उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 99 18670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 11 अगस्त 2024

मेष राशि

आज खर्चों की वजह से बेचैनी हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण करना होगा। पैसों का सही इस्तेमाल करें। मित्रों के सुझावों के कारण कोई समस्या दूर हो सकती है। पैसों का सही निवेश करें। परिवार से संबंधित नाराजगी दूर हो सकती है। करियर से संबंधित जो निर्णय लेना चाहते हैं, उसे सोच-विचार करने के बाद ही लें। रिलेशनशिप को नजरअंदाज न करें। छोटी-छोटी बातों के कारण बड़े विवाद होने की संभावना है। गलत खानपान की वजह से सेहत बिगड़ सकती है। पाचन से संबंधित समस्या हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

वृष राशि

आज मित्रों को ठीक से समझना होगा। अपने विचारों को बदलने की कोशिश करें। जिद के कारण समस्या बढ़ सकती है। बड़े लेन-देन करते समय सतर्कता रखें। किसी व्यक्ति की मदद करते समय नियमों का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को अपेक्षा के अनुसार सफलता मिलेगी। मनचाहे कार्य क्षेत्र का चुनाव करें। रिलेशनशिप ठीक रहेगा, फिर भी एक-दूसरे के मन को ठेस न पहुंचे, इस बात का ध्यान रखें। थकान होने से चिड़चिड़ापन होगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

मिथुन राशि

आज दूसरों के सुझावों की वजह से दुविधा बढ़ने की संभावना है। जिन बातों को बदलने के लिए आप प्रयत्न कर रहे हैं, वह बदलेंगी। परिस्थिति को समझने की कोशिश करते रहें। दुविधाएं दूर करने की कोशिश करें। दूसरों के नहीं अपने विचारों को समझने की कोशिश करें। काम से संबंधित बातों को नजरअंदाज करने से नुकसान हो सकता है। रिलेशनशिप ठीक करने के लिए आपको अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभानी होंगी। पैर दर्द से संबंधित परेशानी होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

कर्क राशि

आज जीवन में संतुलन बनाए रखें। कमाई और खर्च पर भी नियंत्रण रखें। अपनी जरूरतों पर ध्यान दें, जो बातें ज्यादा महत्वपूर्ण हैं, उन पर ज्यादा ध्यान दें। बडा निवेश न कर पाने से थोड़ी निराशा रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। काम में रुचि बढ़ेगी, इस कारण काम का विस्तार करने का मौका मिलेगा। रिलेशनशिप ठीक रहेगा। पार्टनर से सरप्राइस प्राप्त हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने से तकलीफ होगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 7

सिंह राशि

आज काम की गति को तेज करें। नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए प्रयत्न करें। लोग आप पर दबाव डालने की कोशिश करेंगे। जो बातें आपको लक्ष्य की ओर ले जाती हैं, केवल उन पर ध्यान देते रहें। लोगों के दबाव में अपना निर्णय न बदलें। काम से संबंधित गलतियां समझें और सुधारे पार्टनर अपनी बातों में खोए रहेंगे। सेहत में आ रहे बदलाव के कारण चिंता महसूस हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

कन्या राशि

आज प्रयत्न सफल होंगे। लोग मदद करेंगे। बड़े लेन-देन करते समय सतर्क रहें। परिवार से संबंधित नाराजगी काफी हद तक दूर होगी। किसी भी व्यक्ति की मदद करने से पहले आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा।
नौकरी पेशा लोगों को काम की जगह अपेक्षा के अनुसार जिम्मेदारी मिलेगी, इस कारण काम पर फोकस रहेगा। पार्टनर और परिवार से चर्चा करके ही निर्णय लें। सिर दर्द की समस्या रहेगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

तुला राशि

आज पुरानी गलतियां सुधारने की कोशिश करेंगे। चंचलता के कारण नई समस्या हो सकती है। पैसों से संबंधित लेन-देन करते समय परिवार के लोगों को शामिल करने की कोशिश करें। अकेले ही व्यवहार करना गलत रहेगा, पारदर्शिता न रखने से कठिन समय में परिवार का साथ नहीं मिलेगा। अपने बर्ताव के कारण किसी भी प्रकार का विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें। काम को नए तरीके से करने के लिए जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। पार्टनर से अपेक्षा के अनुसार मदद मिलेगी। शरीर की बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

वृश्चिक राशि

आज गलत आदतों में सुधार करने के लिए अपने व्यक्तित्व का ठीक से अवलोकन करें। कोई इच्छा जल्दी पूरी हो सकती है, लेकिन इसके लिए आपको विचारों में स्पष्टता रखनी होगी। निर्णय लेते समय वर्तमान बातों पर अधिक ध्यान देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पुराने काम को भी जारी रखे विवाह संबंधी प्रपोजल पर ध्यान जरूर दें।
मानसिक तकलीफ और उदासीनता बढ़ने की वजह से सेहत खराब होने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

धनु राशि

आज करियर में आ रहे बदलाव के कारण प्रसन्नता रहेगी। व्यक्तिगत जीवन से ज्यादा काम पर ध्यान देना पसंद करेंगे। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातें परिवार के लोगों पर निर्भर करेंगी। परिवार के साथ दूरियां न बनने दें। आपकी मदद और मार्गदर्शन से दूसरों की समस्या सुलझ सकती है। जितना हो सके, उतनी अन्य लोगों की मदद करें। आपके अनुभव से दूसरों की समस्याएं दूर हो सकती हैं पार्टनर और आपके मतभेद सोच-समझकर दूर करें। शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

मकर राशि

अधिक सोच-विचार करने से नकारात्मकता बढ़ने की संभावना है। काम से अधिक आपका वक्त व्यर्थ बातों पर बर्बाद होगा। तय किए समय के अनुसार काम पूरा करने की कोशिश करें। जरूरत होने पर दूसरों से मदद प्राप्त करने की कोशिश करते रहें। जब तक आप अपनी समस्या के बारे में ठीक से बात नहीं करेंगे, तब तक मदद प्राप्त नहीं होगी। स्टॉक मार्केट से संबंधित उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परिवार और पार्टनर के बीच बढ़ रही दूरियों की वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है। पीठ दर्द की परेशानी रहेगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

कुंभ राशि

आज परिवार के लोगों का साथ देते समय उनके व्यवहार भी ध्यान दें। किसी भी व्यक्ति का गलत बातों में साथ न दें। नए लोगों के साथ परिचय बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। जब तक आप अपने व्यक्तिगत दायरे से बाहर नहीं निकलते हैं, तब तक नए अवसर प्राप्त करना संभव नहीं है। काम अपेक्षा से कम समय में पूरा होगा। नया अवसर प्राप्त होता है तो अपने स्किल्स को बेहतर बनाने की कोशिश करें। रिलेशनशिप को परिवार से अनुमति प्राप्त होने में वक्त लगेगा। महिलाओं को सेहत से संबंधित दिक्कतें सता सकती हैं।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

मीन राशि

आज किसी एक टारगेट का चुनाव करते हुए पूरा ध्यान उस पर लगाने की कोशिश करें। जब तक आप पूरी एकाग्रता से काम नहीं करेंगे, तब तक समस्याओं को दूर करना संभव नहीं होगा। आप अपने जीवन के लिए गंभीरता नहीं बढ़ाएंगे तो बदलाव देखना संभव नहीं होगा लक्ष्य बदलने से फिर से शुरुआत करनी होगी, लेकिन इस बार आपको प्रगति अपेक्षा के अनुसार मिलेगी। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान देने से पार्टनर के साथ बातचीत बंद हो सकती है। लो बीपी के कारण तकलीफ होगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button