उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

मेष राशि

आज जो बातें आसान दिखा रही हैं, उन पर ध्यान देते हुए सतर्कता बनाए रखें। पैसा से संबंधित समस्या धीरे-धीरे दूर होगी। खर्च करते समय हर एक छोटे खर्च पर ध्यान दें। अपनी जरूरतों के अनुसार पैसों का इस्तेमाल करें। आपके स्वभाव में आ रहा बदलाव जीवन को बेहतर बनाने के लिए उपयुक्त साबित हो रहा है। व्यर्थ बातों से अधिक व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देते रहें। काम से जुड़ी परेशानी दूर कर पाएंग रिलेशनशिप की वजह से जो निराशा है, वह दूर होगी। योग्य व्यक्ति का चुनाव करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी ठीक होने में और वक्त लगने वाला है। गलत खान-पान के कारण सेहत बिगड़ने न दें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

वृषभ राशि

आज बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग न हो, ये बात का ध्यान रखें। व्यर्थ बातों में उलझे रहने से दुविधा बढ़ सकती है। किसी एक बात का चुनाव करके उस पर फोकस करने की कोशिश करें। कुछ लोगों के साथ संबंध टूट सकते हैं। बदलाव को आप स्वीकार करने में सफल साबित होंगे। तनाव दूर होगा, फिर से प्रेरित महसूस होगा महिलाओं को काम से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर से संबंधित बदलाव करने के लिए जल्दबाजी न करें। वक्त के अनुसार योग्य अवसर मिलेगा पार्टनर की छिपी बातों की वजह से एक-दूसरे के लिए नाराजगी हो सकती है। सिर में भारीपन रहेगा। आज थोड़ा आराम करने पर ध्यान दें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

मिथुन राशि

आज तकलीफें रहेंगी। सीमित विचारों से बाहर निकलकर नए अवसरों पर ध्यान देना होगा। जिन बातों को निभाने की क्षमता नहीं है, उनसे संबंधित जिम्मेदारी न लें। परिवार के लोगों के साथ स्पष्ट बातचीत करते हुए अपनी परिस्थिति की जानकारी दें। आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। लेन-देन करते समय सतर्कता रखनी होगी। काम से जुड़ी बातों की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। अपेक्षा के अनुसार साथ न मिलने से काम की गति धीमी हो सकती है। पार्टनर अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाएंगे, इस वजह से आपको तकलीफ होगी। सेहत से जुड़ी चिंता हो सकती है। डॉक्टर से तुरंत उपचार लेना होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

कर्क राशि

आज कड़ी मेहनत के बाद आपको सफलता मिलने वाली है, लेकिन अपने टारगेट्स हासिल करने के लिए आपको प्रयत्न करने की जरूरत है। आपको मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। जो बातें आपको कमजोर बना रही हैं, उन पर ध्यान देते हुए बदलाव करना संभव होगा। हर एक बात में खुद को बेहतर बनाने का जज्बा बढ़ता रहेगा। करियर से संबंधित अवसर कठिन नहीं है, लेकिन एकाग्रता न होने से काम की क्वालिटी पर असर हो सकता है रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय लेने से पहले परिस्थिति की पूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। सर्दी-बुखार से संबंधित तकलीफ हो तो सतर्क रहें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

सिंह राशि

आज वक्त का सही इस्तेमाल करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करें। जब तक आप काम में गंभीरता नहीं बढ़ाएंगे, तब तक किसी न किसी वजह से नुकसान हो सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव दूर होगा। नई बातों पर ध्यान देते उनका चुनाव करने की कोशिश करते रहें। काम से संबंधित नाराजगी दूर होगी। किसी व्यक्ति के साथ हुए परिचय की वजह से काम से जुड़ी परेशानी दूर करने का रास्ता भी मिलेगा। रिलेशनशिप में बदलाव करने के लिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण करना जरूरी होगा।: बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की कोशिश करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

कन्या राशि

आज किसी को राय देते समय दूसरों की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखना होगा। आपका नजरिया धीरे-धीरे बदलेगा, लेकिन फिलहाल संयम से काम करें। कठिन समय में करीबी लोगों का साथ प्राप्त होगा। खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करते रहें। हर छोटी बात का असर आपकी सोच पर हो सकता है। व्यापारियों को काम पर ध्यान देना होगा। प्रतिस्पर्धी आपके अवसर छिनने की कोशिश कर सकता हैं पार्टनर के साथ ठीक से बातचीत न होने के बाद भी उनका साथ मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। डॉक्टर से उपचार लेकर जीवन शैली में बदलाव करना होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

