
वाराणसी चीफ ब्यूरो सिद्धांत फास्ट न्यूज़
सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन
वाराणसी वाराही नेवादा में कल 25 सितंबर से 7 दिन चलने वाला श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन लोक कल्याण व पितरों को तरण हेतु किया गया है
ग्राम सभा बरही डीह के महेंद्र सिंह रविंद्र नाथ सिंह नरेंद्र प्रताप सिंह जितेंद्र प्रताप सिंह वीरेंद्र प्रताप सिंह ओम प्रकाश सिंह मनोज सिंह के यहां श्रीमद्भागवत महापुराण का सप्त दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस में कथा वाचक आचार्य पंडित दशरथ दुबे महाराज जी भागवत महापुराण की कथा पर प्रकाश डालते हुए
बताया कि और पुराणों की कथा को श्रवण करने से मृत्यु के बाद मोक्ष मिलता है लेकिन भागवत महापुराण की कथा श्रवण करने पर मानव को जीते जी मोक्ष मिल जाया करता है
इतना ही नही आसुरीय प्रवृत्तियां चाहे कोई भी हो या प्रेत योनि से भी मुक्ति मिल जाया करता है
कथा के प्रथम दिवस पर महापुराण की महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि धुंधकारी और गोकर्ण दो भाई थे धुंधकारी की अल्पायु मृत्यु होने के कारण वह प्रेत योनि में चला गया था
भाई गोकर्ण के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण का सप्त दिवसीय वाचन करने मात्र से धुंधकारी प्रेत योनि से मुक्त हो गया
इतना ही नहीं इस महापुराण का इतना प्रभाव है कि मनुष्य जीवन में कोई भी सत्कर्म न किया हो तो भी उसके द्वारा किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं
यज्ञ के सहायक आचार्य पंडित रामानुज पांडे बृजेश मिश्रा अयोध्या से आए हुए आचार्य संपादित कर रहे हैं

