उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 13 अक्टूबर 2024

मेष राशि

आज विचारों में आ रहे परिवर्तन से लक्ष्य के लिए सकारात्मक महसूस होगा। नकारात्मक विचार दूर करने की कोशिश करें। फिलहाल आप एकांत में रहते हुए व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना पसंद करेंगे। लोगों के साथ मानसिक रूप से जुड़े रहें। बाहरी लोगों के सामने जरूरी चर्चा करने से बचना होगा अपनी क्षमता का उपयोग करें और समस्याओं को दूर करें। रिलेशनशिप को महत्व देंगे, इस वजह से एक-दूसरे के लिए नाराजगी दूर हो सकती है। पेट से संबंधित दिक्कत दूर होगी, सेहत में सुधार नजर आएगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 9

वृष राशि

आज बड़े सपने साकार करने में अनेक रुकावटें आ सकती हैं। आपके स्रोत सीमित रहेंगे, लेकिन आपका काम रुकेगा नहीं। प्रयत्नों के साथ ही अपनी स्थिति को सुधारने पर ध्यान देना होगा। आपके विचारों में बदलाव आएंगे। अधिकतर बातों में नाराजगी के कारण उदासीनता हो सकती है। जो आपकी कार्यक्षमता पर असर होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा। आर्थिक लाभ मिलने में वक्त लगेगा। पार्टनर की जानकारी पर सोच-विचार करते हुए निर्णय लेने की कोशिश करें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन उतार-चढ़ाव होने से आज ऊर्जा की कमी हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

मिथुन राशि

आज उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय लेंगे, उसे पूरा करने की कोशिश करनी होगी। परिवार के लोगों का साथ प्राप्त होगा। तनाव की वजह से कई बातों में समझौता किया जा सकता है। भावनात्मक रूप से मजबूत रहना होगा।
काम से संबंधित किसी भी बात पर जरूरत से अधिक पैसा खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें।
परिवार से मिल रहे साथ की वजह से रिलेशनशिप से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। आंखों से संबंधित तकलीफ या आंखों का इन्फेक्शन हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

कर्क राशि

आज जीवन में बदलाव आने में वक्त लगेगा। जो बातें आपके विचारों में दुविधा बढ़ाती हैं, उनसे दूर रहें। नाराजगी के कारण सकारात्मक अवसर हाथ से निकल सकता है। काम करते समय उत्साह की कमी हो सकती है। जीवन से संबंधित हो रही नाराजगी को किस प्रकार दूर किया जा सकता है, इस बात पर गौर करें। काम में सुधार करने के लिए सही लोगों से मदद प्राप्त होगी रिलेशनशिप से संबंधित परेशानी न होने के बाद भी आप नकारात्मक रहेंगे। जिससे विवाद हो सकता है। शारीरिक कमजोरी दूर होगी, सेहत में सुधार आएगा।

लकी कलर : लाल, लकी नंबर : 3

सिंह राशि

आज जीवन में नई शुरुआत करने के लिए पुरानी बातों को दूर करना होगा। मित्रों के साथ चल रहे विवाद बढ़ने की संभावना है। इस कारण एक-दूसरे के लिए नकारात्मक भावनाएं रहेंगी। दूसरों से जरूरी चर्चा करते समय सतर्क रहें। कोई आपकी बातों को गलत तरीके से ले सकता है, विवाद हो सकता है। करियर का चुनाव मर्जी के अनुसार होने के बाद भी क्षमता के अनुसार प्रगति न होने से नाराजगी हो सकती है वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। दूसरों की दखलअंदाजी न हो, इस बात का ध्यान रखें। उदासीनता के कारण सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

कन्याःराशि

आज आपके कर्मों का फल मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित कुछ बातें नजरअंदाज हो सकती हैं। किसी भी व्यक्ति की मदद करते समय अपने काम पर भी ध्यान दें। वर्तमान में नुकसान होता है तो उसका असर आपकी सोच पर होगा। सतर्कता रखनी होगी। आप जिस प्रकार से काम में रुचि रखेंगे, वैसे ही वरिष्ठ अधिकारियों से मदद और मार्गदर्शन मिलेग विवाह से संबंधित निर्णय अपेक्षा के अनुसार हो सकता है। बच्चों की सेहत अचानक से बिगड़ने की संभावना है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 2

