Uncategorized

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

अपने राशिफल के द्वारा जाने किसको लाभ होगा किसको हानि होगी

5 फरवरी 2024
मेष राशि

संकल्प पक्का होने से कठिन कामों में भी आप प्रयत्न जारी रखेंगे। नकारात्मकता से बचना होगा। मित्रों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। किसी भी व्यक्ति के साथ विवाद न करें, वर्ना बात बढ़ सकती है।

करियर : काम की वजह से दिन की शुरुआत में भागदौड़ रहेगी, लेकिन काम वक्त से पहले पूरा हो सकता है।

लव : पार्टनर की बातों पर ध्यान देना होगा।

हेल्थ : सेहत संबंधी तकलीफ धीरे-धीरे दूर होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

वृषभ राशि

आपके काम सफल हो सकते हैं। आज महत्वपूर्ण काम निपटाने की कोशिश करनी होगी। जो जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, उस पर ध्यान दें। आपके आसपास का ही कोई व्यक्ति ये जानकारी दे सकता है। नकारात्मकता और अकेलेपन से गलत निर्णय लिया जा सकता है।

करियर : करियर के बारे में चिंता है, वह दूर होगी और नए काम पर आप ध्यान देंगे।

लव : पार्टनर से करीबी महसूस होगी। एक-दूसरे के लिए आप वक्त निकालने की कोशिश करते रहें।

हेल्थ : सेहत के कारण चिंता बनी रहेगी, लेकिन चिंता का कारण नहीं है, प्रसन्न रहें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

मिथुन राशि

पैसों को महत्व देकर लिए गए निर्णय की वजह से पछतावा हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन की बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के लोगों का साथ महत्वपूर्ण है, लेकिन उनकी बातों पर ध्यान दें। परिवार के खिलाफ कोई निर्णय न लें।

करियर : काम के लिए बड़ा निवेश करेंगे। काम में डिसिप्लिन न रहने से नुकसान होने की संभावना है।

लव : रिलेशनशिप को आप नजरअंदाज क्यों कर रहे हैं, इस बात को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : सर्दी-बुखार के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

कर्क राशि

अभी तक जो बातें आपके मन के विरुद्ध हो रही हैं, उनमें बदलाव लाना करना होगा। आपकी इच्छाशक्ति बढ़ती हुई नजर आएगी, इस कारण परिस्थिति पर आपका नियंत्रण बना रहेगा। कुछ कामों में दुविधा हो सकती है, लेकिन चर्चा के जरिए इसे दूर किया जा सकता है। आपको अंतिम लक्ष्य को ध्यान देना होगा।

करियर : काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होगा। विस्तार के लिए आपको प्रयत्न में बदलाव करना होगा।

लव : रिलेशनशिप में जो बदलाव आया है, वह आपके लिए महत्वपूर्ण है। रिलेशनशिप मर्जी के अनुसार आगे बढ़ेगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी होने की संभावना है। खान-पान पर ध्यान दें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

सिंह राशि

जिन बातों के कारण नकारात्मकता महसूस हो रही है, उनका प्रभाव दूर करते हुए नए अवसर पर ध्यान देंगे। पुरानी बातों से जुड़ी जो भावना है, उसमें बदलाव करने की कोशिश करें। परिवार संबंधित चिंता जल्द ही दूर होगी। कुछ बातों को जैसी हैं, वैसी छोड़ने में ही भलाई है।

करियर : किसी के सुझावों की वजह से बड़ी समस्या दूर होगी।

लव : पार्टनर और आपके बीच थोड़ी नाराजगी बनी रहेगी, लेकिन चर्चा से रिलेशनशिप में दिक्कत नहीं आएगी।

हेल्थ : नींद की कमी से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

कन्या राशि

अवसरों पर ध्यान देते रहें। जो तकलीफ है, उसे खुद के प्रयत्नों से ही दूर किया जा सकता है। नए लोगों के साथ परिचय होने से सकारात्मकता महसूस होने लगेगी। वरिष्ठ लोगों के साथ वक्त बिताने से खुद में जरूरी बदलाव कर पाएंगे।

करियर : करियर में हो रही प्रगति की वजह से काम के लिए डेडिकेशन बना रहेगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच चर्चा करके ही संबंधों में सुधार किया जा सकता है।

