आज का राशिफल
आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 2076 राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत

राशि की आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 5 फरवरी 2025
मेष राशि
आज बेवजह की नकारात्मक बातों से ध्यान हटाकर खुद को खुश रखें। अपनी दिनचर्या को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी। घर में मांगलिक काम की योजना बनेगी। खुद को एक्टिव रखें। निजी कामों में व्यस्तता से रिश्तेदार और संबंधियों को नजरअंदाज न करें। फोन और इंटरनेट के जरिए सबके संपर्क में रहें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। बिजनेस के नजरिये से समय सामान्य रहेगा। कोई डील फाइनल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर कर लें। जल्दबाजी में लिए फैसलों से नुकसान हो सकता है। प्रोफेशनल फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता हैं वैवाहिक संबंधों में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। प्रिय मित्रों से फोन पर बातचीत से पुरानी यादें ताजा हो सकती है। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगी। थोड़ा वक्त प्रकृति के साथ भी बीताएं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
वृष राशि
आज लाभदायक दिन रहेगा। व्यक्तिगत समस्या सुलझाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। पॉलिसी में निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल है। पारिवारिक और व्यवसायिक व्यवस्था बनाए रखने में आपके नियम सकारात्मक होंगे। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। भ्रम की स्थिति से बचें। आपका नजदीकी संबंधी आपसे कोई वादा करके मुकर सकता है। गुस्से पर काबू रखें। अपने निर्णय खुद लें। बच्चों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखने से उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। ऑफिस में मुश्किल टारगेट मिल सकता है।पारिवारिक मामलों में अपना योगदान देने से प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार से मंजूरी मिल सकती है। – दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। किसी भी तरह के जोखिम वाली गतिविधि से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि के लोगों को विशेष उपलब्धि मिल सकती है। मेहनत से महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर सावधान रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीद-बेचने के योग बनेंगे। इसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। दूसरों के सामने अपनी उपलब्धियों का बखान न करें। जलन की भावना से कोई आपका नुकसान कर सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखने से सही निर्णय ले पाएंगे। कानूनी नियमों का उल्लंघन करने से आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कारोबार में लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होने से राहत महसूस करेंगे। योजनाओं पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। सरकारी नौकरी में लक्ष्य पूरा करने में अधिकारियों की मदद मिलेगा पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात तनाव से राहत देगी। तनाव और नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। इनडाइजेशन और भूख न लगने की समस्या हो सकती है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क राशि
आज- आप कर्म प्रधान हो जाएंगे। किस्मत का साथ मिलेगा। दोस्त या किसी संबंधी की मदद से आप लक्ष्य हासिल कर लेंगे। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं की रुचि रहेगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती हैं। अपने फैसले खुद लें। दूसरों पर निर्भर रहने से मान-हानि हो सकती है। किसी यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। किसी भी गलत काम में रुचि न लें। पिता के सम्मान का विशेष ध्यान रखें बिजनेस के काम अधूरे न छोड़ें। परेशानियां आएंगी। धीरे-धीरे सुलझ जाएंगी। विस्तार की योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। ऑफिस में विशेष जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। घर का माहौल खुशनुमा बनाने के लिए थोड़ा वक्त परिवार के साथ बीताना उचित रहेगा। डिनर का प्रोग्राम भी बन सकता है। थकान और कमजोरी महसूस होगी। लापरवाही बिल्कुल न करें। तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह राशि
आज आपका पूरा ध्यान आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में रहेगा। मनचाहे नतीजे भी मिलेंगे। अचानक ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके पास आपकी समस्या का समाधान होगा। मनोरंजन में खुलकर खर्चा करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार वालों की सहमति लेना जरूरी है। निजी कामों के अलावा सामाजिक कामों पर भी ध्यान दें। इससे आपके संपर्क बढ़ेंगे। वाहन को लेकर बड़ा खर्चा हो सकता है। – अपना पूरा ध्यान नौकरी और बिजनेस में लगाएं। काम की गति धीमी रहेगी। धीरे-धीरे परिस्थितियां सुधर जाएंगी। लेनदेन में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। नौकरी में महिलाओं को सफलता मिलेगी। बाहरी व्यक्ति की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर पड़ेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। थकान और बुखार जैसा महसूस होगा। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना जरूरी है। साफ पानी पिएं। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या राशि
आज ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल रहेगी। दिन की शुरुआत में अपने कामों की रूपरेखा बना लें। ऑनलाइन कॉम्पिटीशन मे जरूर शामिल हों। कोई काम को प्लानिंग से करना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा देगा। प्रॉपर्टी से संबंधित दिक्कत चल रही है, तो किसी काबिल व्यक्ति से सलाह-मशवरा करें। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। इससे आपका तनाव बढ़ सकता है। आपकी नींद पर भी असर पड़ेगा। थोड़ा समय एकांत में बैठकर चिंतन करें। बिजनेस के काम करने के तरीकों में सुधार होगा। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित काम अच्छी तरह पूरे हो जाएंगे। दूर स्थान के लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर न करें। आपके साथ चीटिंग हो सकती है। – पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। संतान के करियर संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
