उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 6 में 2024

मेष राशि आज किस्मत की बजाय कर्म पर भरोसा करना आपके लिए उत्तम परिस्थितियों उत्पन्न करेगा। आपसी संबंधों के बीच चल रहा तनाव सामंजस्य से सुलझ जाएगा। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। धार्मिक उत्सव में गलतफहमी से किसी के साथ कहासुनी हो सकती है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। ज्यादा आत्म केंद्रित होने से व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन पर गलत असर पड़ेगा।
व्यवसाय में इस समय आपकी कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है जिससे आप गोपनीय रखना चाहते थे। बेहतर होगा कि किसी भी कर्मचारी अथवा स्टाफ से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें। नौकरीपेशा लोगों को भी ऑफिस से संबंधित कोई नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। अविवाहितों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। जोखिम पूर्ण कार्य में रुचि ना ले तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृष राशि आज समय अनुकूल है। सामाजिक और राजनीतिक लोगों के साथ संबंधों में घनिष्ठता आएगी। अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है।- अपनी अधिक महत्वकांक्षाओं पर कंट्रोल रखें। कोई अनुचित कार्य आपकी बदनामी का कारण बनेगा। विद्यार्थियों का कुछ गलत प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेल मिलाप हो सकता है। जिसका दुष्प्रभाव उनके पढ़ाई व करियर पर पड़ेगा। व्यवसाय में सूझबूझ और समझदारी से समस्या का हल पाने में सक्षम रहेंगे। आपका अपने काम के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहना आपको नई उपलब्धियां हासिल करवाएगा। अभी किसी नए काम की शुरुआत न करें घर में व्यवस्थित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार की सगाई संबंधी शुभ सूचना मिलने पर खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या रखें। गैस और अपच की समस्या हेल्थ पर दुष्प्रभाव डालेगी।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन राशि आज कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रहेगी और आपका ध्यान सिर्फ अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रहेगा और ‌अपनी पिछली कुछ गलतियों में सुधार पर आप सुंदर भविष्य की ओर आगे बढ़ेंगा। उचित निवेश करने में सक्षम रहेंगे।तथा मनवांछित सफलता भी मिलेगी। कुछ समस्याएं आ सकती है, लेकिन आपके प्रयासों से समाधान मिल जाएंगे। दूसरों के मामले में ना उलझे। इससे आप ही मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस अनुकूल समय का उचित लाभ उठाएं। कोई महत्वपूर्ण उपकरण खराब होने से अत्यधिक खर्च होगा।- ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। ध्यान रखें सही समय पर सही फैसला लेना आपको तरक्की दे सकता है। कोई व्यवसायिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा जो कि लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रमोशन संबंधी उचित अवसर मिलेंगे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
– अत्यधिक मेहनत व कार्यभार की अधिकता की वजह से थकान और तनाव की स्थिति रहेगी। स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम और आहार लेना भी बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क राशि आज मन मस्तिष्क का संतुलन रखना आपको निर्णय लेने में सहायता करेगा। दूसरों की जरूरतों का ध्यान रखते समय बजट का भी ध्यान रखें। इससे निश्चित ही आप कामयाब होंगे। रिश्तेदारों के साथ भी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।
अपनी भावना और उदारता जैसी कमजोरियों पर भी विजय पाना जरूरी है। क्योंकि इस वजह से कुछ लोग आप का नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही फिजूलखर्ची में भी कटौती करें।
– नौकरी और बिजनेस में सावधान रहना जरूरी है। बेहतर होगा अपने कार्यप्रणाली पर पुनः विचार विमर्श करे। हालांकि अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे। इस समय कार्यस्थल पर ज्यादा समय देने की कोशिश करें कुछ समय परिवारजनों के साथ व्यतीत करने से मन में सुकून और खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह राशि आज आप अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ हासिल करने वाले हैं। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर परिवार व संबंधियों के साथ व्यतीत करना आपको ऊर्जावान बनाएगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करें। इस समय वर्तमान वातावरण की वजह से नेगेटिविटी अपने ऊपर हावी ना होने दें। किसी भी प्रकार का रिस्क लेना नुकसान का कारण बन सकता है।
गैरकानूनी कामों में दिलचस्प​ी न लें। इससे आप के मान-सम्मान और बिजनेस दोनों पर दिक्कतें आ सकती हैं। मीडिया और संपर्क सूत्रों से कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। जो आपके व्यवसाय के लिए भी लाभदायक साबित होंगी परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात सबको खुशी प्रदान करेंगी। अपना मनोबल और मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाए रखने के लिए मेडिटेशन ध्यान पर भी समय दे। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या राशि आज आप किसी मुश्किल काम को व्यवस्थित कार्यप्रणाली और परिश्रम द्वारा पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी संबंधी के साथ चल रहा वाद-विवाद दूर होने से मानसिक सुकून मिलेगा। ऑनलाइन शॉपिंग में भी उचित समय व्यतीत होगा। अपने स्वभाव में इगो और गुस्से जैसी गतिविधियों को जगह न दें, क्योंकि इसका असर संबंधों को खराब कर सकता है। काम को टालने की कोशिश न करें। यह समय अपने निर्णय को तुरंत कार्य रूप में अंजाम देने का है। फाइनेंस संबंधी कोई भी निर्णय लेते समय बहुत ही सावधानी की जरूरत है। जरा सी गलती या चूक से नुकसान हो सकता है। हालांकि आप अपनी कार्य क्षमता द्वारा परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे। सरकारी मामलों को सावधानी से सुलझाएं पारिवारिक लोगों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

