
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 13 जून 2024
मेष राशि आज सोसायटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कोशिश करने पर रुका पैसा मिल सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से परिवार संबंधी समस्या का समाधान करें। गुस्से और आवेश में आकर परिस्थितियां उलझ भी सकती हैं। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कटुता न आने दें। किसी के साथ प्रॉमिस करके निभाना भी जरूरी है। बिजनेस में एग्रीमेंट हो सकते हैं। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम करें। प्रोफेशन संबंधित पेपर कंप्लीट रखें। परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेग परिवार के साथ मनोरंजन का प्रोग्राम बनाना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। प्रेम संबंधों में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। खांसी, जुकाम व गला खराब होने जैसी समस्या रहेगी। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
वृष राशि आज नजदीकी संबंधी से महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत और ऊर्जावान महसूस करेंगे। रुकी हुई पेमेंट हासिल हो सकती है। सूझबूझ से घर परिवार संबंधी समस्याओं को भी आसानी से सुलझा देंगे। समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव करना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। ननिहाल के साथ संबंधों में विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। बिजनेस में आपके फैसले सही साबित होंगे। राजनैतिक और महत्वपूर्ण लोगों के संपर्कों को अपने व्यवसाय में इस्तेमाल करें। इस समय कहीं भी बड़ी राशि लगाना उचित नहीं है। सरकारी नौकरी वालों को बेहतरीन कार्य प्रदर्शन से फायदा हो सकता हैं पति-पत्नी आपसी तालमेल बनाकर रखें। घर के वातावरण को सुखद रखें। प्रेम संबंध खुशहाल रहेंगे। मौसम से बचाव रखने के लिए अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाएं। प्राणायाम करें और प्रकृति के साथ समय बीताएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन राशि आज घर के बड़ों की सलाह मानें। फायदा होगा। सकारात्मक तरीके से अपने जीवन को समझ पाएंगे। मानसिक सुकून के लिए कुछ समय आध्यात्मिक या एकांत में जरूर व्यतीत करें। विद्यार्थियों और युवाओं को ज्यादा फोकस होने की जरूरत है। आलस्य और सुस्ती से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। कोई भी फैसला लेने में दिक्कत आए तो अनुभवी का मार्गदर्शन जरूर लें। दैनिक आय पहले से बेहतर होगी। दूरदराज की पार्टियों से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। लोन संबंधी मामलों में धोखा हो सकता है। बेहतर होगा किसी काबिल इंसान से अपना काम करवाए परिवार वालों के साथ मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। इससे संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। युवाओं का दोस्तों के साथ मेल मिलाप लक्ष्य से भटका सकता है। ज्यादा भारी खाना और गैस्ट्रिक चीजों के सेवन से परहेज करें। आयुर्वेद अपनाएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5
कर्क राशि आज बिजनेस के कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। अधिकतर समय परिवार के साथ आराम और मनोरंजन में बीतेगा। आपसी सामंजस्य बेहतर होने से घर का माहौल पॉजिटिव रहेगा। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। अपरिचित लोगों पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। बेहतर होगा कोई भी फैसला खुद लें। शेयर मार्केट में रिस्क न लें। बड़ा नुकसान होने की आशंका है कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से दिक्कतें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त होने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें। ऑर्डर की डिलीवरी संबंधी काम समय पर पूरे करने की कोशिश करे परिवार में शांति और सुकून का माहौल रहेगा। बच्चे पूरी तरह अनुशासित और आज्ञाकारी रहेंगे।
वर्तमान मौसम से बचाव करें। मेडिटेशन और योगा को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह राशि आज नई योजनाएं शुरू करने के लिए अनुकूल दिन है। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी। वो तुरंत क्रियान्वित हो जाएंगी। भाई-बंधु और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से परहेज करें। वरना तनाव बढ़ सकता है। कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर और धैर्य से लेने की कोशिश करें। अपनी योजनाओं को हकीकत में बदलने की कोशिश करें। व्यवसायिक लोगों को सरकारी काम से फायदा हो सकता है। युवा लोग अपने करियर को लेकर त्वरित निर्णय लेंगे। सफल भी होंगे। इस समय अपनी कार्यप्रणाली किसी से शेयर न करें। वरना आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले सकता हैं घर तथा व्यवसाय के बीच सामंजस्य बना रहेगा। लव अफेयर्स के मामले में लकी रहेंगे। तनाव लेने से बचें। सिर दर्द तथा माइग्रेन की समस्या परेशान करेंगे। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या राशि आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। नजदीकी मित्र का सुझाव आपके लिए फायदेमंद होगा। सामाजिक गतिविधियों में रुझान बना रहेगा। नए संपर्कों के माध्यम से बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी और फायदेमंद रहेंगी। ससुराल पक्ष के साथ कुछ मनमुटाव होने की संभावना है। संबंधों में मधुरता रखें। कोई भी यात्रा संबंधी प्रोग्राम न बनाएं। समय अनुकूल नहीं है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना उचित है व्यवसाय संबंधी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी और वरिष्ठ लोगों द्वारा आपको उचित सलाह और सुझाव मिलेंगे। मीडिया, कंप्यूटर जैसे व्यवसाय में बेहतरीन सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। घर में प्रेम व सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- खुद की ही लापरवाही से जोड़ो तथा घुटनों का दर्द परेशान करेगा। लाइफ स्टाइल ठीक रखें। फिजियोथैरेपी जरूर करवाएं।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3
