उत्तरप्रदेश

आज का राशि फल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276 राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 28 मार्च 2025

मेष राशि
आज आप खुद को बहुत ही प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने हर कार्य को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे परिणाम भी हासिल होंगे। धार्मिक यात्रा संबंधी पारिवारिक प्रोग्राम भी बन सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी रह सकती है। किसी की चालाकी व चिकनी-चुपड़ी बातों में ना आएं। अपने निर्णय स्वयं ही लें तो उचित रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर भरपूर समय देने की जरूरत है। व्यवसाय- बिजनेस में नया प्रयोग कर रहे हैं या बिजनेस बढ़ाने की योजना है तो कोशिश करते रहें। आपको इसके बेहतर नतीजे मिलेंगे। जल्दबाजी की बजाय सोच समझ कर फैसला लें। नौकरीपेशा लोग अपने अच्छे व्यवहार और उदारता से सम्मान हासिल करेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच व्यक्तिगत बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंधों में अपनी ऊर्जा, पैसा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी, खांसी-जुकाम आदि हावी हो सकते हैं। अपना ध्यान रखें तथा आयुर्वेदिक इलाज सबसे उत्तम है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृष राशि
आज पुरानी समस्या दूर होगी। सुकून और मौज मस्ती में समय बीतेगा। साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श भी होगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। ध्यान रखें कि आपकी कोई योजना सार्वजनिक हो सकती है। जिससे नुकसान होने की आशंका है और आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी। वाहन या किसी मूल्यवान वस्तु के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान को चेक कर लें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में गैर जरूरी खर्चों पर लगाम रखना जरूरी है। विस्तार से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले योग्य व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। नौकरी में बदलाव की कोशिश न करें। पुरानी स्थिति में ही टिके रहें। लव- पति-पत्नी के बीच प्रेम पूर्ण संबंध रहेंगे। ससुराल पक्ष के साथ चल रहा कोई मतभेद दूर करने का अनुकूल समय है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उचित बना रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। लापरवाही भी करना ठीक नहीं है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन राशि
आज आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। भरपूर प्रयास करें और मित्रों तथा परिजनों की ओर से चल रही किसी चिंता का भी समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी विभागीय या नौकरी से संबंधित परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। किसी भी विशेष मुद्दे पर बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, अन्यथा छोटी सी बात पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है तो किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन इस दौरान क्रोध और अहंकार से भी बचना होगा। व्यवसाय- कारोबार में विस्तार करने का सपना साकार होने वाला है। कुछ रुकावटें आएगी, परंतु आप उनका निवारण करने में भी सक्षम रहेंगे। सहयोगियों और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति लापरवाही न करें। लव- परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा। घर में खुशी और सुकून भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए संबंधों को समय देना होगा। स्वास्थ्य- किसी भी तरह का रिस्क लेना आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा। विशेष रूप से वाहन सावधानी पूर्वक चलाने की जरूरत है। दुर्घटना या चोट लगने जैसी आशंका बन रही है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क राशि
आज इस समय ग्रह स्थिति और भाग्य पूर्णता आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए थे, वह आज अल्प प्रयास से ही पूरे हो जाएंगे। राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका वर्चस्व रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ध्यान लगेगा। प्रॉपर्टी या कोई मूल्यवान वस्तु का सौदा करने जा रहे हैं तो किसी अनुभवी से सलाह-मशविरा अवश्य करें। अपनी कोई भी योजना सार्वजनिक न करें। कोई अन्य व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है। युवा वर्ग अपना समय व्यर्थ न करके अपने भविष्य संबंधी रूपरेखा तैयार करने में लगाएं। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। कर्मचारियों की किसी हरकत से आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी में नए मौके या ऑफर्स मिलने के योग हैं। बदलाव संबंधी कोई निर्णय लेने से सभी पहलुओं पर उचित सोच-विचार अवश्य करें। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी संबंधों में मधुरतापूर्ण सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून रहेगा। स्वास्थ्य- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कोई परेशान होने वाली बात नहीं है। सिर्फ तुरंत इलाज लेने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह राशि
आज आज दिन भर भागदौड़ की स्थिति रहेगी, लेकिन काम भी सुचारू रूप से बनते जाएंगे। सिर्फ सूझबूझ और व्यवहार कुशलता से अपने कार्यों के प्रति व्यस्त रहें। किसी नजदीकी मित्र की कार्यप्रणाली में भी आपका योगदान रहेगा। नया काम सीखने को मिलेगा। रूपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास न करें। किसी नजदीकी रिश्तेदार या घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित अप्रिय सूचना मिलने से मन दुखी रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन न आने दें। इस समय किसी भी योजना में या उधारी देने में अपना पैसा बर्बाद न करें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति बनाए रखें। कोई बाहरी इंसान परेशानी बढ़ा सकता है। फाइनेंस संबंधी काम आज स्थगित रखें। नौकरीपेशा लोगों को काम करने के तरीको में बदलाव लाना चाहिए। लव- जीवनसाथी तथा परिवार का भरपूर सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता की वजह से थकान और बेचैनी महसूस रहेगी। एनर्जी बढ़ाने वाले पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या राशि
आज आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। कई कामों में समय देना पड़ेगा, लेकिन उसके मनचाहे नतीजे मिलने से मन खुश होगा। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदी-बिक्री संबंधी काम अटका हुआ है तो पूरा हो सकता है। इस समय निवेश संबंधी कामों पर पूरा ध्यान दें। परिस्थितियां अनुकूल होंगी। दिन के बीच में ग्रह स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। इस समय कोई भविष्य संबंधी योजना निष्फल हो सकती हैं। तनाव लेने की बजाय दोबारा कोशिश करें। इधर-उधर की बातें करने से बचें। विशेष रूप से महिलाएं इस बात को लेकर ज्यादा सतर्क रहें। व्यवसाय- बिजनेस में भागदौड़ रहेगी। कुछ लोग आपको कन्फ्यूज करने की कोशिश करेंगे। बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। फायदा होगा। अपने फैसले प्रायोरिटी पर रखें। ऑफिस में अधिकारों का प्रयोग करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर डरना ठीक नहीं है। लव- घर में संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। स्वास्थ्य- घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। इस समय उन्हें इलाज और भावनात्मक सहयोग दोनों जरूरी हैं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

