उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 4 में 2024

मेष राशि

आज अपने टारगेट पर ध्यान दें। नकारात्मक विचारों को दूर करने की आवश्यकता है। व्यर्थ बातों से ध्यान हटाकर केवल तय किए गए लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। आपकी इच्छा शक्ति जितनी मजबूत होगी, उतनी आसानी से बातों को आगे बढ़ाना संभव हो सकता है। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण है उनके साथ समझौता न करें।
लोगों से मिल रही प्रशंसा की वजह से काम में डेडीकेशन बना रहेगा।
आज
रिलेशनशिप संबंधी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए आपके प्रयत्न करने होंगे।
पेट संबंधी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

वृषभ राशि

आज अपनी योजना पर टिके रहना आपके लिए जरूरी है। लोगों के सुझाव किस हद तक स्वीकार करना है, ये निर्णय आपका होना चाहिए। स्वभाव में बढ़ रही सकारात्मकता से आपकी सोच में बदलाव आएगा। आसपास के लोगों के साथ का व्यवहार बदलेगा। पुरानी बातों की वजह से तनाव हो सकता है। तनाव छोड़कर भविष्य संबंधी बातों पर ध्यान देना होगा।
करियर में यदि आप बदलाव करना चाहते हैं तो नए काम की पूरी जानकारी प्राप्त करनी होगी।
आज आपकोअपनी गलतियों को समझना होगा।

हेल्थ : शारीरिक समस्या बढ़ने की संभावना है। यदि सेहत में बदलाव आता है तो तुरंत उपचार लें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

मिथुन राशि

आज नकारात्मक विचारों से खुद को बाहर निकालें। सही बातों का चुनाव करें। परिस्थिति आपके लिए जटिल बन रही है, लेकिन आप अपने विचारों के कारण इसे और जटिल बना रहे हैं। लोगों से मिलने वाली मदद किस हद तक स्वीकार करना है, ये समझना जरूरी होगा। जब तक आप अपने निर्णय खुद नहीं लेंगे, तब तक परिस्थिति में बदलाव नहीं आएगा।
करियर से जुड़ी बातों को महत्व देना होगा।
रिलेशनशिप संबंधी निर्णय में बदलाव करना होगा।
शारीरिक कमजोरी होने की संभावना है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

कर्क राशि

आज अपना तनाव किसी व्यक्ति के सामने प्रकट करना होगा, तभी विचारों को सुलझाना संभव हो सकता है। कुछ बातों पर नियंत्रण नहीं है, इस कारण थोड़ी निराशा रहेगी। आपको प्रयत्न जारी रखने होंगे। व्यक्तिगत जीवन में जल्दी ही बड़ा बदलाव आएगा। आपके निर्णय की वजह से परिवार का कोई व्यक्ति नाराज हो सकता है। फिलहाल आपको अपनी बातों पर ही ध्यान देना होगा।
आपके करियर में जल्दी ही बड़ा लाभ होगा।
रिलेशनशिप संबंधी समस्या सुलझने में वक्त लगेगा।
आंखों से संबंधित दिक्कतें न बढें, इस बात का ध्यान रखें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

सिंह राशि

आज नए काम की शुरुआत करने से पहले काम संबंधी रिस्क पर भी विचार करें। मित्रों के साथ बातचीत होती रहेगी। एक-दूसरे के लिए गलतफहमी दूर करना जरूरी होगा। किसी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय सौम्यता बनाए रखें। स्वभाव में बढ़ रही कठोरता के कारण विवाद हो सकता है।
आज आपका काम आपके लिए महत्वपूर्ण है और इस बात में समझौता न करें।
पार्टनर के साथ चर्चा करके समस्या का समाधान मिल सकता है।
बीपी और शुगर के कारण तकलीफ होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

