उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276 राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखिए किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 5 फरवरी 2025

मेष राशि
आज आज पारिवारिक या निजी मामले में कोई अहम फैसला ले सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़ा मामला हल होने की बेहतर संभावना है। युवाओं की दुविधा दूर होने से राहत की सांस लेंगे। समस्याओं का समाधान होने से सुकून मिलेगा। कोई भी काम करने से पहले सभी पहलुओं पर सोच-विचार करके योजना बनाएं। बाद में उसे क्रियान्वित करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो सकता है। परंतु समस्याओं को सुलझाने में पहल भी आपको ही करनी होगा कारोबार संबंधी बड़ा कदम उठाते समय किसी शुभचिंतक या प्रोफेशनल की राय जरूर लें। बिजनेस बढ़ाने की योजना पर काम हो सकता है। परिवार का तनाव बिजनेस पर हावी न होने दें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में बड़ी डील होने की संभावना है। लव- परिवार जनों के साथ शॉपिंग आदि में मधुर समय व्यतीत होगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर सुलभ होगा। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और सर दर्द की समस्या दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर देंगी। योगा तथा व्यायाम भी कुछ समय अवश्य निकालें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6
वृष राशि
आज आपके व्यवहार और वाणी से लोग आकर्षित होंगे। आपका कोई रुका निजी काम पूरा होगा। बहुत मानसिक शांति महसूस करेंगे। परिवार और बिजनेस के काम दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे फालतू खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन उन पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का सुलझा लेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। नौकरी और बिजनेस के कामों पर पूरा ध्यान दें। इस समय कोई भी नया काम या योजना कामयाब नहीं होगी। मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति बनेगी। मेडिकल फील्ड से जुड़े लोग बड़ी मात्रा में स्टॉक खरीद सकते हैं। रिश्ते में बेहतर तालमेल रहेगा। इससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक गतिविधियां होगी। प्रेम संबंधों में सरसता रहेगी। आलस को खुद से दूर रखें। सुबह योग, व्यायाम नियम अनुसार करते रहें। इससे शारीरिक चुस्ती बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- बादामी , भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन राशि

आज अपनी योजनाएं पूरी करते समय इस बात का ध्यान रखें, कि आपको मेहनत से ही महत्वाकांक्षाएं पूरी करनी होंगी। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग बना रहेगा। भाई-बहनों के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। शुभ कार्य संबंधित तैयारी भी रहेगी। – कोई नकारात्मक स्थिति बनने पर सहज रहें। जिससे आपका मनोबल अच्छा रहेगा। बातचीत करते समय ध्यान रखें, किसी के मन को ठेस ना पहुंचे। महत्वपूर्ण चीजों के चोरी होने की भी आशंका है। अपनी सुरक्षा स्वयं करें। व्यवसाय- बिजनेस के रुके काम दोबारा शुरू होंगे। सरकारी संस्था से भी लाभ मिलता नजर आ रहा है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय ज्यादा फायदेमंद रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में सकारात्मक माहौल रखने के लिए तालमेल रखें। प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक सुकून और शांति बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत में या आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क राशि
आज किसी योजना को क्रियान्वित करने से पहले एक बार उस पर अच्छे से सोच-विचार करना आपको नुकसान से बचा लेगा। मोबाइल और ई-मेल से आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। यह जानकारी आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी। संतान से जुड़ी कोई उपलब्धि आपकी खुशियों की वजह बनेगी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल न गिरने दें। कुछ वक्त आध्यात्मिक गतिविधियों में बीताने से आपको सुकून मिलेगा। युवाओं को करियर संबंधी प्रोजेक्ट में असफलता मिल सकती है। दोबारा प्रयास करना पड़ सकता है। चिंता न करें। जल्दी ही सफलता मिलेगी। व्यवसाय को बेहतर बनाने के लिए कार्य प्रणाली में बदलाव लाना होगा। कर्मचारियों और सहयोगियों के सुझाव को भी प्राथमिकता दें। इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। नौकरी में अपने काम के लिए किसी तरह की लापरवाही न करें। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। इस समय स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां रखनी जरूरी है। महिलाओं की घुटने और जोड़ो में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह राशि
आज अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर कोशिश करते रहें। सफलता जरूर मिलेगी। परिवार वालों से भी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में चल रही समस्या दूर होने से सुकून मिलेगा। पैतृक मामला सुलझ सकता है। न दूसरों के बहकावे में आने से बचें। किसी निजी मामले में हस्तक्षेप न करें, वरना संबंध खराब होंगे। आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। गुस्से पर काबू रखें। जलन की भावना से कोई आपको लेकर अफवाह फैला सकता है। बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। इस समय जोखिम भरे कामों में पैसा न लगाएं। नुकसान होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य किसी अधिकारी की मदद से हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बदनामी का कारण बन सकते हैं। आपको मर्यादित रहना होगा। तनाव और चिंता का बुरा असर आपके मानसिक सुकून पर पड़ सकता है। योगा और मेडिटेशन को दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या राशि
आज कोई शुभ अवसर मिल सकता है। विचारों में स्थिरता और दृढ़ता से आप अपने काम अच्छी तरह कर पाएंगे। शुभचिंतकों का भी पूरा साथ मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी।- धन से संबंधित मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। भावुकता और आलस को खुद पर हावी न होने दें। बड़ा नुकसान हो सकता है। बुजुर्गों की विशेष देखभाल करें। उनका आदर और सम्मान बनाएं रखें। उनके मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें कारोबारी मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। लापरवाही से पार्टियां टूट सकती हैं। अभी कामों की गति मध्यम रहेंगी। धैर्य और संयम से यह मुश्किल समय निकल जाएगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में पारदर्शिता रखने से मैनेजमेंट अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बीतेंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। इंफेक्शन बढ़ सकता है। लापरवाही करना उचित नहीं है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