तुला राशि
आज कुछ समय से चल रही समस्या से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आसपास की सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। इस समय बहुत ही मेहनत की जरूरत है। आलस और सुस्ती को त्याग दें। बातचीत करते समय सकारात्मक शब्दों का चयन करें। गलत शब्दों से आपकी इमेज खराब हो सकती है। उधार लेनदेन करने से नुकसान हो सकता है बिजनेस में सुधार होगा। कॉन्टैक्ट और सोर्स की मदद से आपके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था रखने के लिए अनुशासन और नियमों को मजबूत करना होगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में सक्रियता रखने से संबंध मधुर होंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- सेहत संबंधी रिस्क न लें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक राशि
आज अध्यात्म से जुड़े लोगों को उपलब्धि हासिल हो सकती है। सुकून मिलेगा। कठिन काम दृढ़ निश्चय से पूरे करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। युवा गलत काम में उलझ सकते हैं। व्यक्तिगत कामों में दूसरों से उम्मीद न रखें। उन्हें खुद ही निपटाने की कोशिश करें। लक्ष्य न मिलने से युवा मायूस हो सकते हैं। मानसिक सुकून के लिए एकांत में थोड़ा समय बिताने से उलझनों के जवाब मिलेंगे। व व्यवसाय में दिनभर मेहनत रहेगी। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। ट्रांसपोर्ट से संबंधित व्यवसाय आज लाभ की स्थिति में रहेगा। सरकारी ऑफिस में अधिकारियों से मनमुटाव हो सकता ह अपनी कोई समस्या जीवनसाथी और परिवार से जरूर शेयर करें। आपको सच्चा दोस्त नजर आएगा। युवाओं के प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। स- घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। अपनी दिनचर्या और खान-पान संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3
धनु राशि
आज परिवार के साथ शॉपिंग में समय बीतेगा। व्यक्तिगत संबंधों में बड़ा निर्णय लेने में देर न करें। सब व्यवस्थित तरीके से पूरा हो जाएगा। युवाओं को मेहनत के अनुरूप कार्य में उपलब्धि मिल सकती है। – मित्र या संबंधी की नकारात्मक बात आपकी मानसिक परेशान कर सकती है। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न देकर अपने कामों में ही मगन रहें। निवेश संबंधी पॉलिसी लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें प्रोडक्शन के साथ मार्केटिंग पर भी ध्यान दें। इनकम बेहतर होगी। कारोबारी गतिविधियों में किए गए प्रयासों के सुखद परिणाम मिलने वाले हैं। भरपूर मेहनत करें।संपर्क सूत्रों और पब्लिक रिलेशन को बेहतर बनाने की जरूरत है। परिवार में सुकून का माहौल रहेगा। संबंधियों के साथ मुलाकात होगी। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है नकारात्मक विचार हावी होने से उसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। थोड़ा समय आत्म मनन और चिंतन में लगाएं। मेडिटेशन करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6
मकर राशि
आज- कोई समस्या हल होने से मन में संतोष रहेगा। कामकाज को जल्दबाजी की बजाय आसानी से सोच-समझकर पूरा करने की कोशिश करें। आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। आपकी चंचलता आपको लक्ष्य से भटका सकती है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। सामाजिक कामों में सक्रिय रहना जरूरी है। सरकारी नियम न तोड़ें। हर्जाना भुगतना पड़ सकता है। बिजनेस में बहुत से काम मन मुताबिक तरीके से पूरे हो जाएंगे। बहुत मेहनत करने की जरूरत है। समय रहते हुए पेमेंट कलेक्ट कर लें। ज्यादा टालने से नुकसान होगा। नौकरी में अधिकारियों की तरफ से काम का ज्यादा प्रेशर रह सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में खटपट होने की आशंका है खानपान तथा दिनचर्या के प्रति लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। एलर्जी और यूरिन इन्फेक्शन जैसी स्थिति बन रही है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
कुंभ राशि
आज समय अनुकूल है। खुद को समय अनुसार ढालने की जरूरत है। पारिवारिक और व्यवसायिक जिम्मेदारियां निभा लेंगे। ससुराल के किसी सदस्य की परेशानी दूर करने में आपका योगदान रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। न पारिवारिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर ज्यादा खर्चा होने से चिंता की स्थिति बनेगी। मामा पक्ष के साथ संबंध खराब होने से मान-सम्मान पर बात आ सकती है। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व
कार्यक्षेत्र में विस्तार या बदलाव की योजनाएं बनेंगी। जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगी। अपनी कार्यप्रणाली किसी से शेयर न करें। बड़ी योजना में पैसा लगाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह किसी भी पारिवारिक समस्या का समाधान परिवार जनों के साथ मिलकर ढूंढने से जल्दी कामयाबी मिलेगी। दोस्ती, प्रेम संबंधों में बदल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। विशेष रूप से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी उचित ध्यान रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
मीन राशि
आज अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह एकाग्र रहें। सफलता प्राप्त होगी। ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने में समय बीतेगा। आध्यात्मिक और प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा- नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आर्थिक स्थिति मंद रह सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। व्यवसाय- बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ व्यक्ति से मुलाकात से आपके काम आसानी से हो सकते हैं। कई मामले में आपका स्वाभिमान आपकी उन्नति में रुकावट बन सकता है। अपने व्यवहार को थोड़ा लचीला रखें। ल कामकाज में चल रही शिथिलता का असर पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मबल को बनाकर रखेग यह ब्लड प्रेशर संबंधित समस्या बढ़ सकती हैं। थोड़ा समय मेडिटेशन और आराम के लिए भी अवश्य निकालें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5