कन्या राशि

आज परिस्थिति को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। कई बातें आपकी मर्जी के अनुसार होंगी। थोड़ा संयम बनाए रखें। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय व्यक्तिगत चर्चा न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। मानसिक रूप से कमजोर महसूस होगा। आप किसी बात का खुद पर दबाव न बनाएं।
करियर संबंधी नाराजगी जल्दी ही दूर होगी।
विवाह संबंधी निर्णय लेने के लिए आप पूरी तरह से तैयार हैं। अपेक्षा के अनुसार आपको विवाह संबंधी प्रपोजल भी मिलेगा।
खानपान पर सही तरीके से ध्यान देने की जरूरत है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

तुला राशि

आज आपके प्रयत्नों को और बढ़ाने की जरूरत है। हर एक काम में आ रही रुकावटों के कारण तनाव होगा। दिन की शुरुआत में आपको सफलता मिलेगी। इस वजह से कामों को सुलझाने का जज्बा बना रहेगा। लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं।
मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण समय है, तय किया हुआ टारगेट हासिल करना संभव होगा।
वैवाहिक जीवन सुख-शांति भरा रहेगा।
बदलते वातावरण की वजह से सेहत बिगड़ने की संभावना है।
सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

वृश्चिक राशि

आज काम करते समय अपना मन शांत रखें और सोच-विचार करें। इसके लिए कुछ देर एकांत में रहने की भी जरूरत है। मर्जी के अनुसार वर्तमान में बदलाव करना संभव है, लेकिन बार-बार पुरानी बातों के बारे में विचार करने से आप खुद को ही निराश बना रहे हैं। पुरानी बातों को भूलकर नई ऊर्जा के साथ प्रयत्न करें। महिलाओं को योग्य अवसर प्राप्त होंगे।
पार्टनर से मिल रही मदद स्वीकार जरूर करें।

लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है। डॉक्टर से तुरंत उपचार लेना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

धनु राशि

आज लोगों का व्यवहार आपके कैसा है, ये समझना आपके लिए संभव हो सकता है। इस कारण संगत में बदलाव कर पाएंगे। बड़ा खर्च हो सकता है। पैसों का सही उपयोग करें। पुराने निवेश को तोड़कर नई खरीदारी न करें। ये आपके लिए नुकसान का कारण हो सकता है। कला से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार अवसर मिलेंगे।
रिलेशनशिप के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी।
पैर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

मकर राशि

आज लोगों की आलोचनाओं की वजह से अपने लिए विश्वास कम होगा। अटका पैसों पाने के लिए अपेक्षा से कई गुना ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति से उधार लेने या देने से बचना होगा। पैसों से जुड़ी समस्या अचानक दूर हो सकती है।
अपने काम को नए तरीके से पेश करने की कोशिश करें, इस के जरिए नए क्लाइंट के साथ जुड़ना आपके लिए संभव होगा।
रिलेशनशिप संबंधी परेशानी दूर होने से सकारात्मकता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ के संबंध गहरे बनेंगे।
शरीर में खून की कमी हो सकती है। सेहत पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

कुंभ राशि

आज पुराने झगड़े छोड़कर फिर से रिश्तों में संतुलन लाना होगा। संवाद कौशल से अनेक बातों को सुलझाना आपके लिए संभव होगा। परिवार के लोगों की समस्याओं को समझें। अपनी क्षमता के अनुसार उनकी मदद करें। आज आपको अपने से अधिक करीबी लोगों की जरूरतों पर ध्यान देना होगा।
सरकारी काम करने की इच्छा रखने वाले लोगों को मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
पार्टनर से कमिटमेंट मिलेगा।
वजन में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

मीन राशि

आज नकारात्मक लोगों की संगत से बचें। लोगों की बातों की वजह से डर बना रहेगा। जो आपके लिए रुकावट का कारण बन सकता है। अधिकतर काम सरलता से आगे बढ़ेंगे। डर का सामना करते हुए प्रयत्न जारी रखने की जरूरत है।
व्यापार से जुड़े लोगों को लेन-देन करते समय सतर्कता रखनी होगी। पार्टनर से फिलहाल कोई अपेक्षा न रखें।
कोलेस्ट्रॉल की जांच करवानी होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button