हेल्थ : एसिडिटी के कारण तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

तुला राशि

जब तक विचारों में स्पष्टता नहीं होती है, तब तक निर्णय नहीं लेना है। इस बात को समझने की कोशिश करें। हड़बड़ी में लिया गया निर्णय नुकसान कराएगा। विश्वास की कमी भी होगी, इस कारण काम पर असर हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ या बच्चों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार काम में बदलाव और प्रगति नजर आएगी।

लव : पार्टनर से मिली प्रशंसा की वजह से सकारात्मक महसूस होगा।

हेल्थ : बच्चों की सेहत और आपकी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

वृश्चिक राशि

लोगों की बातों का असर आपकी सोच पर होगा। आपको मिले मार्गदर्शन का सही तरीके से उपयोग करें। बड़ी समस्या आप दूर कर पाएंगे और अपने अनुभव का इस्तेमाल करके लोगों को मदद भी करेंगे। जिन स्किल्स में आप खुद को कमजोर समझते हैं। उन पर ध्यान दें।

करियर : काम संबंधी निर्णय कठिन महसूस होगा, लेकिन इस निर्णय पर टिके रहना आपके लिए आवश्यक है। काम की जगह चल रहे षड़यंत्र का हिस्सा न बनें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय लेते समय कठिनाई महसूस होगी।

हेल्थ : बीपी संबंधी समस्या होने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

धनु -राशि

आपके निर्णय का असर क्या होता है, इस बात पर गहराई से विचार करने की आवश्यकता है। काम के कारण तनाव बना रहेगा, लेकिन दिन के अंत तक इस तनाव को दूर किया जा सकता है। काम के अलावा अन्य बातों पर भी ध्यान दें। खास करके जो बातें आपको प्रसन्नता देती हैं। हर वक्त पैसों की चिंता में रहना आपकी कार्यक्षमता को हानि पहुंचाएगा।

करियर : अपनी काबिलियत पर विश्वास रखें। काम संबंधी रिस्क सोच-समझकर ही लें।

लव : प्रेम विवाह संबंधित निर्णय लेते समय अनजाना डर रहेगा। सोच-विचार कर आगे बढ़ें।

हेल्थ : गलत खानपान की वजह से पेट संबंधी इंफेक्शन होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

मकर राशि

आज खुद को थोड़ा वक्त दें और जो बातें आपके पक्ष में हो रही हैं, उनमें आगे बढ़ें। टारगेट संबंधी योजना में क्या बदलाव करना है, यह बात भी आज समझ आएगी। पैसों से संबंधित प्रगति हो सकती है। पुराना कर्ज दूर कर पाएंगे। आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा।

करियर : यदि काम संबंधी यात्रा की योजना बनाई जा रही है तो इस यात्रा में काम पूरा हो, इस बात पर ध्यान रखें।

लव : पार्टनर और परिवार के बीच चल रहा विवाद जल्द ही दूर होगा।

हेल्थ : सिर में भारीपन रह सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

कुंभ – राशि

विचारों में लाए बदलाव से अनेक बातों को बदलना संभव होगा। आप अपनी क्षमता के अनुसार काम कर रहे हैं, लेकिन हर बार अन्य लोगों की बातों पर ध्यान देने से आपको दिक्कत होती है। अपने काम पर ही ध्यान दें। करीबी व्यक्ति के साथ चर्चा करने से गलतियों का एहसास होगा। समय आपके पक्ष में चल रहा है। बड़े टारगेट हासिल करने के लिए प्रयत्न करते रहें।

करियर : काम संबंधी मार्केटिंग पर जोर दें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता पार्टनर के बर्ताव की वजह से होगी।

हेल्थ : त्वचा संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

मीन राशि

दिन की शुरुआत में कठिन कामों को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करें। आज काम की गति अपेक्षा से ज्यादा रहेगी, इस कारण टारगेट जल्द ही पूरा होगा। नए काम पर भी ध्यान देना आपके लिए संभव है। काम के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। जिन बातों में आपको दुविधा महसूस हो रही है, उन्हें दूर होने में और थोड़ा वक्त लगेगा।

करियर : काम संबंधी कठिनाई खुद के प्रयत्न से ही दूर होगी। इसलिए खुद पर विश्वास बनाए रखें।

लव : अपेक्षित व्यक्ति से जल्द ही प्रपोजल प्राप्त होगा।

हेल्थ : मसालेदार और मीठे पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button