
रामपुर (जौनपुर)। भारतीय जनता पार्टी रामपुर मंडल की मासिक बैठक सोमवार को दोपहर 1:30 बजे सकरा रोड स्थित हृदय नारायण शिवमंगल एकेडमी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवी शंकर दुबे उर्फ नाज गुरु ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री माननीय के. पी. मिश्रा जी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारीगण, शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव के मंडल संयोजक व सहसंयोजक, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के संयोजक, मंडल कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी तथा मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। इसके साथ ही मंडल क्षेत्र में निवास करने वाले जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि के. पी. मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष देवी शंकर दुबे ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर शिव शंकर गुप्ता, रमेश दुबे, विकास मिश्रा, विजय शंकर पाण्डेय, प्रबंधक शिवमंगल अकैडमी धनुआ रामपुर अतुल जायसवाल, विकास जायसवाल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई।


