिर दर्द की समस्या होगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

कुंभ राशि

आज वर्तमान बातों में बदलाव करने के लिए आपको अपने विचारों में परिवर्तन करने की जरूरत है। जिन लोगों की संगत में आप सकारात्मक महसूस करते हैं, केवल उनके साथ ही वक्त बिताएं। बेकार के विवादों से खुद को दूर रखने की आवश्यकता है। अचानक से बड़ा खर्च हो सकता है। इसलिए पैसों से संबंधित बातों में लापरवाही न करें।
जितना अधिक आप अपने आप पर विश्वास रखेंगे। उतनी आसानी से कठिन बातों को सुलझाना आपके लिए संभव होगा। रिलेशनशिप में अपेक्षा के अनुसार बदलाव आएगा।
शारीरिक समस्या को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

मीन राशि

आज पुराना कर्ज दूर करने के में सफलता मिलेगी। पैसों से संबंधित सकारात्मकता के कारण तनाव दूर होगा। आप जीवन को जितना नकारात्मक समझते हैं, उतना नकारात्मक नहीं है, ये बात समझ आएगी। अपने टारगेट को हासिल करने का जज्बा आपका बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। व्यापारी वर्ग को अनुभवी लोगों के साथ चर्चा करके नए काम की शुरुआत करने की आवश्यकता होगी। लव रिलेशनशिप आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसे किसी भी बात की वजह से नजरअंदाज न करें।
सर्दी-बुखार की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button