तुला राशि
आज आज कुछ नई संभावनाएं सामने आएंगी। सिर्फ किसी भी काम को करने में दिल की बजाय दिमाग की आवाज को अधिक प्राथमिकता दें। इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में सुविधा होगी। सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में भी आपका योगदान बना रहेगा। अधिक वर्कलोड अपने ऊपर लेना तनाव और थकान का कारण बनेगा, इसलिए बीच-बीच में उचित आराम करते रहें। किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखना उचित है। क्योंकि इससे कोई भी सकारात्मक परिणाम हासिल होने की संभावना नहीं है। व्यवसाय- बिजनेस की योजनाओं पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस और सीनियर से उचित सहयोग मिलने के कारण कार्य क्षमता मे ओर निखार आएगा। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अपने कामों में जीवनसाथी की सलाह लेना भाग्योदय कारक रहेगा। दोस्तों के साथ खुशनुमा शाम व्यतीत होगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। किसी प्रकार के इन्फेक्शन की आशंका लग रही है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक राशि
आज किसी खास लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे थे तो आज सफलता मिल सकती है। सुख-सुविधा संबंधी सामान की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। आपका सहज स्वभाव समाज में आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगा। अपने संबंधों में मजबूती महसूस होगी। इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी काम करने से पहले सब पहलुओं पर सोच-विचार करके योजना बनाएं। बाद में उसे क्रियान्वित करें। आज सारा समय घर के बाहर ही मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत करना पड़ सकता है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां मनचाहे तरीके से चलती रहेंगी। फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम बहुत ध्यान से करने होंगे। गलती से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर बदनामी की वजह बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या तथा खान-पान को संतुलित रखना जरूरी है। तनाव अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

