
राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 28 जून 2024
मेष राशि। आज समय अनुकूल है। पुरानी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से राहत मिलेगी। रुके काम पूरे करने की कोशिश होगी। घर में भी अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। इसके कारण बनते हुए काम रुक सकते हैं। नजदीकी संबंधी की वजह से घर की व्यवस्था में तनाव आ सकता है। बाहरी व्यक्तियों का दखल अपने परिवार में न होने दें। बिजनेस में ज्यादा काम होने से अपना ध्यान रखें। यात्रा या मार्केटिंग स्थगित रखना उचित है। सरकारी गतिविधियों से जुड़े बिजनेस में फायदा होने की संभावना है घर का माहौल अनुशासित तथा सुकून भरा रखने में पति-पत्नी दोनों का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। मौसम के प्रति लापरवाह होने से सिरदर्द बढ़ सकता है। योगा और मेडिटेशन करना इसका अच्छा इलाज है। मौसम के मुताबिक अपनी दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1
वृष राशि आज मन मुताबिक काम पूरे करने के लिए एक्स्ट्रा कोशिश करने की जरूरत है। लेकिन आपका सपना जरूर पूरा होगा। घर बदलने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत उस पर काम करें। युवा लोगों को करियर संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। किसी काम में जल्दबाजी न करें। सभी पहलुओं पर अच्छे से सोच विचार करना जरूरी है। प्रेम प्रसंगों में उलझकर करियर से समझौता न करें बिजनेस के कामों पर ध्यान देने की जरूरत है, वरना नुकसान होने की आशंका है। कर्मचारियों की लापरवाही से कोई ऑडर कैंसिल हो सकती है आपकी परेशानियों में परिवार वालों की पूरी मदद रहेगी। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की योजनाएं बन सकती हैं। कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए रूटीन और खान पान व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन राशि। आज नजदीकी संबंधी के मांगलिक उत्सव में जा सकते हैं। शॉपिंग में भी व्यस्तता रहेगी। प्रकृति आपको अच्छा मौका देने वाली है। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करें। आलस्य और आराम के मूड में रहने से बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। चुस्ती-फुर्ती से अपने कामों में व्यस्त रहें। किसी तरह की उधारी नुकसानदायक रहेगी। आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा निजी व्यस्तता के चलते कार्यस्थल पर समय नहीं दे पाएंगे। फोन से गतिविधियां ठीक से चलती रहेंगी। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। ऑफिशियल काम समय पर व्यवस्थित हो जाएं घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेग सेहत अच्छी रहेगी। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको सेहतमंद रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
कर्क राशि आज किसी दोस्त से फायदेमंद जानकारियां मिलेंगी। किसी खास काम में आपकी लगन और मेहनत से उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है, इसलिए काम पर ध्यान दें। तरक्की के नए रास्ते मिल सकते हैं। सावधान रहें, आपका करीबी रिश्तेदार आपके ही खिलाफ गलतफहमियां पैदा कर सकता है। बेहतर होगा, दूसरों पर भरोसा न करके अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। पैसों का लेनदेन न करें। सरकारी मामलों को स्थगित रखें। बिजनेस कॉन्टैक्ट्स मजबूत करें। पब्लिक डीलिंग और मीडिया संबंधी कामों पर बहुत ध्यान दें। जो कि फायदेमंद होंगे। सरकारी मामलों में सावधान रहे परिवार की जिम्मेदारी आप पर होगी। आप अच्छे से काम पूरे कर लेंगे। लव पार्टनर को गिफ्ट दें ज्यादा काम होने से थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। सबके साथ अपना भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह राशि आज अचानक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आ सकती है। लापरवाही न करें और मौके फायदा उठाएं। आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर भी काम करें। आपकी योग्यता और क्षमता से आपको सम्मानजनक नतीजे मिलेंगे प्रैक्टिकल रहें। भावना प्रधान होने से कुछ लोग आपका गलत फायदा भी उठा सकते हैं। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। मामा पक्ष के साथ संबंधों में गलतफहमियां न आने दें। प्रॉपर्टी संबंधी योजना नाकामयाब हो सकती हैं बिजनेस में ज्यादा मुनाफा कमाने की उम्मीद न करें। प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ संबंध मजबूत होंगे। ये संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे। ऑफिशियल कामों में सारे फैसले खुद ले अचानक पुराने दोस्त से फोन पर बातचीत होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। फालतू गतिविधियों में समय और पैसा न बर्बाद करें। जोड़ों में दर्द और गैस जैसी परेशानी रहेगी। तली-भुनी और वात वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या राशि आज मीडिया और संपर्क सूत्रों से ऐसी जानकारी मिलेगी कि आपके काम आसान हो जाएंगे। स्त्रियां, घर और बिजनेस दोनों जगह सामंजस्य रखने में कामयाब रहेंगी। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति बनाए रखना आपको मान-सम्मान दिलाएगा लोगों के प्रभाव में आने से बचें। किसी भी तरह की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने फैसलों को प्राथमिकता दें। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखना आपकी जिम्मेदारी है। अच्छे से टाइम मैनेज करें। बिजनेस की गतिविधियां बेहतर होंगी। इससे संबंधित अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण मीटिंग में भी आपको बुलाया जा सकता है। सरकारी ऑफिस में कर्मचारियों के साथ विवाद में न पड़े वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं मौजूदा मौसम से सुरक्षा रखने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। खान-पान भी अच्छा रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
