उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276 राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार न्याय संस्थान भारत

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि होगी 3 जनवरी 2025
मेष राशि
नई उम्मीद और संभावनाओं का महीना है। सही दिशा में कोशिश करेंगे और सफलता मिल सकती है। कुछ कामों में देरी हो सकती है। धैर्य रखें। ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नई योजनाओं और प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। पुराने निवेश फायदा दे सकता है। रुका पैसा मिल सकता है। आपके काम और बातों से लोग प्रभावित होंगे। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। बजट गड़बड़ा सकता है। अपनी योजनाएं गुप्त रखें और दूसरों की राय का सम्मान करें। बहस और विवाद से बचें। छोटे मुद्दों को बड़ा न बनाएं। भावनात्मक रूप से स्थिर रहें। रिश्ते सुधारने की कोशिश करें। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बिजनेस करने वालों को नए प्रोजेक्ट में फायदा होगा। पार्टनरशिप में भी लाभ होगा। नौकरी और बिजनेस में साथ काम करने वालों से विवाद हो सकता है। संभलकर रहना होगा। जल्दबाजी में फैसले न लें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में उन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। धैर्य और समझदारी से काम लें। आपके काम और बातों से लोग प्रभावित होंगे। घर में शांति रहेगी। परिवार वालों से मदद मिलेगी। परिवार के साथ यात्रा की योजना भी बन सकती है। लव लाइफ के लिए सकारात्मक समय रहेगा। नया रिश्ता शुरू हो सकता है। दिल की बात बताने के मौके मिलेंगे। प्रपोजल मंजूर हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ गलतफहमी हो सकती हैं। अपने शब्द और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। पुरानी बातों से रिश्ता डगमगा सकता है। मौसम में बदलाव के कारण सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सिरदर्द या सर्दी-जुकाम होने की आशंका है। ज्यादा मसालेदार और तला खाना न खाएं। नियमित व्यायाम करना जरूरी है। संतुलित आहार लेना होगा। तनाव और नींद की कमी से सेहत गड़बड़ हो सकती है। समय पर आराम करना जरूरी है। योग और मेडिटेशन से फायदा होगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट लें
वृष राशि
आर्थिक नजरिये से अनुकूल समय है। निवेश से फायदा मिल सकता है। सेविंग बढ़ सकती है। मेहनत बढ़ेगी। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। आप दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं।

नेगेटिव – गुस्से और जल्दबाजी में गलत फैसले हो सकते हैं। धैर्य रखने से सफलता मिल सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, वरना आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। निजी मामलों में बातचीत की कमी से तनाव बढ़ सकता है। किसी भी डॉक्यूमेंट पर साइन करने से पहले जांच-पड़ताल जरूर कर
व्यापार से जुड़े लोग नए एग्रीमेंट या साझेदारी कर सकते हैं। जो फायदेमंद रहेंगे। नए सौदे में डॉक्यूमेंट ध्यान से पढ़ें। रचनात्मक क्षेत्रों में काम करने वालों को नए और बड़े मौके मिल सकते हैं। इनकम स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों का संतुलन बनाए रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए सकारात्मक समय है। नए मौके और नई पहचान मिल सकती है। कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे लोगों की सफलता की संभावना है। शादीशुदा लोगों के जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिवार वालों की राय को महत्व देने से रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में चुनौतीपूर्ण समय आ सकता है। धैर्य रखने और बातचीत करने से समस्याओं का समाधान हो पाएगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। पेट और गले से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें। परहेज रखने से सेहत में सुधार होने की संभावना है। जंक फूड न खाएं। भारी खाना खाने से बचें। मौसमी बीमारियों, सर्दी-खांसी से बचने के लिए परंपरागत इलाज लेना बेहतर होग
मिथुन राशि
आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जिससे आपकी ऊर्जा और मानसिक स्थिति चरम पर रहेगी। महीने की शुरुआत में ही नई योजनाओं और प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक जीवन में नए मित्र और संपर्क जुड़ सकते हैं। ये भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। काफी समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। ध्यान रखें ओवरथिंकिंग के कारण आप अपने काम में देरी न करें। इससे उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित होने से रिश्तों में तनाव आएगा। आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। विशेषकर उधार या निवेश में करियर के लिहाज से यह महीना प्रगतिशील रहेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए समय विस्तार और लाभकारी योजनाओं का है। सहकर्मियों के साथ तालमेल रखना आपकी सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकारी नौकरी में आपको विशेष अथॉरिटी मिल सकती है। आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो यह समय अनुकूल है। आपके रिश्तों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। आप अपनी संवाद शैली से इसे संभाल लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती आएगी। आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों अच्छा रहेगा। हालांकि, आंखों और सिरदर्द से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। मोबाइल, लैपटॉप, टीवी आदि देखने में ज्यादा समय न बिताएं। योग और ध्यान से आपको विशेष लाभ मिलेगा और ओवरइटिंग से बचें
कर्क राशि
– ये महीना मिले-जुले नतीजे देने वाला रहेगा। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो हासिल हो सकता है। सामाजिक और राजनीतिक अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी। जो कि आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। उन्नति के मौके भी मिलेंगे। आपके काम पूरे हो जाएंगे। महीने की शुरुआत में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। दूसरों के विवाद में दखल देने से आपके महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। इस कारण तनाव हावी हो जाएगा। अपने स्वभाव में ठहराव लाएं। गुस्से की वजह से कुछ संबंध खराब हो सकते हैं। रुपए-पैसे के मामले में लापरवाही न करें। यात्रा का प्रोग्राम बना हुआ है तो उसे टालना बेहतर होगा। पूरी प्लानिंग करके ही यात्रा करें।- निजी व्यस्तता की वजह से बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों और साथियों के साथ तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। इससे उनकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। साथ काम करने वाले लोग आपके काम में मदद करेंगे। दूर स्थान से नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। नौकरीपेशा लोग कागजात संभालकर रखें, वरना अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है घर में सुख-शांति और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। घर में नजदीकी संबंधियों के आने से उत्सव भरा माहौल रहेगा। खास मुद्दों पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। बदलते माहौल की वजह से अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। पॉल्यूशन वाली जगहों पर जाने से परहेज करें। जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। उचित व्यायाम करें। डॉक्टर के मार्गदर्शन में अपना ट्रीटमेंट लें।

सिंह राशि
आज पूरे दिन व्यस्तता रहेगी। इसके अनुकूल परिणाम भी मिलते रहेंगे। आय का कोई रुका हुआ सोर्स भी शुरू होने वाला है। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में रहने से नई जानकारियां मिलेंगी। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति रखें। स्टूडेंट्स अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। इस समय स्टूडेंट्स पूरी तरह अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। सोशल मीडिया और दोस्तों के साथ मौजमस्ती में अपना समय नष्ट न करें। कुछ लोग आपकी गतिविधियों का फायदा भी उठा सकते हैं। अपनी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर जीत पाना बहुत जरूरी है। व्यक्तिगत कामों को लेकर कोई भी निर्णय लेते समय ज्यादा सोच विचार न करें। समय अनुकूल है, उसका सदुपयोग करना जरूरी है। कारोबार में उचित परिणाम हासिल करने के लिए योजना बनाकर काम करना होगा। विदेश से संबंधी व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बन सकती है। बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय फायदे की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में मिठास रहेगी। पति-पत्नी की कोशिशों से घर का माहौल भी खुशनुमा और शांतिपूर्ण रहेगा। कोई बदलाव संबंधी योजना बन सकती है। महीने के बीच में घर में मेहमान आ सकते हैं। किसी वजह से आपसी मतभेद भी हो सकते हैं, इसलिए अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें। स्वास्थ्य संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। मौसम के अनुकूल अपना आहार-व्यवहार रखें। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए लाभदायक रहेगा। पेट में गर्मी बढ़ सकती है। सिरदर्द हो सकता है। इस राशि की महिलाओं को पेट से निचले हिस्सों में परेशानी होने की आशंका है।

कन्या राशि
आज लोकप्रियता के साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। महीने के बीच में सकारात्मक बातें सामने आएंगी। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपका भाग्योदय होगा। धार्मिक स्थल पर बहुत मानसिक सुकून मिलेगा। आपके अंदर ऊर्जा बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे।
व्यक्तिगत जीवन में कुछ उथल-पुथल भी रहेगी। कोई अप्रिय समाचार मिलने का भी संकेत है। मन में डांवाडोल स्थिति रहेगी। फालतू गतिविधियों में खर्च करने से बजट बिगड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी। बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यापार में अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। इस समय कामकाज संबंधी चुनौतियां सामने आएंगी। चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। नौकरी में लगातार यात्राएं रहेंगी। पारिवारिक वातावरण पर किसी अन्य व्यक्ति का दखल न होने दें। घर के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करें। उनकी सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। इससे आप समस्याओं से भी उभर जाएंगे।। घर के किसी अविवाहित सदस्य की शादी के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। अत्यधिक कामकाज की वजह से पैर और कमर में दर्द की समस्या रहेगी। फिजियोथेरेपी इसका उचित समाधान रहेगा। गले में इन्फेक्शन होने की आशंका है। मौसमी बीमारी हो सकती है। उचित आराम लें। महीने के बीच में सिरदर्द भी रहेगा।