तुला राशि

आज अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेना सीखें। कठिन समय में खुद को प्रेरित रखने की आवश्यकता है। दूसरों की आप पर नाराजगी रहेगी। इसे दूर करने की कोशिश करें। काम की गति को फिलहाल धीमी रहेगी। हड़बड़ी में किया काम दोबारा करना पड़ेगा। काम से संबंधित सूचनाएं और नियम का ठीक से पालन करने की आवश्यकता है। पार्टनर की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। पैर दर्द और घुटनों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

वृश्चिक राशि

आज जिस समय आपको मदद की आवश्यकता है, तभी कुछ लोग आपके विरुद्ध होते नजर आएंगे। मूल्यवान वस्तु या महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। कुछ दस्तावेज वक्त पर न मिलने के कारण नुकसान हो सकता है। कुछ लोगों के स्वभाव और विचारों को स्पष्ट रूप से समझने से कठिन निर्णय ले पाएंगे। किसी भी स्थिति में अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता न करें। प्रतिस्पर्धी या काम से संबंधित लोगों को जरूरत से अधिक जानकारी न दें, वर्ना अवसर खोने की संभावना है। पार्टनर की जब तक ठीक से पहचान नहीं होती है, तब तक परिवार से संबंधित बातों को गोपनीय रखें। लो बीपी के कारण सेहत अचानक से बिगड़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

धनु राशि

आज मदद करने की क्षमता होने के बाद भी कुछ लोग आपकी सहायता करने से बचेंगे। जो लोग आपको तनाव देते हैं, उनसे दूर रहें। काम से संबंधित किसी भी प्रकार का बदलाव होने में थोड़ा वक्त लगेगा। फिलहाल संयम रखें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। रिलेशनशिप से संबंधित सकारात्मक बातों पर ध्यान दें। चिंता दूर करने की कोशिश करें। सेहत में सुधार करने के लिए जीवन शैली पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

मकर राशि

आज काम की गति धीमी रहेगी, इस कारण अपनी काबिलियत पर विश्वास कम होगा। किसी भी व्यक्ति के जीवन पर नियंत्रण करने की कोशिश न करें। आपकी मर्जी के अनुसार दूसरों को न चलाएं। डर के कारण आपकी परिस्थिति जटिल होगी। काम से संबंधित बातों पर ध्यान देते रहें। अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं। इस कारण काम से जुड़े लोगों का विश्वास प्राप्त करना संभव होग रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय दूरदृष्टि रखते हुए लें। पीठ दर्द बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

कुंभ राशि

आज किसी भी निर्णय में बदलाव लाते समय निर्णय से जुड़े लोगों के साथ चर्चा करनी होगी। पैसों की कमी होने से व्यक्तिगत जीवन की बातों में संबंधित समझौता किया जा सकता है। अगले कुछ दिनों में काम का दबाव बढ़ता नजर आएगा। कम वक्त में अनेक कामों को पूरा करने की आवश्यकता होगी, इस वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। काम की जगह हर एक लेन-देन बनाए रखने की जरूरत है। आपके स्वभाव में बढ़ रहा आलस पार्टनर को नकारात्मक महसूस हो सकता है, इस कारण नाराजगी बढ़ने की संभावना है। मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

मीन राशि

अपने टारगेट हासिल करने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। मौज-मस्ती पर ध्यान देने से बचें। खर्च पर नियंत्रण न होने से नया कर्ज हो सकता है। जब तक आप आर्थिक रूप से सक्षम नहीं बनते हैं, तब तक बड़ी खरीदारी या पैसों से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना होगा। काम जब तक पूरा नहीं होता है, तब तक आपको एकाग्रता रखने की आवश्यकता है। स्वभाव और निर्णय में बार-बार आ रहे बदलाव के कारण विवाद होते रहेंगे। खुद को स्थिर बनाने की कोशिश करें। एसिडिटी बढ़ाने वाली चीजों से बचना होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर :


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button