उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 18 अगस्त 2024

मेष राशि

आज नया काम करते समय सतर्कता रखनी होगी। गलत लोगों का चुनाव करने से काम की शुरुआत में नुकसान हो सकता है। आपकी गलतियों में तुरंत सुधार करना संभव होगा। मानसिक तनाव के कारण विश्वास टूट सकता है। परिस्थिति के अनुसार खुद में बदलाव करने की कोशिश करते रहें। वक्त का सही तरीके से इस्तेमाल करें। काम की जगह कुछ बदलाव करने की आवश्यकता होगी। काम से संबंधित हर छोटी बात पर ध्यान देते हुए निर्णय ले पार्टनर के द्वारा बोली बातों की वजह से मानसिक तकलीफ काफी हद तक दूर हो कर दोबारा आपके द्वारा प्रयत्न किए जा सकते हैं बदन दर्द शारीरिक कमजोरी के कारण हो सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

वृषभ राशि

आज अपनी बातों में खोए रहने से वर्तमान स्थिति को समझना कठिन होगा। मानसिक रूप से कमजोर करने वाली बातों का प्रभाव बढ़ेगा। आपको अपनी इच्छाशक्ति को बरकरार और मजबूत बनाने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों के साथ हुए विवाद दूर होने में काफी वक्त लगेगा। फिलहाल दूसरों से अपेक्षा न रखते हुए केवल अपने प्रयत्नों पर ध्यान दें। काम की जगह कुछ लोगों के साथ हो रहे विवाद की वजह से काम में रुचि कम होगी। आपको अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाने की आवश्यकता है पार्टनर से कमिटमेंट प्राप्त हो सकती है, लेकिन एक-दूसरे की अपेक्षाएं ठीक से न समझने से दिक्कत हो सकती है।

हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ का कारण हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

मिथुन राशि

आज पुरानी बातों में अटके रहने से नए अनुभव प्राप्त करना आपके लिए कठिन होगा। काम से संबंधित डेडीकेशन न होने से अवसर खोने की संभावना बन रही है। बार-बार अपनी तुलना दूसरों के साथ करने से उदासीनता महसूस होगी। आपको अपने टारगेट तय करने होंगे। इस बात पर गहराई से विचार करें। परिवार के लोगों की अपेक्षा से अधिक अपनी इच्छाओं पर ध्यान दें। प्रयत्न करने के बाद भी काम में बदलाव न होने से तकलीफ हो सकती है रिलेशनशिप ठीक रहेगा। शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

कर्कःराशि

आज अपनी भावनाओं को प्रकट करने की आवश्यकता है। जब तक भावनात्मक बातों को आप नहीं सुलझाते हैं, तब तक अन्य बातों पर ध्यान देना संभव नहीं होगा। मानसिक तनाव की वजह से आपको कठिनाई महसूस होती रहेगी। इस कारण आप प्रयत्न बीच में ही रोक सकते हैं।
काम की जगह लोगों से मिली सूचनाओं पर ध्यान दें। नए अवसर प्राप्त करने के लिए खुद को थोड़ा और वक्त देने की जरूरत है। पार्टनर और आप कठिन समय में एक-दूसरे का साथ दे पाएंगे। सिर दर्द की समस्या दूर हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

सिंह राशि

आज परिवार के किसी व्यक्ति से मिली खुश खबर आपको प्रसन्नता देगी। साथ में आपके अंदर का हौसला बना रहेगा। नई बातों पर ध्यान देने से आपको उत्साहित महसूस होगा। काम को गति प्राप्त होगी और अंतिम परिणाम भी आपकी अपेक्षा के अनुसार होगा। समस्याएं दूर होंगी और लोगों के साथ के संबंध सुधरेंगे। भागीदारी में किया काम आपके लिए उपयुक्त साबित हो सकता है। इसके जरिए आर्थिक लाभ होगा। साथ में प्रसिद्धि भी मिलेगी पार्टनर और आपको एक-दूसरे के साथ का बात ठीक करने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता है। सेहत ठीक होने में वक्त लगेगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