तुला राशि

आज परिस्थितियों में बदलाव होने के बाद भी आप पुरानी बातों में उलझे रहेंगे। पुरानी बातें भूलकर केवल वर्तमान पर ध्यान देना होगा। पैसों से जुड़ी समस्या दूर करने के लिए प्रयत्न जारी रखें। गलत मार्ग का उपयोग न करें। अपनी मेहनत के जरिए आप परिस्थिति में बदलाव कर पाएंगे। लेखन और कला से जुड़े लोगों को बढ़ती कंपटीशन में खुद को साबित करना होगा लव रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी दूर होगी, आपको अपनी गलतियों में सुधार करने की जरूरत है। एलर्जी या इम्यूनिटी कम होने से सेहत खराब हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

वृश्चिक राशि

आज दूसरों का दबाव आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। फिलहाल दूसरों के साथ का संवाद सीमित रखते हुए आपको अपने विचारों के अनुसार निर्णय लेना होगा। करीबी लोगों की नाराजगी को समझें और उसे दूर करने की कोशिश करें। केवल अपने विचारों में खोए रहने से दूसरों की बातों को समझना कठिन होगा। विद्यार्थियों की चिंता बढ़ेगी। पढ़ाई में प्रयत्न जारी रखे पार्टनर और आपके बीच चल रहा विवाद बढ़ने की संभावना है। कुछ बातों में समझौता करने की तैयारी रखें। नींद से जुड़ी परेशानी के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

धनु राशि

आज स्वभाव में लचीलापन लाना होगा, वर्ना आप खुद का नुकसान कर लेंगे। आप जिम्मेदारी निभाने के लिए सक्षम हैं, फिर भी खुद पर विश्वास कम होने से दिक्कत होगी। संगत में सुधारने में सफलता मिलेगी। पुराने लोगों के साथ बदलते संबंधों के कारण मानसिक तकलीफ होगी। बड़ी मात्रा में खर्च न करें। काम की वजह से जीवन में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन काम ही आपको आनंद देगा। पार्टनर के साथ बातचीत करते समय उनके अहंकार को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें। बदन दर्द हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

मकर राशि

आज काम की गति धीमी होने से थोड़ी बेचैनी हो सकती है। आपका काम प्रगति ओर बढ़ रहा है, इस बात पर ध्यान देते रहें। परिवार के लोगों से मिल रहा साथ आपको सकारात्मक बनाए रखेगा। भावनाओं से जुड़ी बातों को समझाने में थोड़ा वक्त लगेगा। नए काम की शुरुआत करने में हड़बड़ी न करें। जितना अधिक शांत रहकर आप काम करेंगे, उतनी आसानी से आगे बढ़ना संभव होगा युवाओं अपेक्षा के अनुसार अवसर मिलेंगे, इस कारण काम से संबंधित डेडीकेशन बना रहेगा रिलेशनशिप से जुड़ी किसी भी बात को नजरअंदाज न करें। वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देना जरूरी है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

कुंभ राशि

आज अपनी समस्याओं के बारे में जागरूकता होने के बाद भी काम करने से आप क्यों बच रहे हैं, इस बात पर ध्यान देना होगा। व्यक्तिगत जीवन में लापरवाही नुकसान कर सकती है। पुरानी बातों के लिए पछतावा न करें। अन्य लोग किस प्रकार से प्रगति हासिल कर रहे हैं, इस बात से ज्यादा आपको अपनी बातों पर ध्यान देते हुए व्यक्तिगत टारगेट हासिल करने के लिए प्रयत्न करने होंगे किसी भी कार्य क्षेत्र में प्रगति हासिल करने के लिए आपको केवल डेडीकेशन दिखाने की आवश्यकता है। सही जानकारी आपको प्राप्त होती रहेगी। पार्टनर के सामने कोई जिद बिल्कुल न करें। फिलहाल आपको उन्हें सहायता करने की जरूरत है। सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान देना होगा। किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 17 जून 2024
मीन राशि

आज जीवन में संतुलन बनाते समय आपको तकलीफ होने वाली है। अभी की गई मेहनत के कारण आपको स्थिरता मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित काम करने में आप सक्षम हैं। बड़ी खरीदारी के बारे में विचार जरूर करें। पुराने मित्र के साथ दोबारा परिचय होने से सकारात्मकता बनी रहेगी। जिन लोगों के साथ संबंध सुधारना चाहते हैं, उनसे बात करें। किसी भी काम को स्वीकार करते समय मेहनत के अनुसार फायदा मिलेगा रिलेशनशिप ठीक रहेगा।

    शरीर में पानी की मात्रा कम होने की संभावना बन रही है। शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें।

    लकी कलर : सफेद

    लकी नंबर : 6


    Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button