धनु राशि
आज बीती हुई नकारात्मक बातों को भूलकर नए तरीके से दिनचर्या की शुरुआत करें। किसी समाज सेवी संस्था से जुड़ना तथा सहयोग करना आपको अतिरिक्त खुशी प्रदान करेगा। भावनात्मक रूप से बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। घर में किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। किसी बनते हुए काम में रुकावट आने से आपका कॉन्फिडेंस डगमगा सकता है। हर स्थिति में धैर्य रखना जरूरी है। अहंकार को त्यागे तथा उचित समय का इंतजार करें। युवाओं को अपने करियर के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। पारिवारिक दायित्व पूरे करने में अपना योगदान दें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं लागू होने की संभावनाएं हैं। सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोग सावधानी से काम करें। किसी अपरिचित की चिकनी-चुपड़ी बातों पर भरोसा न करें। ऑफिस में सरकारी मामलों को लेकर कोई समस्या आ सकती है। लव- घर परिवार में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर-परिवार पर ना होने दें। मित्रों से मेल-मुलाकात होगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पॉल्यूशन और बदलते मौसम से खुद को बचाएं। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

मकर राशि
आज भूमि या किसी पॉलिसी में पैसा लगाने की योजना है, तो दिन बहुत अनुकूल है। नजदीकी संबंधी के साथ महत्वपूर्ण बातों पर विचार-विमर्श हो सकता है। जिसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे। त्योहार को लेकर शॉपिंग भी रहेगी। मशीनरी या अथवा लोहे से संबंधित उपकरणों का प्रयोग बहुत सावधानी से करें। कुछ लोग आपको लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। स्ट्रॉन्ग रहें और मनोबल कम न होने दें, वरना आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। आपका मान-सम्मान और दबदबा बना रहेगा। जल्दबाजी और उत्साह से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर होने की खबर मिल सकती है। लव- परिवारजनों और जीवनसाथी का सहयोगात्मक रवैया घर का वातावरण उचित बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य- प्राणायाम, योगा जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम, बुखार जैसी स्थिति रहेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ राशि
आज सामाजिक तथा समिति संबंधी गतिविधियों में अपना योगदान देने से आपका संपर्क दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से नई जानकारियां मिलेंगी। आप भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों में उचित सामंजस्य रहेगा। सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। अपने निजी कार्यों के लिए समय न निकाल पाने की वजह से मन मे कुंठा रहेगी। व्यवसाय- कामकाज में मंदी रहेगी। इस समय अपनी व्यवसायिक गतिविधियों का गंभीरता और बारीकी से मूल्यांकन करने की जरूरत है। वर्तमान परिवेश में ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। कार्यभार की अधिकता की वजह से नौकरीपेशा लोग परेशान रहेंगे। लव- वैवाहिक या प्रेम संबंधों में तकरार हो सकती है। एक दूसरे पर विश्वास रखना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य- व्यायाम और योगा जैसी गतिविधियों पर ध्यान दें। इम्यूनिटी स्ट्रांग रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

मीन राशि
आज कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लें तो उस पर टीके रहें। निश्चित फायदा होगा। घर में अनुशासन और उचित व्यवस्था बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। अपनी महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा पेपर्स को संभाल कर रखें। किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में ना पड़ने दें। जरा सी लापरवाही से नुकसान हो सकता है। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह देने में हिचक ना करें। व्यवसाय- अपने व्यवसायिक संपर्कों को और अधिक बेहतर बनाएं। इनसे आपको बेहतर एग्रीमेंट हासिल हो सकते हैं। सरकारी गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय में भी अप्रत्याशित फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में काम का पैटर्न बदले तथा टीम वर्क के साथ काम करें। लव- घर में मेहमानों के आगमन से खुशी तथा चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या आपके मनोबल को कमजोर कर सकती है। ज्यादा भाग-दौड़ ना करें और अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button