तुला राशि आज व्यस्तता के बावजूद अपनी रचनात्मक रुचियां को भी बरकरार रखें। इससे मन प्रफुल्लित और ऊर्जावान बना रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और निवेश संबंधी कार्य भी संपन्न होंगे। जो कि लाभदायक रहेंगे।
बच्चे अपनी किसी समस्या को लेकर तनाव में रहेंगे, इसलिए उनका उचित मार्गदर्शन करना जरूरी है। माता-पिता का स्वास्थ्य का भी उचित ध्यान रखना अति आवश्यक है। ओवर कॉन्फिडेंस और अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थितियां अनुकूल नहीं रहेगी। अनजान लोगों से दूरी रखें क्योंकि कोई व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत करें। परिवार में खुशहाली भरा माहौल रहेगा। सदस्यों के बीच प्रेम प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
मौसमी परेशानियों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें। आयुर्वेदिक चीजों को अपने भोजन में शामिल रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक राशि आज व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें इससे आप अपने अंदर शांति और पॉजिटिव ऊर्जा महसूस करेंगे। घर के नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी कार्यों में वास्तु सम्मत नियमों का जरूर उपयोग करें। वृश्चिक राशि के लोगो लिए इस समय सचेत रहने की भी जरूरत है। किसी प्रतिद्वंद्वी की वजह से कोई तनाव की भी स्थिति बन सकती है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट करने के बजाए अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें।
व्यक्तिगत व्यस्तता के चलते कार्यक्षेत्र में समय ज्यादा व्यतीत नहीं कर पाएंगे। फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से व्यवस्था चलती रहेगी। इसलिए एक्टिव और प्रयासरत बने रहे। नौकरी पेशा लोगों के किसी महत्वपूर्ण कार्य हो जाने से कंपनी को फायदा होगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

धनु -राशि आज सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। सभी कार्य मन की इच्छा अनुसार होंगे। आज की मेहनत निकट भविष्य में लाभदायक द्वार खुलेगी। किसी खास वजह को लेकर यात्रा हो सकती है और सार्थक भी रहेगी। दूसरों के निजी मामलों से खुद को दूर रखें। घर के बड़े लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। इस समय ससुराल पक्ष के साथ परेशानी हो सकती है। तनाव, चिंता, काम का दबाव आदि जैसी परिस्थितियां रहेंगी।
व्यवसाय में कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। संभावनाओं के नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका कोई विश्वासपात्र कर्मचारी ही आपके साथ कोई धोखा कर सकता है। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक प्लेस पर सावधान रहें दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी संबंधी कोई कार्य बनने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तथा आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वास्थ्य और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर राशि आज पिछले कुछ समय से रुके हुए तथा अटके हुए काम पूरे होंगे। कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि चलने से चिंता रहेगी, परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल जाएगा। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। विद्यार्थियों को अपनी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों पर और ज्यादा मेहनत की जरूरत है। कामकाज को लेकर की गई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का द्वार खोलेगी। लोन, टेक्स आदि से मामलों में उलझने बढ़ सकती हैं, इसलिए अभी इन गतिविधियों को स्थगित ही रखें।। नौकरी पेशा लोगों का ऑफिस में उचित प्रभाव बना रहेगा जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां आएंगी।
गले से संबंधित किसी भी समस्या को गंभीरता से लें। और लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ -राशि आज व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी तथा कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए खासतौर पर बहुत ही सुकून भरा रहेगा। आपका रहन-सहन तथा बोलचाल का तरीका दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा अपने स्वभाव में अहम की भावना ना आने दे, इसकी वजह से कुछ बनते हुए कार्यों में विघ्न भी पड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान भी जरूर रखना है। आर्थिक मामलों में और अधिक मनन और चिंतन करने की जरूरत है। हालांकि कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें, तथा काम की क्वालिटी को भी और अधिक बेहतर बनाएं परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योगा जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मीन राशि आज दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। भावनाओं में आकर आप नुकसान कर सकते हैं। हालांकि अपने कार्य क्षमता के दम पर कोई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से कर लेंगे। रिश्तेदार का घर में आगमन और वार्तालाप द्वारा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। कुछ चुनौतियां भी रहेंगी। शांत चित्त होकर समस्या का समाधान निकालें। साथ ही वरिष्ठ सदस्यों की राय पर भी जरूर ध्यान दें। आज प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित किसी भी कार्य को स्थगित रखें। क्योंकि इस समय ग्रह गोचर इन कार्यों के लिए पक्ष में नहीं है। कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद आज हल हो सकता है। परंतु सतर्क रहना अभी भी जरूरी है। मार्केटिंग तथा ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय आज फायदे की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंग पारिवारिक वातावरण सुख-शांति से परिपूर्ण रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित तथा खुश रहेगा।
एलर्जी और खांसी, जुकाम की दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक तथा देसी इलाज फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक-


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button