उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276 राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें आज का राशिफल किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 9 मार्च 2025

मेष राशि
आज पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलने वाली है। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण को लेकर कुछ योजनाएं चल रही हैं, तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। संबंधों में लोगों के साथ गुस्से की बजाय प्यार से डील करें, तो मनमुटाव, शांति से खत्म हो सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। बेहतर होगा अपने कार्यों के प्रति एकाग्र रहें। किसी भी प्रकार की आवाजाही करने से परहेज रखें। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार के लिए नई डिप्लोमेसी सीखनी होगी। भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए मेहनत करना जरूरी है। मनोबल मजबूत रखें। नौकरीपेशा लोग ऑफिशियल कामों में व्यस्त रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता रहेगा। आपसी तालमेल से घर में शांतिपूर्ण माहौल रखने में योगदान रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करते रहें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृष राशि
आज मन मुताबिक तरीके से दिन बीतेगा। सभी कामों की रूपरेखा बना लें। काफी समय से युवा किसी कार्य को लेकर कोशिश कर रहे थे, तो उससे संबंधित उचित परिणाम हासिल होने की उम्मीद है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना नुकसान दे सकता है, इसलिए सावधान रहें। घर के वरिष्ठ सदस्य के सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग लापरवाही से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे। व्यवसाय- बिजनेस में उपलब्धि मिलेगी। जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम पूरे करें। ऑफिशियल फाइलें तथा पेपर पूरी तरह से संभालकर रखें। कोई परेशानी आने पर वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। पारिवारिक सदस्य साथ मिलकर शॉपिंग और घूमने-फिरने का भी लुत्फ उठाएंगे। लव पार्टनर को गिफ्ट जरूर दें। स्वास्थ्य- गला खराब होने से बुखार जैसा भी महसूस हो सकता है। लापरवाही न करें। उचित इलाज करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन राशि
आज आज परिवार के सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेगी। जिसमें आपके निर्णय बहुत अच्छे होंगे। राजनीतिक या अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपका कोई रुका काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने-बेचने में दिक्कतें आ सकती हैं। किसी भी समस्या को विवाद की बजाय बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों को खुद संभालें। उनके खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। व्यवसाय- कारोबार में लंबे समय से अटके कामों में तेजी आएगी। पिता या पिता जैसे किसी इंसान की मदद और सलाह आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियों का निर्माण करेगी। किसी के साथ पार्टनरशिप संबंधी बातचीत चल रही है तो उससे संबंधित निर्णय लेना लाभदायक साबित होगा। लव- दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। मनोरंजन और शॉपिंग जैसे कामों में समय बीतेगा। स्वास्थ्य- शारीरिक थकान से कमजोरी महसूस होगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें तथा व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क राशि
आज कुछ नई योजनाएं दिमाग में आएंगी। नजदीकी संबंधी की मदद से योजनाओं को क्रियान्वित करने में सफलता मिलेगी। महिलाएं अन्य गतिविधियों के साथ अपने व्यक्तिगत कामों के लिए भी समय निकाल लेंगी। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह संबंधी खरीदारी भी संभव है। कामकाज का अतिरिक्त बोझ रहेगा। कोई बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय की अवहेलना न करें। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता रखें। आपसी संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का दखल न होने दें। इसकी वजह से संबंधों में खटास आ सकती है। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में चुनौतियां रहेंगी। अपना अधिकतर समय मार्केटिंग संबंधी कामों में बीताएं। लाभ की स्थिति धीमी रहेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए उचित समय का इंतजार करना जरूरी है। कोई ऑफिशियल टूर संभव है। लव- घर में परिवार के बीच में सुख-शांति और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य- अपने मनोभावों को विचलित न होने दें। शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक रहने के लिए योगा और मेडिटेशन करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह राशि
आज आपकी उपलब्धियों से ईर्ष्या करके कुछ लोग आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं। आप परवाह न करके अपने कामों में लगे रहें। निश्चित सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत और सामाजिक कामों में व्यस्तता रहेगी। फाइनेंस को लेकर समय थोड़ा संभलकर चलने का है। यात्रा करने से बचें। यात्रा से फायदा नहीं होगा बल्कि समस्याएं आएंगी। बहुत खर्चा बढ़ने से इसका असर आपकी सुकून और नींद पर भी पड़ सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे, इसलिए मेहनत करते रहें। जीत आपकी सुनिश्चित है। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। इसके लिए कोशिश करें। लव- घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने दोस्तों के मिलने से यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग बिल्कुल लापरवाही न करें। नियमित जांच करवाएं और बेहतर इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या राशि
आज पारिवारिक और निजी जिम्मेदारियों को निभा लेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक कामों में समय व्यतीत करने से बहुत शांति और हल्का महसूस करेंगे। घर में सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। कीमती उपहार मिल सकता है। किसी को भी पैसा उधार न दें, क्योंकि इस समय वापसी मिलना मुश्किल है। परिवार से संबंधित समस्या को लेकर आपका मन विचलित हो सकता है। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखें। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखें। भावनाओं में बहकर किसी को पैसा देना नुकसान का कारण बनेगा। व्यवसाय- बिजनेस के काम निपटाने में सहयोगी और कर्मचारियों का सपोर्ट मिलेगा। कोई अटका हुआ मामला भी हल हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती हैं। अपने काम को तय समय पर ही पूरा करने की कोशिश करें। लव- जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का आपके कामों में पूरा सहयोग रहेगा। घर में सकारात्मक वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य- योगा, मेडिटेशन नियमित रूप से अवश्य करें, इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