तुला राशि आज व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। अपनी मेहनत और लगन से तय समय पर काम पूरे कर लेंगे। बच्चों की पढ़ाई संबंधित समस्या का हल निकलने से बहुत सुकून मिलेगा। पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं।
किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। अनजान लोगों से व्यक्तिगत बातें शेयर न करें। आप किसी दुविधा में फंस सकते हैं। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
इस समय अपने बिजनेस पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। कुछ रुकावटें आ सकती हैं। समय रहते परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। आय में स्थिरता बनी रहेगी। ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा घर-परिवार में सुख और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। व्यर्थ के लोगों से मेल-मुलाकात रखना आपके घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है। अपना मनोबल मजबूत रखें। कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक राशि आज का दिन आनंददायक और सफलता देने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बहुत सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलेंगे। किसी पर आंख बंदकर बिना सोचे-समझे भरोसा करना आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है। वित्तीय कार्यों में हिसाब-किताब करते समय किसी तरह की गलती हो सकती है। बहुत सावधानी बरतें बिजनेस में किस्मत का साथ मिल सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव होंगे, जो कि सकारात्मक रहेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना आपको लक्ष्य के करीब ले जाएगा। ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेग पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
धनु राशि आज लंबे समय से चल रही चिंता से राहत मिल सकती है। उचित मार्गदर्शन मिलेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए उपलब्धियां निर्माण । युवाओं को पहली इनकम मिलने से खुशी रहेगी किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना आपको नुकसान दे सकता है। अपनी कोई खास बात किसी से शेयर न करें। बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो रखने से संबंधों में तनाव बढ़ सकता है। नई उपलब्धियां मिलेंगी। जिससे व्यवसाय में कार्यभार और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। घर परिवार की उलझनों से समस्याएं बनी रहेंगी। हालांकि स्टाफ और कर्मचारियों का उचित सहयोग मिलेगा पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी।
स्वास्थ्य- एलर्जी से खांसी जुकाम और बुखार रहेगा। आयुर्वेदिक इलाज आपको जल्दी स्वस्थ करेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
मकर राशि आज पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। निश्चित ही आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी मित्र की सहायता करके आपको खुशी मिलेगी।
दूसरों की लाइफ से जुड़ी गतिविधियों में दखल न दें। कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें। विद्यार्थियों और युवा वर्ग को करियर और पढ़ाई को लेकर ज्यादा सावधान रहना होगा। व्यवसाय में गंभीरता से अपने काम करें। धीमी गति से चल रहे काम में सुधार होगा। आय की स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस मे सहकर्मी जलन की भावना से आपके कामों में नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर सदस्यों में प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- गैस-एसिडिटी की समस्या रहेगी। लीवर संबंधी जांच अवश्य करवा लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ राशि आज घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन शॉपिंग होगी। आजकल आप अपनी दिनचर्या में जो सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं, उसका आपके स्वास्थ्य और पर्सनैलिटी में बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। विपरीत परिस्थिति में तनाव में न आए, बल्कि समाधान ढूंढने की कोशिश करें। युवाओं को व्यक्तिगत समस्या की वजह से करियर संबंधी कामों में दिक्कतें आएंगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा इन्हें टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। सरकारी नौकरी वालों को काम की अधिकता से ओवरटाइम करना पड़ेगा। बाहरी व्यक्तियों का दखल अपने पारिवारिक जीवन में न होने दें। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से आत्मबल कमजोर हो सकता है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5
मीन राशि। आज आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। कुछ समय से चल रही समस्याओं को आप काफी हद तक व्यवस्थित करने में कामयाब रहेंगे। वर्तमान समय के नकारात्मक असर से बचने के लिए अपने परिवार की सुरक्षा संबंधित जो नियम बनाए हैं, वह बहुत उचित रहेंगे। अपनी कामयाबी को लोगों के सामने जाहिर न करें, वरना जलन की भावना से कोई नुकसान पहुंचा सकता है। इस समय प्रॉपर्टी संबंधित कोई लोन लेने की योजना बन रही है, अभी उस पर और अधिक सोच-विचार करना जरूरी है। व्यवसायिक गतिविधियों में लापरवाही न करें। इस समय कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। पुराने ऑर्डर या किसी पार्टी के साथ दिक्कत आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। घर से भी काम करना पड़ सकता है। इस समय धैर्य रखना ही समाधान है काम के साथ परिवार की देखभाल पर ध्यान देना जरूरी है। इससे घर का माहौल सुखद रहेगा। मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम की शिकायत रहेगी। आराम करें और सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2