तुला राशि
आज अत्यधिक जिम्मेदारियों से थकान हो सकती है। सफलता मिलने से थकान दूर हो जाएगी। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना चल रही है, तो उससे संबंधित कार्य हो सकता है। घर में भी आध्यात्मिक और सकारात्मक माहौल रहेगा। दिन की शुरुआत में अप्रिय समाचार मिलने से मन अशांत हो सकता है। विद्यार्थी समय की कीमत पहचानें। मौज मस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई से समझौता न करें। घर के बुजुर्गों के सम्मान का ध्यान रखें। व्यवसाय- बिजनेस बढ़ेगा। आपके द्वारा किए गए कामों की तारीफ होगी। प्रॉपर्टी के बिजनेस में निवेश करना भविष्य में फायदेमंद होगा। प्रतिद्वंद्वी आपके लिए कुछ मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। थोड़ा सचेत रहना जरूरी है पारिवारिक मामलों में योगदान देने से घर में सुख-शांति और खुशनुमा माहौल रहेगा। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने की संभावना है। ज्यादा काम और थकान से कमजोरी महसूस हो सकती हैं। मौसम के अनुकूल दिनचर्या और आहार रखना भी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि में ग्रह गोचर बहुत अनुकूल रहेगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। ये कॉन्टैक्ट बहुत फायदेमंद होंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की पूरी संभावना है। बच्चों की पढ़ाई और दिनचर्या से आप संतुष्ट रहेंगे। किसी योजना पर काम करने से पहले अच्छे से विचार जरूर कर लें। बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी लें। किसी की गलत बात पर गुस्सा दिखने की बजाय शांति से काम लें। बच्चों की समस्याओं को सुनें और उन्हें हल करने में उनकी मदद करें। व्यवसाय में नयापन या सुधार संबंधी कामों में कुछ गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। फायदेमंद ऑर्डर मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम रहेगा । जीवनसाथी के साथ तनाव होने से परिवार पर असर पड़ सकता है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। स्
अत्यधिक थकान और टेंशन से सिर दर्द हो सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

धनु राशि
आज अचानक ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपकी उन्नति में मददगार होंगे। कामकाज में नई संभावनाएं मिलेंगी। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर संबंधी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है इस समय अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए कोशिशों की जरूरत है। आराम और सुस्ती की इच्छा को अपने ऊपर हावी न होने दें। काम की उतनी ही जिम्मेदारी लें, जितनी आप आसानी से निभा सकें। यात्रा कैंसिल करने का निर्णय उत्तम रहेगा। कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी। जल्दी ही सूझबूझ से इन समस्याओं को सुलझा भी लेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद एग्रीमेंट होंगे। नौकरी पेशा लोग अपने कर्मचारियों के साथ दोस्ती रखें। लव- विवाहित संबंधों में छोटी-मोटी नकारात्मक बातों से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरी रखें। अत्यधिक तनाव से खुद को बचाएं। इसका नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

मकर राशि
आज मकर राशि के लोग आज धन और समय का सही उपयोग करें, तो कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। ननिहाल या ससुराल से शुभ समाचार मिल सकता है। दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने के लिए की गई कोशिशें सफल हो सकती हैं। घर के सदस्य की कोई गतिविधि आपको चिंता में डाल सकती है। शांति से परिस्थितियों को समझें और समाधान ढूंढे। अचानक कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। धैर्य रखें। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत चौकन्ना रहने की जरूरत है। थोड़ी सी असावधानी या गलती का बड़ा नुकसान हो सकता है। मशीनरी या किसी तरह के उपकरणों के बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। परिवार में तनाव चल रहा है, तो आपस में ही बैठकर मामला सुलझाना उचित रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी रहेगी। असंतुलित खानपान से पेट दर्द और गैस की वजह से परेशान रहेंगे। समय पर इलाज लेने से स्वास्थ्य में जल्दी सुधार होगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ राशि
आज आज कोई ऐसा अवसर मिलने वाला है, जिसके लिए आप काफी समय से कोशिश कर रहे थे। आप अपनी प्रबल इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास के सहारे कई महत्वपूर्ण काम पूरे करने में समर्थ रहेंगे। धर्म-कर्म के मामले में भी रुचि रहेगी। लापरवाही और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। हिसाब-किताब के मामले में गलतियां हो सकती हैं। युवा अपने किसी काम में रुकावट आने से निराश हो सकते हैं। हिम्मत हारने की बजाय दोबारा कोशिश करें। दोबारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे। काम करने के तरीको में किए गए बदलाव से फायदा मिलेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में फायदा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य संबंधों में नजदीकी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का मौका मिलेगा। खान-पान को लेकर सावधानी रखें। इन डाइजेशन और एसिडिटी हो सकती है। ज्यादा तले-भुने खाने से दूर रहें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

मीन राशि
आज आज दिनभर बाहरी कामों में व्यस्तता रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बन रही है, तो आज उस पर काम हो सकता है। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने से सुकून मिलेगा। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि यह समय मेहनत करने का है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों के कामों में रुकावट आ सकती है। खास वस्तु की खरीदारी की योजना है, तो उसका उचित मूल्यांकन जरूर कर लें। व्यवसाय में पब्लिक डीलिंग संबंधी कामों में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। किसी भी कार्य में पक्के बिल से लेनदेन करें। कोई धोखा होने की आशंका बन रही है। नौकरी में साथ काम कर रहे लोगों का व्यवहार नकारात्मक हो सकता है। अनचाही ऑफिशियल यात्रा भी हो सकती है परिवार के बीच उचित तालमेल और प्रेम रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ मेल-मुलाकात का दौर रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच करते रहें। समय पर दवाई लें और नियमित व्यायाम करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button