
राशिफल के आधार पर देखे किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 30 दिसंबर 2024
मेष राशि
आज का दिन फायदेमंद है। सोशल नेटवर्क बढ़ाने से कई तरह की जानकारी और अनुभव मिलेंगे। अपने उद्देश्य पर ध्यान रखें। सरकारी काम रुका हुआ है, तो उसे पूरा करने का उचित समय है। रिश्तों में सुधार होगा। कोई भी जिम्मेदारी अपनी क्षमता अनुसार ही लें। सोच सकारात्मक रखें। समस्या का हल ढूंढे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर व्यस्तता रहेगी। इस वजह से आपको अपने महत्वपूर्ण काम स्थगित करने पड़ सकते हैं प्रॉपर्टी के बिजनेस में सफलता मिलेगी। व्यापार बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं फलीभूत होंगी। कोई नया काम करने से पहले घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती हैं। ल
पति-पत्नी के बीच भावनात्मक मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए परिवार की मंजूरी मिल जाएगी। स्वास्थ्य- गिरने से अथवा व्हीकल से चोट लगने की आशंका है। जोखिम लेने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
वृष राशि
आज पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। लगन और मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। मोबाइल और ई-मेल से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। युवाओं को पिछले पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। फालतू ही कहीं आने जाने से बचें। इससे समय और पैसे की बर्बादी होगी। किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग न करें। कोई आपकी बातों से आहत हो सकता है। बेहतर होगा दूसरों के मामले से खुद को अलग रखें। व्यवसायिक कामों में सुधार होगा, लेकिन कस्टमर की जरूरत समझें। इससे और अधिक बेहतर व्यवस्था कर पाएंगे। किसी भी तरह का गैर कानूनी काम में रुचि न लें। इससे आपके लिए दिक्कतें हो सकती है। नौकरी में आपके काम से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और सुख-शांति पूर्ण रहेंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किसी तरह की परेशानी की वजह बन सकते हैं। सावधान रहें। स्वास्थ्य- डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती है। बेवजह परेशान हो सकते हैं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन राशि
आज दिन की शुरुआत पसंदीदा काम से करें। भरपूर ऊर्जा बनी रहेगी। आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। निजी कामों के फैसले लेने में देर न करें। निश्चित ही सफलता मिलेगी। खर्चों के मामले में उचित व्यवस्था रखना जरूरी है। जल्दबाजी और अति उत्साह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी पर आंख बंदकर विश्वास न करें। भागदौड़ भी रहेगी। अपने सामर्थ्य से ज्यादा खर्च न करें। बिजनेस विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। मार्केटिंग के काम आज स्थगित रखें। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में आपसी संबंधों में पारदर्शिता रखें। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट को लेकर तनाव में रहेंगे। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजरी मिल सकती है। मन में उमंग ओर खुशी रहेगी। वाहन चलाते समय किसी तरह की लापरवाही से नुकसान हो सकता है। साथ ही किसी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
कर्कःराशि
आज पुरानी गलतियों और समस्याओं को भूलकर आगे बढ़े। आप अपनी सफलता का रास्ता खोज लेंगे। बच्चों की समस्या के निवारण से राहत मिलेगी। मानसिक सुकून रहेगा। कोई धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। कुछ चुनौतियां रहेंगी। आत्मविश्वास बनाए रखें। जल्दी समाधान मिल जाएगा। अत्यधिक कार्यभार आपको शारीरिक और दिमागी रूप से थका सकता है। अपने काम में अन्य लोगों का भी सहयोग अवश्य लें बिजनेस में नया काम शुरू कर रहे हैं, तो उसे प्राथमिकता पर रखें। इससे फायदा होने वाला है और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से नौकरी प्राप्ति की संभावना है। परिवार में चल रहे विवाद से माहौल बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों मे एक दूसरे के लिए प्रेम और सम्मान रहेगा। स्वास्थ्य- सिरदर्द से परेशान रहेंगे। तनाव से खुद को बचाएं। धैर्य और शांति रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह राशि
आज दिनभर परिवार और सामाजिक कामों में व्यस्तता रहेगी। आपकी कार्यशैली की तारीफ होगी। स्थान परिवर्तन चाहने वालों को समाधान मिल सकता है। विद्यार्थियो का ध्यान नई-नई जानकारियां पाने की कोशिश करेंगे। विपरीत परिस्थिति में गुस्से पर काबू रखें। लेनदेन में सावधान रहें। गलती होने से परेशानी बढ़ सकती है। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। बिजनेस में नई कोशिशों पर काम करने के लिए अच्छा समय है। मेहनत करें। पब्लिक डीलिंग और मीडिया के माध्यम से आपको फायदा मिलेगा। सरकारी कामों में सावधानी रखें। नौकरी में फाइनेंस संबंधी काम सावधानी से करे परिवार के किसी अविवाहित के विवाह की योजना बनेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम की समस्या हो सकती है। तनाव और थकान अपने ऊपर हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या राशि
आज दिन की शुरुआत में रुकावट से परेशानी होगी। समस्या का हल पा लेंगे। भविष्य की योजनाओं पर काम करने की कोशिश करेंगे। कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही है, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। इस समय निजी मामलों में मेहनत ज्यादा और फायदा कम मिलने जैसी स्थिति रहेगी। तनाव लेना इसका हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधारी मुश्किल बढ़ा देगी। वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। नई गतिविधियों को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी। ऑफिस में डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। कोई सहयोगी इनका गलत इस्तेमाल कर सकता हैं वैवाहिक संबंधों में चल रहे मनमुटाव को तालमेल से सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम संबंध गहरे होंगे। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव सेहत पर पड़ सकता है। बुखार जैसी स्थिति भी होगी। आयुर्वेदिक इलाज बेहतर रहेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
तुला राशि
