मछली शहर के खंड रामपुर नगर पंचायत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन का आयोजन किया गया
सिद्धांत फास्ट न्यूज़ की रिपोर्ट श्याम अनुज पांडे

रामपुर, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला मछलीशहर के खंड रामपुर में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। दोपहर तीन बजे बीआरसी स्कूल, रामपुर से शुरू हुए पथ संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
पथ संचलन बीआरसी स्कूल, रामपुर से प्रारंभ होकर गोपालापुर मोड़ तिराहे से होते हुए पुनः बीआरसी स्कूल पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए संगठनात्मक एकता, समर्पण और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला कार्यवाह मछलीशहर श्री वीरेंद्र जी, खंड संघ चालक श्री जयशंकर जी, खंड संघ संचालक श्री चंद्रेश जी तथा खंड कार्यवाह श्री अरविंद जी और श्री अखिलेश जी की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख आशुतोष दुबे, जिला जागरण प्रमुख आलोक तिवारी और जिला शारीरिक प्रमुख विवेक मिश्रा सहित उदय शंकर पांडे, अमन सिंह कुमार, शैलेश सिंह, भाजपा नेता रमेश दुबे, आद्या प्रसाद गिरी तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष देवी शंकर दुबे उर्फ नाजा भी शामिल रहे।
इसके अलावा संतोष कुमार मिश्रा, श्याम अनुज पाण्डेय, प्रियांशु दीक्षित और विष्णुकांत तिवारी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।
नगर पंचायत रामपुर में आयोजित इस पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने अनुशासन, सामाजिक समरसता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया। विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं की सहभागिता से कार्यक्रम संपन्न हुआ।



