उत्तरप्रदेश

मॉडर्न आंगनवाड़ी केंद्र का आकस्मिक आईएएस अधिकारी द्वारा निरीक्षण

जिला संवाददाता विनय तिवारी की रिपोर्ट

Siddhant Fast News

नवनिर्मित मॉडर्न आंगनबाड़ी केंद्र का IAS अधिकारी ने किया निरीक्षण, परिसर में किया वृक्षारोपण

रामपुर (जौनपुर)। आकांक्षात्मक विकासखंड रामपुर के ग्राम पंचायत राघोरामपट्टी में नवनिर्मित मॉडर्न आंगनबाड़ी केंद्र का सोमवार को श्री प्रेम प्रकाश सिंह (IAS), सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के भवन, साफ-सफाई, व्यवस्थाओं तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री प्रेम प्रकाश सिंह ने केंद्र के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन और बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने तथा बच्चों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

निरीक्षण के उपरांत श्री प्रेम प्रकाश सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र राघोरामपट्टी के परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधा रोपित कर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

मॉडर्न आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण से गांव के छोटे बच्चों को बेहतर वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने भी नवनिर्मित केंद्र को गांव के लिए उपयोगी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह, CDPO राकेश कुमार मौर्य, ग्राम विकास अधिकारी राना सिंह कौशिक, सहायक खंड विकास अधिकारी आकाश यादव, नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं ग्राम प्रधान गुड्डी देवी पत्नी संतोष कुमार पाण्डेय, विकास पाण्डेय, राम अनुज पाण्डेय, सोनू ओझा, राकेश पाठक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। निरीक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button