तुला राशि
आज आपके कुछ काम रुके हुए हैं तो अब उनमें गति आएगी और सकारात्मक परिणाम मिलते हुए नजर आएंगे। अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से होते जाएंगे, लेकिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परिवार की भी सलाह अवश्य लें, निश्चित ही उचित समाधान मिलेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिलने वाली है। सुख-सुविधाओं पर खर्च करके खुशी ही मिलेगी। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसे समय रहते वसूल कर लें। व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ मतभेद अथवा नोकझोंक की स्थिति रहेगी। परंतु विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें, हालांकि आप अपने मनोबल से परिस्थितियों को ठीक करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा के अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है
व्यावसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी और सहयोगियों का भी उचित सहयोग रहेगा। अगर पार्टनरशिप करने का विचार है तो माह के उत्तरार्ध में शुरू करना बहुत अधिक फायदेमंद रहेगा, लेकिन इस समय किसी भी व्यावसायिक योजना में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आपका पैसा डूब भी सकता है। सरकारी नौकरी में पब्लिक प्लेस पर बहुत अधिक सावधान रहना होगा, वरना मानहानि जैसी स्थिति भी बन सकती है। पारिवारिक मामलों में आपका उचित योगदान रहेगा और घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेगी, जल्दी ही विवाह के भी अवसर बनेंगे। अत्यधिक मेहनत और व्यस्तता की वजह से सेहत को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। खांसी-जुकाम और बुखार जैसी समस्या रह सकती है। जिसका मुख्य कारण मौसम की वजह से आपकी लापरवाही ही है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

वृश्चिक राशि
आज ये कई गतिविधियों में आपको व्यस्त रखेगा। परिवार के किसी अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। किसी मुश्किल से मुश्किल काम को भी आप अपने परिश्रम द्वारा हल करने की क्षमता रखेंगे, थकान के बावजूद आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। किसी पारिवारिक वाद-विवाद का समाधान मिलने से घर में सुकून और शांति पूर्ण वातावरण रहेगा।
घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। घर में कोई परिवर्तन कर रहे हैं तो वास्तु के नियमों का प्रयोग अवश्य करें। किसी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने से संबंधों में कटुता आ सकती है। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। समय अनुसार थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। आपने अपने व्यवसाय से संबंधित जो नीतियां और योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का अनुकूल समय है। नए व्यावसायिक संपर्क बनेंगे, जो कि फायदेमंद साबित होंगे। लेकिन किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत भी आ सकती है। इसलिए उचित रणनीति बनाकर काम करें। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव में रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट टुगेदर भी संभव है। घर के किसी विवाहित व्यक्ति का रिश्ता तय होने की भी संभावना है। तनाव और नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। वरना सिर दर्द, थकान जैसी समस्याएं बनी रहेंगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी।

धनु राशि
इस माह के पूर्वार्ध में अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा। कई गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे और आपके अधिकतर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होते जाएंगे। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना और सहयोग करना आपको सुकून देगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य पूरा हो सकता है। युवा अगर किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलने की संभावना है। प्रैक्टिकल बनें। सफलता पाने के लिए कुछ मामलों में अपनी भावुकता और उदारता छोड़नी होगी। सोशल मीडिया से दूरी बनाएं। वरना कुछ लोग आपका अनुचित फायदा उठा सकते हैं। निर्णय लेते समय ज्यादा सोच विचार न करें, वरना अवसर हाथ से निकल भी सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने की संभावना है। व्यापार में कुछ नए व्यवसायिक संपर्क बनाने का मौका मिलता है तो तुरंत स्वीकार करें। अपने काम योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। सफलता जरूर मिलेगी। विदेश से संबंधित व्यवसाय में फायदा हो सकता है। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में उपलब्धियां मिलेंगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक माहौल अनुशासित और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम प्रसंग उजागर हो सकता है, हालांकि आपके जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
खांसी-जुकाम व गले से संबंधित परेशानी को नजरअंदाज न करें। आयुर्वेदिक इलाज आपके लिए लाभदायक रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए खान-पान और जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव करें।