कन्याःराशि

आज पुरानी बातों को भूल कर नई बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने बर्ताव में सुधार न करने से नुकसान हो सकता है। आप अपने लिए रुकावट भी बन रहे हैं। बड़े टारगेट हासिल करने के लिए परिवार के लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। जो लोग आपका साथ दे रहे हैं, उनके साथ का ठीक से उपयोग करें। काम की जगह चल रहे षड़यंत्र से दूर रहें। आपका बड़ा नुकसान होने की संभावना बन रही है। पार्टनर की नाराजगी को समझने के लिए उनके विचार और अपेक्षाओं पर ध्यान दें। शुगर को नियंत्रित करने के लिए खानपान और जीवनशैली पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

तुला राशि

आज आपको अपनी क्षमता के बारे में जागरूकता महसूस होगी। लालच गलत मार्ग का चुनाव करने के लिए प्रलोभन देगा। हर बात के लिए आप ईमानदारी से काम करें। गलत कर्मों की वजह से नुकसान हो सकता है। अपने विचारों को सुधारने की कोशिश करनी होगी। संयम के साथ समस्या का समाधान ढूंढने के लिए प्रयत्न करें। काम की वजह से यात्रा करने का मौका मिलेगा और यात्रा के दौरान नए अवसर प्राप्त हो सकते है पार्टनर के साथ बातचीत सीमित रहेगी। सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

वृश्चिक राशि

आज कम समय में अनेक काम अंजाम तक पहुंचाना आपके लिए जरूरी होगा। लोगों के दबाव की वजह से दुविधा बनी रहेगी, इस कारण निर्णय लेने में वक्त लग सकता है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए बुजुर्ग व्यक्ति के सुझाव पर ध्यान दें। अपनी बातों को स्पष्ट रूप से बोलना होगा। काम से संबंधित परेशानी जल्दी ही दूर होगा परिवार के लोगों से विवाह से संबंधित अनुमति मिलने में वक्त लगेगा। बदन दर्द और घुटनों से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

धनु राशि

आज जीवन में जो स्थिति है, उसे स्वीकार करते हुए आपको समझौता करने की आवश्यकता है। अधिकतर बातें मन के विरुद्ध होती नजर आएंगी, लेकिन किसी भी बात की वजह से नुकसान नहीं होगा। गलत बातों पर ध्यान देने से नुकसान हो सकता है। अनेक लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे, लेकिन इन लोगों के विचार और इरादों को समझने की कोशिश करें काम की जगह बढ़ोतरी प्राप्त होगी। नई जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए खुद को तैयार करे परिवार के खिलाफ जाकर लिए निर्णय लेने से विवाह से संबंधित मामले में किसी का साथ प्राप्त नहीं होगा। लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

मकर राशि

आज परिस्थिति को देखने का नजरिया बदलने की आवश्यकता है। अधिकतर बातों में आप खुद को और बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आध्यात्मिक बातों पर ध्यान जरूर दें। वर्तमान समस्या को नजरअंदाज न करें, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। स्टॉक मार्केट से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त होगा, इस कारण बड़ी मात्रा में निवेश करना संभव हो सकता रिलेशनशिप से संबंधित विचार बदलने लगेंगे। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

कुंभ राशि

आज अपनी काबिलियत का अंदाजा होने के बाद भी आप समस्या और जिम्मेदारी से भागते नजर आ रहे हैं। पुरानी बातों का जो मन पर असर हुआ है, उसे दूर करने के लिए प्रयत्न करते रहें। थेरेपिस्ट की सहायता से अनेक बातों को सुलझाना आपके लिए संभव होगा। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। विचारों में बढ़ रही उलझन की वजह से सही समय पर काम करना कठिन हो सकता है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार अवसर प्राप्त होंग पार्टनर से मिल रहा साथ प्रसन्नता देगा यूरिन से संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

मीन राशि

आज आपको प्रतिस्पर्धी से अधिक अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी न किसी व्यक्ति के साथ आपकी तुलना हो सकती है। फिलहाल आप खुद को सकारात्मक बनाए रखें। कठिन समय में प्राप्त हुए अनुभव का सही तरीके से इस्तेमाल करें। आप समस्या का हल ढूंढ पाएंगे। लक्ष्य तय करते समय केवल निजी भविष्य से संबंधित बातों के बारे में ही विचार करें। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए काम में बदलाव करें पार्टनर और आपकी एक-दूसरे के लिए नाराजगी बढ़ सकती है। विटामिन की कमी के कारण सेहत बिगड़ने की संभावना है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button