आज का राशि फल
आचार्य पंडित दशरथ दुबे 99 18 670 276 राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत सिद्धांत फास्ट न्यूज़

मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य में आप आगे रहेंगे। भाग्य का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलना होगा। आपकी सोच आपके लिए बेहतर रहेगी। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर कार्य करना होगा। आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आप पर बना रहेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आप किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना करें। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी होगी। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा, क्योंकि आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आप अपने बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन किसी के साथ पार्टनरशिप आपको समस्या देगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे, जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान है, वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में किसी अजनबी से सलाह ना लें। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आप कुछ नया सीखने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर-परिवार में चल रही समस्याएं आज फिर से सिर उठाएंगी, जो आपके टेंशनों को बढ़ाएंगे। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को अनदेखा करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको बड़ों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएंगे और कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। करियर को लेकर दिन परेशान रहेगा, तो आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। धन संबंधित मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति हो सकती है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील यदि अटकी हुई थी, तो उसकी बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। आप बिजनेस में नई योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपको अपने जीवन स्तर में सुधार लाना होगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाकर चलना होगा। आप किसी बात को लेकर भावुक ना हो। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आज आपके काम की गति थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहेगी। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप किसी मामले में संकोच न करें। यदि आप अपनी जिम्मेदारियों में डील देंगे, तो बाद में वह आपके लिए मुश्किलें बढ़ाएंगी।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से नहीं जाने देना है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने कामों को समय से पूरा करना होगा। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा एतियात बरतनी होगी, नहीं तो समस्याएं बढ़ेगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपको बिजनेस में अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपने कामों से लोगों का भरोसा जीतेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। शासन संबंधी मामलों में आप आज निर्णय लेने में सफल रहेंगे।