मकर राशि
इस माह नए अवसरों के साथ-साथ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन समय का उचित प्रबंधन करने से आप उनका समाधान ढूंढ लेंगे। अपनी छिपी आंतरिक प्रतिभा को समझें और उनका सदुपयोग करें। इससे आपको सुकून की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त से संबंधित कार्य मन मुताबिक हो जाएंगे। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। किसी को बिन मांगे सलाह न दें। घर के वरिष्ठ सदस्य के सानिध्य में कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे आपको उत्तम जानकारियां मिलेंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रहें। अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए पैसों का सोच-समझकर इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। सभी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है। अपनी कार्ययोजना शेयर करने से परहेज करें, वरना विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं। ध्यान रखें कि बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उचित तालमेल बना रहे। ज्यादा रोक-टोंक की वजह से स्टाफ परेशानी महसूस कर सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना रखें, इससे घर में भी सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध में रिश्तों को संभालने में समझदारी से काम लेना होगा। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। माह में स्वास्थ्य कुछ सुस्त बना रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से खांसी जुकाम, चेस्ट इनफेक्शन जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। गर्मी, पसीने, पॉल्यूशन आदि से अपना बचाव करें। तुरंत डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं। लापरवाही से समस्या बढ़ सकती है। पानी का सेवन उचित मात्रा में करें, क्योंकि पानी की कमी से होने से समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि
आज ये माह परिवार में खुशियां लाने वाला है। परिवार के किसी अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है। किसी मुश्किल काम को आप अपने परिश्रम से हल करेंगे, थकान के बाद भी आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या का समाधान मिलने से घर में सुकून और शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। कभी-कभी पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कतें रहेंगी। आर्थिक दृष्टि से समय सामान्य रहेगा, इसलिए सोच समझकर ही कहीं व्यय करें या किसी योजना में पैसा लगाएं। कभी-कभी ऐसा लग सकता है कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है, हालांकि यह आपका भ्रम ही है। समय अनुसार चीजें व्यवस्थित होती जाएंगी। कारोबार में अभी वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना फोकस रखें। किसी भी योजना पर निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। साथ ही कोई भी महत्वपूर्ण डिसीजन लेने से पहले अनुभवी व्यवसायियों से विचार-विमर्श अवश्य करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में कुछ बेहतर उपलब्धियां मिलेंगी। नौकरीपेशा लोगों के काम पर समर्पित रहने से कुछ उपलब्धियां मिलने की संभावनाएं बनेंगी।- पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर वैचारिक मतभेद रहेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक व्यवस्था पर न होने दें। प्रेम संबंधों में साथी के लिए सम्मान की भावना रखें। खांसी-जुकाम जैसी समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संयमित दिनचर्या रखें। एसिडिटी से राहत पाने के लिए गरिष्ठ भोजन के सेवन से परहेज रखें।

मीन राशि
आज व्यस्तता बनी रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई और करियर संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। जिससे सभी लोग राहत महसूस करेंगे। आप अपनी कौशल क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करें। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा बनी रहेगी। माह मध्य में राजनीति से जुड़े लोगों को कोई मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। आय की स्थिति बेहतर होगी। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद बढ़ सकता है। धैर्य बनाकर रखें। कहीं भी निवेश करने या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बन रहा है तो किसी शुभचिंतक की राय लेना न भूलें। क्षमता से अधिक खर्च न करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को भरपूर मेहनत करनी होगी। कारोबार में अपनी कार्य प्रणाली को सीक्रेट रखें। आपकी कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक गतिविधि लीक हो सकती है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखें, लेकिन जल्दी ही स्थितियां काबू में आ जाएंगी। इसलिए पूरे जोश से अपने काम के लिए एकाग्र चित्त रहें। नौकरी में मनचाहा पद या जिम्मेदारी मिलने से कई चुनौतियां भी आपके सामने आएंगी। फाइनेंस से जुड़े कार्यों में बहुत सावधान रहना होगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा और आप संकल्प के साथ अपने कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। परिवार के साथ यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंध की गलतफहमियां दूर करने का अनुकूल समय है। अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और दर्द जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादा गरिष्ठ और तला-भुना भोजन खाने से परहेज रखें। मौसम से भी अपना बचाव रखने की जरूरत है।


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button