शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वह मारपीट के मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी
थाना जलालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक : 06.08.2026*
*थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर*
*शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं मारपीट के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जलालपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 05.08.2026 को पीड़िता द्वारा थाना जलालपुर पर दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त द्वारा गाली-गलौज, मारपीट करने तथा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के संबंध में अभियुक्त विशाल चौधरी पुत्र पप्पू चौधरी निवासी ग्राम नेवादा, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर के विरुद्ध मु0अ0सं0 344/2026, धारा 69/115(2)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना महिला उपनिरीक्षक चिन्ता राय द्वारा की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 06.08.2026 को महिला उपनिरीक्षक चिन्ता राय मय हमराह हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह द्वारा अभियुक्त विशाल चौधरी पुत्र पप्पू चौधरी निवासी ग्राम नेवादा, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 25 वर्ष को जनहित स्कूल के पास से समय करीब 12:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण—*
विशाल चौधरी पुत्र पप्पू चौधरी निवासी ग्राम नेवादा, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 25 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग—*
मु0अ0सं0 344/2026, धारा 69/115(2)/352 बीएनएस, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—*
महिला उपनिरीक्षक चिन्ता राय, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर।
हेड कांस्टेबल अखिलेश थाना जलालपुर जनपद जौनपुर

