
राशिफल के आधार पर जाने किसको लाभ होगा किसको हानि होगी होगी 8 जून 2014
मेष राशि
आज पुरानी बातों को भूल कर नई शुरुआत करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। एक जैसी परिस्थिति की वजह से चिंता हो सकती है। यदि आप काम में बदलाव करते हैं तो स्थिति में बदलाव हो सकता है। पुरानी बातों से सीख लें। जिस प्रकार से आप में बदलाव आ रहा है, आपके अनुभव भी बदलेंगे। करियर से जुड़ा बड़ा निर्णय लेने से पहले दोबारा विचार करने की आवश्यकता है। फिलहाल प्राप्त हुए काम पर ध्यान देना ही आपके लिए ठीक रहेगा। रिलेशनशिप ठीक रहने के बाद भी चिंता हो सकती है।
पानी की कमी होने से सिर दर्द हो सकता है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 2
वृषभ राशि
आज लोगों से मिले सुझाव पर विचार करें। कठिन समय में खुद को प्रेरित बनाए रखें। युवाओं के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। काम पर ध्यान देना जरूरी है। परिवार से संबंधित जिम्मेदारी ठीक से निभानी होगी। परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अपना नजरिया सकारात्मक रखें।
उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत है। कड़ी मेहनत के बाद उच्च शिक्षा का अवसर आपको मिल सकता है।
रिलेशनशिप बदलने के लिए खुद में बदलाव करने की जरूरत है, ये बात समझ आएगी।
सेहत ठीक रहेगी। यदि शरीर पर सूजन हो तो योगा के जरिए इसे दूर किया जा सकता है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 4
मिथुन राशि आज
आज लक्ष्य को हासिल करने के बाद भी अकेलापन आपके लिए और आप से जुड़े लोगों के लिए भी तकलीफ का कारण बन सकता है। जब तक लक्ष्य प्राप्ति नहीं होते हैं, तब तक बेचैनी रहेगी। लक्ष्य प्राप्ति के लिए खुद को काबिल बनाने की जरूरत है। पैसों से संबंधित समस्या बढ़ती हुई नजर आएगी। नए काम की शुरुआत में तकलीफ हो सकती है। कठिनाइयों को सुलझाने के लिए तैयार रहना होगा रिलेशनशिप में आ रहे बदलाव पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत से जुड़ी परेशानी की वजह से नींद पर असर होगा।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 3
कर्क राशि
आज पैसों से जुड़ी समस्या को दूर करने का मार्ग मिल सकता है। जिस प्रकार से आप प्रयत्न कर रहे हैं, उन्हें जारी रखने की आवश्यकता है। परिचित व्यक्ति से मिले अवसर को स्वीकार जरूर करें। आपके जीवन में आ रहे बदलाव को देखकर परिवार के लोगों में सकारात्मकता रहेगी। आपके लिए जो परिवार के लोगों को चिंता हो रही है, उसे दूर करना संभव हो सकता है। विदेश से जुड़े काम में आसानी से हो सकते हैं। अपने काम का विस्तार करने की कोशिश करेंगे। पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखते हुए निर्णय लेना जरूरी है।
सेहत से जुड़ी परेशानी दूर करने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना होगा।
लकी नंबर : नीला
लकी नंबर : 1
सिंह राशि
आज किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। बातों को स्पष्ट बोलने से लोगों को भावनात्मक ठेस पहुंच सकती है। परिवार के लोगों के साथ के संबंध गहरे बनाने पर ध्यान दें। काम से जुड़ी बातों में अपेक्षा के अनुसार प्रगति होगी। व्यक्तिगत जीवन और करीबी रिश्तों पर ध्यान देते रहें। काम संबंधी टारगेट हासिल करने से प्रसन्नता मिल सकती है। रिलेशनशिप की नई शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी।
कमजोरी दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना जरूरी होगा।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6
कन्या राशि
आज दिन की शुरुआत में निराशा हो सकती है, लेकिन काम पर ध्यान देने से प्रसन्नता रहेगी। सकारात्मकता बरकरार रहेगी। व्यक्तिगत जीवन में जिस प्रकार से आप बदलाव चाहते हैं, उसके लिए खुद को थोड़ा और वक्त दें। समस्याएं वक्त के साथ ही सुलझ रही हैं, इसलिए नकारात्मकता का असर आपके विचार और स्वभाव पर न होने दें।
काम से जुड़ी परेशानी दूर होगी, लेकिन अन्य लोगों के साथ हुए विवाद दूर होने में वक्त लगेगा रिलेशनशिप ठीक रहेगा। फिर भी पार्टनर के व्यवहार की वजह से थोड़ी चिंता हो सकती है।
सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें। थोड़ा आराम करना जरूरी होगा।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 9
तुला राशि
आज पुरानी समस्याओं के बारे में विचार न करें। आपको वर्तमान में काम करने पर ध्यान देना होगा। काम की गति तेज करते समय नई समस्या न हो, इस बात का ध्यान रखें। स्वभाव में बढ़ रही चंचलता और नकारात्मकता दूर करने के लिए आध्यात्मिक बातों की सहायता लें। किसी व्यक्ति से मिले मार्गदर्शन के कारण समस्या दूर होगी। युवाओं को काम करते समय सतर्कता रखने की जरूरत है। पार्टनर की नाराजगी दूर करते समय नया विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।
अपच और गैस की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 8
वृश्चिक राशि
आज मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इस वजह से अपेक्षा से थोड़ा ज्यादा खर्च हो सकता है। आपका काम अपेक्षा से कम समय में पूरा होगा, खुद के लिए वक्त निकालना संभव होगा। कुछ लोगों को यात्रा करने का मौका मिल सकता है। परिवार के लोगों की एक-दूसरे के लिए नाराजगी बनी रहेगी। आपके प्रयत्नों को सफलता मिलेगी, लेकिन आपकी मेहनत का श्रेय किसी और को मिल सकता है। पार्टनर की वजह से प्रेरित महसूस होगा।
सर्दी-बुखार की तकलीफ कुछ दिनों तक तकलीफ का कारण हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 7
धनु राशि
आज लोगों के व्यवहार में बदलाव करने की कोशिश न करें। आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। भावनात्मक रूप से हर एक बात तकलीफ का कारण बन सकती है। लोगों से अपेक्षा कम रखना ही आपके लिए ठीक होगा। पैसों की मदद करने से पहले व्यक्ति के विचार और इरादों को ठीक से जानना जरूरी होगा। वर्ना नुकसान हो सकता है।
व्यापार के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। पति-पत्नी में बढ़ रहे विवाद का असर आपके पारिवारिक वातावरण पर होगा।
निराशा का असर सेहत पर हो सकता है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 6
मकर राशि
आज योजना में बार-बार बदलाव होने से थोड़ी बेचैनी हो सकती है। आपको फिलहाल परिस्थिति के साथ समझौता करते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। बड़े निर्णय को अमल में लाने में वक्त लगने वाला है। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना जरूरी है। समस्याओं का सामना करने के लिए आप तैयार हैं, लेकिन आर्थिक पक्ष पर भी उतना ही ध्यान देना होगा।
महिलाओं के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा। पार्टनर के गुस्से का कारण जानकर उन्हें शांत करने की कोशिश करें।
बीपी संबंधी तकलीफ दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना होगा।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 5
कुंभ राशि
आज काम संबंधी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान होने की संभावना है। साथ में लोगों की आपके लिए बढ़ रही नाराजगी दूर करना काफी कठिन होगा। जो आगे चलकर नुकसान का कारण बन सकता है। अपनी संगत में सुधार करने की कोशिश करें। जो बातें मन के विरुद्ध हो रही हैं, वे उदासीनता बढ़ाएंगी। स्टॉक मार्केट से संबंधित बातों को ठीक से समझ कर ही निवेश करें। दूसरों की बातों की वजह से पार्टनर के लिए नकारात्मकता महसूस हो सकती है।
गुस्से के कारण सेहत बिगड़ने की संभावना है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 8
मीन राशि
आज परिस्थिति के हर एक छोटे पहलु पर ध्यान देकर आपको काम करना होगा। प्रलोभनों से दूर रहें। लालच आपसे गलतियां करवाएगा। पैसों संबंधित रिस्क की वजह से समस्या दूर होगी, लेकिन आगे चलकर ये फिर से बड़ा रूप ले सकती है। जीवन में डिसिप्लिन रखें, संयम बनाए रखने की कोशिश करते रहें।
कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिले रिलेशनशिप संबंधी पुराने अनुभवों के बारे में विचार छोड़कर वर्तमान रिलेशनशिप पर ध्यान देना होगा।
इम्यूनिटी पर ध्यान दें। बदलते वातावरण का असर सेहत पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1