उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशहरा दुबे 9918 670276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें कि किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 30 अक्टूबर 2014

मेष राशि
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करके जीवन के लिए जो बात सही है, उस पर ध्यान दें। अपने स्वभाव के बारे में विचार करते हुए व्यक्तित्व को सुधारें। काम से संबंधित नकारात्मकता की वजह से अवसरों समझना कठिन होगा। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों में सुधार करने के लिए एक वक्त पर केवल किसी एक ही काम पर ध्यान देंगे। काम से संबंधित बातों में सुधार आएगा, लेकिन आपको एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव रहेंगे। अपनी गलतियों पर ध्यान दें। शरीर की बढ़ती गर्मी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

वृषभ राशि

आज दूसरों की बातों से अधिक आपको खुद पर भरोसा रखना होगा। जिन रिश्तों में आप सुधार करना चाहते हैं, उनमें सुधार होगा। लोगों के संबंध सुधारने पर ध्यान दें। विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। एक काम एक वक्त पर पूरा करें। अगले कुछ दिनों में बड़ा लेनदेन पूरा हो सकता है। उच्च शिक्षा से संबंधित प्रयत्न बढ़ाने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों को अपना काम जारी रखना होगा। पार्टनर की वर्तमान स्थिति सुधारने के लिए आपको मदद करनी होगी। गलत खान-पान के कारण एलर्जी हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

मिथुन राशि

आज जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक आलस से बचें। जो बातें आपने तय की हैं, उन्हें समय के अनुसार पूरा करने की कोशिश करें। परिवार के लोगों के साथ बढ़ती नाराजगी रुकावट बनेगी। किसी को दिया उधार प्राप्त होने में वक्त लगेगा। व्यापारियों को नए लोगों के साथ काम करते समय उनके स्वभाव को ठीक से जानना होग रिलेशनशिप ठीक रहेगा, फिर भी स्वभाव में बढ़ रही जिद की वजह से तकलीफ हो सकती है। गलत खान-पान के कारण वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

कर्कःराशि

आज किसी समस्या से छुटकारा मिलने से आगे की योजना पर ध्यान दे पाएंगे। जो बातें आपकी सेहत और काम पर नकारात्मक असर डालती हैं, उन बातों का अवलोकन करते हुए सुधार करने की कोशिश करें। हर एक छोटा अवसर आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए किसी भी बात को नजरअंदजा न करें। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। फायदा हो सकता है। काम पूरे डेडीकेशन के साथ करें। पार्टनर और आपके बीच संबंध सुधरेंगे।
शरीर की गर्मी को नियंत्रण में रखना होगा। त्वचा से संबंधित विकार हो सकते हैं।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

सिंह राशि

आज पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें। जिन लोगों के साथ संबंध सुधर नहीं सकते हैं, उन्हें छोड़कर अपने काम पर ध्यान दें। जिन लोगों के साथ आपके विचार मिलते-जुलते हैं, उनकी संगत का चुनाव करें। जीवन की हर एक तकलीफ दूर करने का रास्ता प्राप्त होगा। वर्तमान समय में जो निर्णय लेंगे, उस पर अनेक बातें निर्भर करेंगी। काम की गति को तेज करते समय क्वालिटी पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी पार्टनर और आप एक-दूसरे के लिए बढ़ रही नाराजगी को दूर करें। उल्टी और अपच की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

कन्या राशि

आज अपनी इच्छाशक्ति के बल पर वर्तमान स्थिति में सुधार करना होगा। सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें। इम्यूनिटी बनाए रखें। वर्तमान समय आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। किसी गलत बात पर जरूरत से अधिक वक्त जाया न हो, इस बात का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को काम की बातों के साथ समझौता करना होग पार्टनर के स्वभाव की जो नकारात्मक बातें हैं, उनके बारे में चर्चा करते समय पार्टनर के साथ संयम से रहें।
एसिडिटी को नियंत्रण में लाना होगा।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

तुला राशि

आज अपनी कमजोरी और सकारात्मकता पर ध्यान देना होगा। अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। बड़ी खरीदारी करना संभव है, लेकिन ये आपके जीवन के लिए कितनी उपयुक्त साबित होगी, इस बात पर दोबारा विचार करें। मित्रों के साथ बिताए वक्त की वजह से आनंद मिलेगा। काम से संबंधित नाराजगी दूर होगी काम पर ठीक से ध्यान दे विवाह से संबंधित निर्णय आपकी मर्जी के अनुसार होंगे।
पैर दर्द की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

वृश्चिक राशि

आज कठिन निर्णय लेते समय आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। लोग आपके स्वभाव का गलत फायदा न उठाएं, इस बात का ध्यान रखें। कम समय में काम पूरा होने से नई बातों पर ध्यान देना संभव हो सकता है। जीवन में उत्साह बरकरार रहेगा। दूसरों की मदद करने से प्रसन्नता मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना हो रिलेशनशिप ठीक रहेगा। शुगर और बीपी से संबंधित दिक्कतों को नियंत्रित करना होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

धनु राशि

आज निर्णय लेते समय उसके फायदे और नुकसान पर ध्यान जरूर दें। अनेक बातों को अमल में लाते समय आपको अकेलापन महसूस होगा। लोगों का साथ भले ही प्राप्त न हो, लेकिन आपको सकारात्मक रहना होगा। कठिन समय में खुद को प्रेरित बनाए रखें। व्यापार से जुड़े लोगों को नया काम करते समय अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेने की आवश्यकताहै रिलेशनशिप सुधारने के लिए प्रयत्न बढ़ाएं। बीपी से संबंधित दिक्कत बढ़ सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

मकर राशि

आज जीवन की हर एक बात का आनंद लें। काम से अधिक मौज-मस्ती पर ध्यान दिया जा सकता है। नए लोगों के साथ परिचय बढ़ाने का मौका मिलेगा। साथ में पुराने रिश्तो में सुधार भी आएगा। सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने से खुद के लिए अवसर बनाना आपके लिए संभव होगा। लोगों के साथ मेल मिलाप बनाए रखने से स्वभाव में सकारात्मकता बढ़ेगी।
व्यापार से जुड़ी महिलाओं को परिचित व्यक्ति से बड़ा काम प्राप्त हो सकता है किसी भी वजह से रिलेशनशिप को नजरअंदाज न करें।
पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। पाचन से संबंधित समस्या भी बढ़ेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

कुंभ राशि

आज किसी भी व्यक्ति के साथ का कठोर व्यवहार न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। अपने स्वभाव की नकारात्मक बातों पर ध्यान दें। चिड़चिड़ापन दूर करना होगा। आपको आज संयम और खुद को शांत रखते हुए काम करने की आवश्यकता है। पढ़ाई में मन न लगने से विद्यार्थियों की चिंता बढ़ सकती ह पार्टनर के साथ व्यवहार सुधारना होगा। शरीर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

मीन राशि

आज लोगों के दबाव की वजह से बेचैनी होगी। दूसरों की गलत बातों को आप स्वीकार न करें। अपनी कमजोरी दूर करते हुए परिस्थिति पर अपना नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश करें। परिवार के कुछ लोग अपने फायदे के लिए आपके निर्णय में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। जो आपके लिए नुकसान का कारण हो सकता है आज किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन न हो, इस बात का ध्यान रख वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए पार्टनर से रिश्ता सुधारें। शरीर में खून की कमी होने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button