उत्तरप्रदेश

श्रीमद् भागवत की कथा में उमड़ा जन सैलाब

कथावाचक पंडित दशरथ महाराज

Siddhant Fast News

चीप ब्यूरो सिद्धांत फास्ट न्यूज़

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

बड़ागांव ग्राम वरही डीह नेवादा मैं चल रहे श्रीमद् भागवत की कथा के षस्टम दिवस पर श्रोताओं ने भगवान श्री कृष्ण की लीला रूपी कथा को श्रवण कर अपने को सत्कर्म प्रेमी माना

इस कथा का आयोजन बरही निवासी ठाकुर नागेंद्र सिंह ने किया है इस कथा में श्रोता समय से पहले आकर आसीन हो जाते हैं और भगवान की लीला श्रवण करने की उनमें ललक जैसे लगी रहती है

कथावाचक दशरथ महाराज जी के मुखारविंद से श्रोता कथा को श्रवण कर झूम उठते हैं और बीच-बीच में जय श्री कृष्णा जय श्री कृष्णा का कीर्तन भी करने लगते हैं

कल कथा के छठवें दिन महाराज जी ने सुदामा चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सुदामा निर्धन जरूर थे लेकिन वह कभी किसी के यहां जाकर के कुछ मांगते नहीं थे

पत्नी सुशीला के प्रेरित करने पर भगवान श्री कृष्णा जो उनके शखा थे द्वारका पुरी जाते हैं तो केवल भगवान का दर्शन करते हैं और भगवान उनकी पूजा करते हैं

वहां भी भगवान श्री कृष्ण से सुदामा जी ने कुछ भी नहीं मांगा जिस दशा में गए हुए थे इस दशा में भगवान के धाम से वापस आ जाते हैं चाहते तो द्वारका पुरी स्वर्ण की बनी हुई थी बहुत सा स्वर्ण इत्यादि मांग लेते

लेकिन सुदामा जी एक भी तोला स्वर्ण आदि को मांग नहीं पाए क्योंकि उनकी आदत थी किसी से कुछ भी नहीं मांगते थे इस कथा का समापन 1 अक्टूबर 2026 को होगा


Siddhant Fast News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button