तुला राशि आज सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान आपकी पहचान और मान-सम्मान बनाए रखने में मदद करेगा। कोई भी महत्वपूर्ण काम करने से पहले घर के अनुभवी की सलाह जरूर लें। कोई भी काम सोच-समझकर करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी खास काम में रुकावट आने से चिंता रहेगी। स्टूडेंट्स मौजमस्ती में समय खराब न करें। मेडिटेशन में समय बीताएं। इससे आप में सकारात्मकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अंदरूनी व्यवस्था को बनाने की जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। आपके कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण कागज चोरी हो सकते हैं। सरकारी नौकरी वाले लोग महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखे पति-पत्नी के बीच घर की समस्या को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। आपसी सहयोग से ये समस्या सुलझ जाएगी। प्रेम प्रसंग मधुरता पूर्ण रहेंगे। गलत खानपान से गैस्ट्रीक इश्यू और पेट दर्द हो सकता है। आयुर्वेदिक इलाज उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक राशि आज सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। समय का सदुपयोग करें। घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे। नवीनीकरण या सुधार संबंधी काम पर विचार होगा। भविष्य संबंधी योजना पर जरूर ध्यान दें। सफलता जल्दी हासिल करने की कामना में किसी गलत काम पर ध्यान न दें, वरना आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती है। पैसों के लेनदेन को लेकर गलती या नुकसान हो सकता है। इसका असर संबंधों पर भी पड़ेगा। ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं। पूरा ध्यान अपने काम पर रखें। पेमेंट समय पर मिलने से आर्थिक पक्ष सुधरेगा। अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती है। बेहतर होगा महत्वपूर्ण फैसले खुद परिवार का माहौल सुखद रहेगा। युवा लोग प्रेम संबंधों की बजाय करियर पर ध्यान दें। सिरदर्द की समस्या रहेगी। ज्यादा भागदौड़ से थकान और कमजोरी हो सकती है। आराम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
धनु राशि आज वित्तीय फैसले सकारात्मक रहेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। खुशियां महसूस होंगी। कोई सरकारी काम रुका है, तो जल्दी ही उसका समाधान मिल सकता है। शक और वहम जैसी स्थिति संबंध खराब कर सकती हैं। अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखें। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर उठेंगी। दस्तावेज संभालकर रखें ऑफिस में ज्यादातर काम खुद पूरा करने की कोशिश करें। पुरानी रुकावटें दूर होंगी। नया काम शुरू करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह जरूर लें। नौकरी पाने के लिए की गई कोशिशों के अच्छे नतीजे मिल सकते है जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य से अनबन जैसी स्थिति न होने दें। प्रेमी-प्रेमिका के लिए डेटिंग के मौके सुलभ होंगा जोड़ों का दर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1
मकर राशि आज व्यवस्थित रहने से आपकी विचार शैली में सकारात्मक बदलाव होगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। रुका काम पूरा होने से चिंता दूर होगी। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। बाहरी कामों में ज्यादा समय न बीताएं। न ही ज्यादा मेलजोल रखें। भावुकता और उदारता के साथ व्यावहारिक होना भी जरूरी है। ससुराल से संबंध मधुर बनाकर रखें। बच्चों को किसी विषय में समस्या हो सकती हैं व्यवसायिक गतिविधियों में इस समय नुकसानदायक परिस्थितियां बन सकती हैं। हालांकि आप अपनी सूझबूझ से समाधान भी निकाल लेंगे। साझेदारी संबंधी कार्य लाभदायक स्थिति में रहेंगे। नौकरी में आपको महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करना जरूरी है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान द्वारा आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ राशि आज रुके काम पूरे करने का समय है। अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। बहुत सी परेशानियों का हल मिलेगा। रिश्तेदारों से विवाद सुलझने से रिश्ते सुधरेंगे। ग्रह स्थिति आपके लिए कुछ बेहतर कर सकती है।
जोखिमभरे कामों से दूर रहें। फालतू बातों में ध्यान न देकर अपने कामों पर ध्यान दें। आर्थिक मामले को ठीक रखने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। युवा लोग नकारात्मक दोस्तों से दूरी रखें बिजनेस में सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लेने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। निचले कर्मचारी की वजह से नुकसान हो सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोग किसी खास काम को लेकर परेशान हो सकते हैं घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। युवा लोग प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। मर्यादा का ध्यान रखें। एलर्जी संबंधी समस्या हो सकती है। लापरवाही न करें। अपनी जांच जरूर कराएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4
मीन राशि आज मेहनत की अनुकूल नतीजे मिलने का समय है। खास लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वसूल करने के लिए समय अनुकूल है। किसी काम के मनचाहे नतीजे न मिलने से उदासी रहेगी। फिक्र न करें जल्दी ही समाधान मिल जाएगा। बजट का ध्यान रखकर खर्चा करना ठीक होगा। इस समय किसी भी तरह की उधारी न करें कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। कमीशन और बीमा संबंधी कामों में उपलब्धि मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आपके कामों की तारीफ है संतान की ओर से खुशी मिलेगी। धार्मिक अनुष्ठान संबंधी योजना बन सकती है। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। सर्वाइकल और कंधों का दर्द बढ़ने से परेशान होंगे। कसरत और योगा पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक-