आज का राशिफल
आचार्य पंडित दशरथ दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत 99 18670 276

मेष राशि
आज आपके व्यवहार को लेकर लोग आपसे आकर्षित हो सकते हैं। कार्यों को आप आज बेहतर तरीके से करने का प्रयास करेंगे। आपको अपनी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। आज आप भावुक महसूस कर सकते हैं। लेकिन भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। धन की स्थिति आज बेहतर रहने की संभावना है।
आज की सलाह: भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। और भगवान का ध्यान करते रहे
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 4
वृषभ राशि
आज आपको काम को लेकर हार नहीं मानना है। छात्रों को आज के दिन थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। परिवार को समय देने का प्रयास करें। व्यापारिक जीवन काफी अच्छा बीत सकता है। वहीं पर आज कोई नया प्रोजेक्ट को लेकर आप प्लान बना सकते हैं। अपने से बड़ों का सम्मान करें, आपको भी मान-सम्मान मिलेगा।
आज की सलाह: बड़ों का सम्मान करने का प्रयास करें। और भगवान गणेश का झंकारते रहे जिससे आपका आपका बिगड़ा हुआ काम बनेगा
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 5
मिथुन राशि
आपको आज अपने मिजाज पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। शारीरिक व्यायाम करना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। प्रियजन के साथ अपने दिल की बात को साझा कर सकते हैं। आर्थिक लाभ संभव है। कार्यस्थल पर भी आज के दिन आपको लाभ होने की संभावना है। किसी से आज आपको मार्गदर्शन मिलेगा। और माता-पिता के चरणों का ध्यान करते हुए अपने कार्य में लगे रहिए जिससे आपका कार्य बढ़ता जाएगा
आज की सलाह: बड़ों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 9
कर्क राशि
अगर आप लगातार काम करके थक चुके हैं तो आज छुट्टी लेने का प्रयास करें। आज का दिन छुट्टी बिताने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रह सकता है। गुस्सा से बचने का प्रयास करें। आज कहीं से धन आने की संभावना है। अपने काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। और अपने विरोधियों से सावधान रहे नहीं तो काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है
आज की सलाह: काम को समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हल्का सफेद, लकी नंबर: 11
सिंह राशि
आज आपकी ओर ज्यादातर लोग आकर्षित होने का प्रयास करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक व्यायाम की योजना बना सकते हैं। खानपान का भी भरपूर ध्यान रखना होगा। परिवार के सदस्य आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का प्रयास करेंगे। आज के दिन चिंता से मुक्त रहने का प्रयास करें। और आज अपने खास मित्र से सावधान रहे क्योंकि आज जो आपको धोखा दे सकते हैं भगवान शिव का ध्यान करते हैं अपने काम में लगे रहिए जिससे आपका कोई कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता आ नहीं सकता
आज की सलाह: शरीर पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 8
कन्या राशि
आज आपको कुछ चीजों में निराशा हाथ लग सकती है, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। छात्रों के लिए आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने का अच्छा समय है, सफलता मिल सकती है। आज आप अत्यधिक भावुक महसूस कर सकते हैं। लेकिन भावुकता से बचने का आपको प्रयास करना चाहिए। खर्च आज ज्यादा हो सकता है। भगवान गणेश का ध्यान करते रहे और ऊं का जाप करते रहे जिससे आपका कल्याण होगा
आज की सलाह: भावुक्ता से बचने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: लेमन, लकी नंबर: 12
तुला राशि
आज आप समय पर कार्यों को पूरा करने की वजह से काफी खुशहाल रहेंगे। आपका दिन काफी अच्छा जाएगा लेकिन किसी चीज को लेकर आपको कुछ समय के लिए तनाव भी हो सकता है। इससे बचने का भरपूर प्रयास करें। धनखर्च आपका आज ज्यादा होगा लेकिन कहीं से धन भी आने की संभावना है। और आज भगवान विष्णु का दर्शन करने से आपको शांति मिलेगी
आज की सलाह: धन को सहेजकर खर्च करें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 7
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने निजी या व्यावसायिक जीवन में कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन रात के समय आपको लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी चिंता आज हो सकती है। लेकिन कुछ ही समय बाद आपकी समस्या का समाधान निकल सकता है। मित्रों से आज बचने का प्रयास करें नहीं तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।
आज की सलाह: मित्रों से सतर्क होकर कार्य करने का प्रयास करें। और आज आप बुजुर्गों से मिलते रहे जिससे आपको बहुत ही अच्छा ज्ञान मिलेगा
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 7
धनु राशि
अगर आज किसी बात को लेकर दिनभर तनाव में रह सकते हैं। इसमें मित्र आपकी काफी मदद कर सकता है। कला, कविता या साहित्य से जुड़े छात्रों के लिए अच्छा दिन है। स्वास्थ्य भी काफी अच्छा बीतेगा। खर्च संयमित रहेगा। लेकिन खरीदारी का आज प्लान बना सकते हैं। कार्यस्थल पर आज आपको मान-सम्मान मिल सकता है। आज जब आप घर से निकले तो हमारे माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकले जिससे आपका बिगड़ा हुआ काम बन जाएगा
आज की सलाह: चिंता व तनाव से बचें।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 3
मकर राशि
आज आपका कोई मित्र आपको निराश कर सकता है। अगर आपके जीवन में पहले से काफी कठिनाई हो रही है, तो वह कम होना शुरू हो जाएगी। तनाव और थकान के कारण निराश होने की जरूरत नहीं है। कोई बड़ा कदम उठाने से पहले अपने साथी से सलाह जरूर लें। शेयर बाजार में निवेश आपके लिए एक अच्छा जरिया हो सकता है। लेकिन भगवान गणेश का दर्शन करके तब यह कार्य करें
आज की सलाह: साथी की सलाह जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 10
कुंभ राशि
आज आप किसी से बहस करने से बचें। छात्र अच्छे शैक्षणिक निर्णय लेने में सक्षम होंगे। जीवन साथी आपका भरपूर साथ देगा। कोशिश करें कि आज उसे घुमाने जरूर ले जाएं। काम के बीच अपने लिए भी समय निकालें। शेयर बाजार आपको लाभ दे सकता है। पारिवारिक क्षेत्र में आपको लाभ की संभावना है। लेकिन कोई भी कार्य करने के पहले अपने परिवार से विचार विमर्श करके तब उसे कार्य को शुरू करें जिससे आपको लाभ होगा
आज की सलाह: पार्टनर को यात्रा पर ले जाने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 8
मीन राशि
आज कुछ स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। जिसकी वजह से दिन आपका सामान्य बीतेगा। व्यापार को लेकर दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज खरीदारी का आप प्लान बना पाएंगे। जिसकी वजह से आपका धन भी खर्च होगा। आज आपकी कोई बड़ी डील होना संभव है। आज आप भगवान हनुमान जी की आराधना करके जो भी कार्य शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलने की संभावना है
आज की सलाह: खान पान पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 1