आज दिन की शुरुआत में ही दिनभर के कामों की रूपरेखा बना लें। आपको आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सफलता मिलने वाली है। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिलेगा। मूल्यवान चीजें खरीदने से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जिसे ठीक से निभाने में परेशानी होगी। संयम और धैर्य से काम लें। किसी के साथ विवाद में न उलझें बिजनेस के मामलों में प्रचार प्रसार पर ज्यादा ध्यान दें। इससे फायदा होगा। इस समय की गई मेहनत के बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कामों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है घर में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपके घर की व्यवस्था खराब कर सकते हैं। इस बात का पूरा ध्यान रखें। स्वास्थ्य- जुकाम रहेगा। वर्तमान मौसम से खुद को बचाएं। आयुर्वेदिक चीजें खाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक राशि
आज आज आपके तय समय पर हो जाएंगे। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत जरूरी है। घर या प्रॉपर्टी का मसला हल हो सकता है। जिससे घर में सुकून और शांति रहेगी। अपने निजी कामों पर ध्यान देंगे। उधारी या कर्ज लेने से बचें। आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी। मौज मस्ती के साथ महत्वपूर्ण कामों पर फोकस रखें। शंकालु स्वभाव को बदलें। खुद के स्वभाव में लचीलापन लेकर आएं। कार्यस्थल पर स्टाफ की योग्यता के आंकलन में चूक हो सकती हैं। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी देखरेख में करवाएं। पार्टनरशिप के कामों में फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में के कामों में किए बदलाव के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे परिवार के किसी सदस्य से संबंधित समाचार मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। वर्तमान वातावरण की वजह से स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
धनु राशि
अपने काम में मन बनाए रखें। देर से ही सही पर काम पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों को करियर संबंधी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह बढ़ेगा। कठिन मुद्दों पर फैसला लेने में आपके फैसले अच्छे होंगे।- कोई भी प्लानिंग करते समय अपने फैसलों को प्राथमिकता पर रखें। दूसरों पर विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। दूसरों के विवादित मामलों में दखल न दें। आपके मान सम्मान पर भी बात आ सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस रहने की जरूरत है व्यवसाय में स्टॉक मेंटेनेंस संबंधी मामलों में लापरवाही न करें। कोई भी काम अधूरा न छोड़े। मशीनरी, स्टाफ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं उठ सकती हैं। अपने बिजनेस के फैसलों में दूसरों का दखल न होने दे जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद से घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं। स्वा नकारात्मक लोगों के साथ न रहें। इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1
मकर राशि
आज ग्रह स्थिति आपके फेवर में होगी। आपकी योग्यता और कोशिशों से रुका काम पूरा हो जाएगा। आप तनावमुक्त होकर अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। युवा अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। उन्हें निभाने में भी पूरी कोशिश रहेगी। घरेलू कामों को अपने स्तर पर सुलझा लें। दूसरों के दखल से काम बिगड़ सकता है। खर्चे ज्यादा होने से बजट गड़बड़ा सकता है। दुस्साहस से आप किसी परेशानी में आ सकते हैं। शांत रहें और धैर्य रखें। व्यवसायिक विकास के लिए प्रभावशाली इंसान की मदद फायदेमंद होगी। सहयोगी और कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। नौकरी में मनचाहा काम न मिलने से मन में खिन्नता रहेगी दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार के बीच सामंजस्य और प्रेम रहेगा। युवाओं को डेटिंग के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य- काम ज्यादा होने से थकान और तनाव रहेगा। थोड़ा समय मन मुताबिक कामों में भी बीताएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ राशि
आज धैर्य और शांति से समस्याएं सुलझा लेंगे। कानूनी कार्यवाही चल रही है, तो ऑफिसर की मदद से काम पूरा होने की संभावना है। दोस्तों से मुलाकात और किसी खास विषय पर बातचीत होने से मन में सुकून रहेगा। नई जानकारियां मिलेंगी। दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें। बेवजह विवाद बढ़ सकते हैं। नजदीकी संबंधी की आर्थिक मदद करने से आप खुद परेशानी में पड़ सकते हैं। इस समय कोई भी यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान ही है। कारोबारी काम कानूनी दायरे में रहकर करें। इससे आप कई तरह की समस्याओं से बच जाएंगे। बिजनेस मे विशेष एग्रीमेंट मिलेंगे। बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में कर्मचारियों के लिए नरम रुख रखें परिवार के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने से संबंधों में अधिक मधुरता बढ़ेगी। अपेाजिट जेंडर से ज्यादा मेल मुलाकात आपकी छवि खराब कर सकती है। तनाव और थकान अपने पर हावी होने से आपका काम प्रभावित हो सकता है। योगा, व्यायाम करना शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
मीन राशि
आज नजदीकी दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मुलाकात का दौर रहेगा। कोई संपत्ति का विवाद चल रहा है, तो आज स्थिति आपके पक्ष में रह सकती हैं। मेहनत से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। धार्मिक कामों में रुचि रहेगी अपरिचित व्यक्ति से विवाद होने की स्थिति बन रही है, इसलिए सावधान रहें। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज न करें। बाद में पछताना पड़ सकता है। घर के बड़े लोगों के मान-सम्मान में कमी आ सकती है। कार्यस्थल पर गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। बिजनेस करने वालों के बीच आपका प्रभाव बना रहेगा। इनकम का नया सोर्स बन सकता है। बिजनेस बढ़ाने के लिए समय बहुत अनुकूल है। कमीशन के कामों ज्यादा पैसा न लगाएं पति-पत्नी आपसी सामंजस्य ये घर परिवार की व्यवस्था को उचित रखेंगे। घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- अपच और भूख न लगने की समस्या हो सकती है। जिसका कारण आपकी लापरवाही ही है। सावधान रहें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

