उत्तरप्रदेश

श्रीमद् भागवत कथा में झूम उठे श्रोता

कथावाचक पंडित दशरथ महाराज

Siddhant Fast News

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

ब्यूरो चीफ सिद्धांत फास्ट न्यूज़

बड़ागांव बरहीं नेवादा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सप्तम दिवस पर भगवान श्री कृष्ण की लीला श्रवण कर श्रोता झूम उठे

वरहीं डीह नेवादा वाराणसी में ठाकुर नागेंद्र सिंह के यहां चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस में भगवान की लीला श्रवण कर कथा से निकल रहे अमृत का पान कर भक्त लोग धूम उठे

आचार्य दशरथ जी महाराज के द्वारा कथा के अंतिम दिन मार्कंडेय मुनि जी की कथा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मार्कंडेय मुनि जी माया का दर्शन करने हेतु

6 मन्वंतर भगवान की आराधना में लीन होकर भगवान को प्रसन्न करते हैं और जब भगवान प्रसन्न होते हैं तो वरदान मांगने के लिए कहते हैं

मार्कंडेय मुनि महाराज भगवान से माया का दर्शन करने का वरदान मांगते हैं भगवान तथास्तु कह कर चले जाते हैं और मुनि जी को माया का दर्शन होता है

कथा में आगे बताया कि यह मानव जीवन केवल और केवल सत्कर्म करने के लिए मिला हुआ है लेकिन मानव माया में बधकर सत्कर्म को भूल करके अनेक कष्ट को प्राप्त करता हुआ मृत्यु को प्राप्त करके नरकों में जाकर वहां के कष्ट को भोक्ता है
कथा का समापन कल एक अक्टूबर को हुआ आज नागेंद्र सिंह जी अपने पितरों के तारण हेतु गया यात्रा करेंगे


Siddhant Fast News

Related Articles

Back to top button