तुला राशि
आज आज पिछले समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। इस दौरान कुछ मनचाहे अवसर मिल सकते है। कुछ समय धार्मिक व आध्यात्मिक स्थल पर अथवा गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें। इससे आपको सुकून और शांति महसूस होगी। आपका आत्मविश्वास अभिमान में न बदलें। संबंधों में खटास आ सकती है। अपने सामान का ध्यान खुद रखें। चोरी होने या खोने की आशंका है। उपलब्धि मिलने पर तुरंत उस पर काम करें। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। व्यवसाय- घर के साथ कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों की वजह से सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। जिसकी वजह से अपने लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी। लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य- आज किसी तरह का रिस्क लेने से बचें। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक राशि
आज डेली रूटीन के कामों से हटकर थोड़ा समय खुद को जांचने में बीताएं। इससे आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। इस समय ग्रह स्थितियां अनुकूल है। विशेष निर्णय लेने में परिवार का भी सहयोग रहेगा आपके निजी जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। ज्यादा भीड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। बच्चों की परेशानियों के समाधान में सहयोग करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी। समस्या के समाधान के लिए घर के बड़े अनुभवी लोगों की सलाह लें। कर्मचारियों और सहयोगियों पर ज्यादा भरोसा करने की बजाय सभी काम अपनी देखरेख में करवाएं। लव- पति-पत्नी के बीच इगो का टकराव हो सकता है और इसका प्रभाव परिवार और बच्चों पर भी पड़ेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य नरम रहेगा। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

धनु राशि
आज कुछ समय से आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके स्वभाव में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है। हर काम को सहज करने की वजह से काम सुगमता से बनते जाएंगे। विद्यार्थियों को कोर्स में एडमिशन लेना है, तो आवेदन कर सकते हैं। भूमि, वाहन आदि से संबंधित ऋण लेने का प्लान बन सकता है, लेकिन यह आपकी संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि का कारण ही बनेगा, इसलिए चिंता न करें। पड़ोसियों के साथ किसी विवाद में पड़ना आपके लिए सर दर्द का कारण बनेगा। बेहतर होगा इस तरह के मामलों से खुद को दूर रखें। व्यवसाय- नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यवसाय में इस बहुत प्रतिस्पर्धा और चुनौतियां रहेंगी, इसलिए निश्चित रणनीति बनाकर काम करें। किसी खास काम में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। साझेदारी के बिजनेस में फायदा होगा। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के बीच प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादापूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य- कफ, खांसी जैसी समस्या रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर राशि
आज प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने संबंधी कोई योजना फलीभूत होने की उम्मीद है। किसी नजदीकी मित्र या संबंधी की सलाह आपके लिए उपयोगी होगी। आपके संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ और अशुभ प्रत्येक परिस्थितियों में उचित सामंजस्य रहेगा। इस समय उधार लेनदेन बिल्कुल न करें, वरना आपका बजट गड़बड़ा जाएगा। कोई नकारात्मक स्थिति बनने पर परेशान होने की बजाय उसका समाधान ढूंढने की कोशिश करें। अचानक किसी संबंधी के आने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना जरूरी है। प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। उनके सहयोग से व्यवसाय की स्थिति में सुधार आएगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। ध्यान रखें एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से मान-हानि हो सकती है। स्वास्थ्य- बहुत तनाव और मेहनत से थकान और सर दर्द हो सकता है। काम के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ राशि
आज आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा समस्या का हल भी निकाल लेंगे। आपकी कार्य कुशलता में निखार आएगा। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से अपना लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। नजदीकी संबंधी के पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने से चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को परिश्रम के अनुरूप परिणाम न मिलने से आत्म बल में कमी आ सकती है। घबराने की बजाय मेहनत बढ़ाना ज्यादा उचित है। व्यवसाय- कारोबार में निश्चित रणनीति बनाकर काम करना होगा। कर्मचारियों पर विश्वास रखना और दोस्ताना व्यवहार उनकी कार्य क्षमता को अधिक बढ़ाएगा। विदेशी व्यवसाय से संबंधित किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। लव- मित्रों के साथ गेट-टूगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं को आहत न होने दें। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करें। इस समय स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

मीन राशि
आज अपनी दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने के लिए आपके प्रयास काफी हद तक सफल रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आप का विशेष योगदान रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात होगी। जो युवा विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं उनके काम आसानी से बनते जाएंगे। दिन के दूसरे पक्ष में कुछ प्रतिकूलता स्थिति बनेगी। आप अपने मन से उन पर काबू पा लेंगे। यात्रा स्थगित रखें। आर्थिक समस्या को लेकर अपने खर्चों में कटौती करनी होगी। बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान दें। व्यवसाय- व्यवसाय में परिस्थितियां पूर्ववत ही रहेंगी। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी, बेहतर होगा निर्णय स्वयं ही लें। आर्ट और क्राफ्ट से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। अपने व्यवसायिक फाइलें और पेपर संभालकर रखें। वरिष्ठ लोगों के साथ ऑफिशियल मीटिंग सक्सेसफुल रहेगी। लव- पति-पत्नी घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। प्रेम प्रसंग में और अधिक मधुरता आएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्त्रियों को अपने स्वास्थ्य


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button