उत्तरप्रदेश

आज का राशिफल

आचार्य पंडित दशरथ दुबे 9918 670 276

Siddhant Fast News

राशिफल के आधार पर देखें किसको लाभ होगा किसको हानि 14 में 2024

मेष राशि आज समय मिश्रित फलदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। दूसरों के प्रति सद्भाव रखने से आपका भी मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक संस्था के प्रति भी आपका सहयोग बना रहेगा।
अनजान लोगों को पैसा उधार ना दे, ना ही उन पर विश्वास करें। गलतफहमी की वजह से किसी रिश्ते में अनबन भी आने की आशंका है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगो को कुछ दिक्कत आ सकती है। इसलिए पेपर वर्क बहुत ही सावधानी से करें। बिजनेस संबंधित ज्यादा जानकारियां हासिल करें। दूरदराज के पार्टियों से भी संपर्क रखें, इससे आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। ऑफिस में अपने काम करने की नीतियों में बदलाव लाने की कोशिश करें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। व्यर्थ की मौज मस्ती से दूर रहे।
पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं। परंतु थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

वृष राशि आज पारिवारिक व्यवस्था में उचित सामंजस्य और अनुशासन बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा और आप सफल भी होंगे। मौज मस्ती के बाद अब बच्चों का ध्यान पुनः अपनी पढ़ाई की तरफ एकाग्र उचित रहेगा। सरकारी मामलों से आज कुछ राहत मिल सकती है।
किसी की भी बातों में ना आकर अपने ऊपर ही भरोसा रखें, वरना भावनाओं में बहकर अपना नुकसान कर सकते हैं। पेरेंट्स बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। ज्यादा अनुशासन लगाने से उनका स्वभाव और जिद्दी हो सकता है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से दूर रहें। ज्यादा काम की वजह से सभी गतिविधियों पर पूरी तरह फोकस नहीं रहेगा। फोन कॉल और कर्मचारियों की मदद से कार्यक्षेत्र में अच्छी व्यवस्था रहेगी। ऑफिस के माहौल में अपने साथियों पर अधिक विश्वास न करके अपनी बुद्धि बल का ही प्रयोग करे दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी शुभ सूचना मिल सकती हैं।
ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी समस्या है तो लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन राशि आज किसी खास व्यक्ति के साथ आपका वार्तालाप होगा, आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। फाइनेंस संबंधी कार्यों को पूरा करने में ज्यादा अहमियत दें। संतान की शिक्षा को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अफवाहों पर ध्यान दिए बिना अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। सफलता मिलने पर यही लोग आपके पक्ष में आएंगे। उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी तरह का व्यवधान आ सकता है। ऊपर तनाव को हावी ना होने दें। किसी भी संबंधी के साथ संबंधों में खटास ना आने दे।
व्यवसाय में पिछले काफी समय से कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। साथ ही कार्य प्रणाली में भी सुधार आएगा। ध्यान रखें, कि किसी सहयोगी के साथ मनमुटाव की स्थिति ना बने। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्य की अधिकता बनी रहे जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से भी उचित सलाह मिल सकती है।
दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारियों से अपना परिवार का बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क राशि आज घर में रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। कुछ समय से चल रही समस्या रिश्तेदारों तथा परिवार के लोगों के सहयोग से हल होगी। जिसकी वजह से आप अपने आप को बहुत अधिक तनाव मुक्त महसूस करेंगे। लंबी यात्रा के भी योग बन रहे हैं।- कई मामलों में धीरज और धैर्य रखना जरूरी है। वरना गुस्सा और लापरवाही से समस्याएं और अधिक बढ़ेगी। अपरिचित लोगों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। कोई नकारात्मक प्रवृत्ति का व्यक्ति आपके लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। आज व्यवसाय में लापरवाही से बड़ा ऑर्डर या डील कैंसिल होने की आशंका है। बहुत अधिक संजीदगी तथा गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। काम की अधिकता की वजह से उच्चाधिकारियों का दबाव बना रहेगा विवाहित संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर परेशानी का कारण बन सकते हैं।
अत्यधिक व्यस्तता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। शारीरिक कमजोरी तथा बदन दर्द की परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह राशि आज परिवार जनों के साथ व्यक्तिगत गतिविधियों को लेकर कुछ महत्वपूर्ण विचार विमर्श होगा। घर, दुकान, ऑफिस आदि के मरम्मत व सुधार संबंधी योजनाएं भी बनेगी। दिन का कुछ समय किसी आध्यात्मिक गतिविधि अथवा धार्मिक स्थल पर व्यतीत करें।
अफवाहों पर ध्यान ना दें। वरना इस वजह से आपके स्वभाव में इगो, चिड़चिड़ापन आदि जैसी स्थिति बनेगी। अपने कार्य पर समर्पित रहे। आय के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। बच्चे की कोई नकारात्मक गतिविधि परेशान कर सकती हैं।
वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार जरूर करें। पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों के बीच उचित संतुलन बना रहेगा। युवा वर्ग अपनी मित्रता के प्रति गंभीर रहेंगे।
वर्तमान मौसम की वजह से आलस और सुस्ती रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या राशि व्यक्तिगत अथवा परिवार संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आज मनोरंजन पूर्ण समय व्यतीत होगा।
खुद को व्यस्त रखें। क्योंकि कुछ पुरानी नकारात्मक बातें उठने से किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए अपने विचारों पर मनन करते रहे। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे।
मौजूदा बिजनेस में जो काम चल रहे हैं, इसमें नई उपलब्धियां मिलेंगी। इन पर बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है क्योंकि निकट भविष्य में बहुत ही लाभदायक स्थितियां प्राप्त होगी। सरकारी सेवार्थ लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा अपने किसी भी खास कार्य में जीवनसाथी तथा परिवार जनों की सलाह अवश्य लें। इससे आप अपने कार्यों को और अधिक बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर पाएंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें।
सामर्थ्य से अधिक कार्यभार रहने की वजह से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला राशि आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित करने का सही समय है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में ज्यादा ध्यान रहेगा तथा सफलता भी मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। अधिक सोच-विचार करने में समय व्यतीत ना करें। नहीं तो कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना पैसे और समय की बर्बादी ही देगा।
व्यवसाय दृष्टि से समय मध्यम ही है। अपनी किसी भी योजना व कार्यप्रणाली को अपने तक ही सीमित रखें तो ज्यादा उचित रहेगा। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में सहयोगी के साथ चल रहे विवाद समाप्त होंगे। संबंध मधुर हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति का जरूर ध्यान रखें। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
खांसी, जुकाम जैसे दिक्कत महसूस हो सकती हैं। लापरवाही ना करें क्योंकि वर्तमान मौसम में अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक राशि आज दिनचर्या व्यवस्थित और मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगी। कुछ समाधान भी मिलेंगे। जिससे आप अपने आपको पुनः ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने की उम्मीद है।
अपने ऊपर भरोसा रखें, दूसरों की बातों में आकर नुकसान ही होगा। वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहें। वरना संबंध खराब हो सकते हैं। किसी भी तरह के लेनदेन करने के लिए अभी समय पक्ष में नहीं है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अत्यधिक रहेगी, लेकिन मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम तो हासिल नहीं होंगे। इस समय वर्तमान परिस्थितियों पर ही ध्यान दें, कोई नया कार्य ना शुरू करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहेंग दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा परंतु प्रेम प्रसंगों में पारदर्शिता रखना अति आवश्यक है। वरना गलतफहमियां आ सकती हैं।
व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखना जरूरी है। वरना कमजोरी व थकान जैसी स्थिति महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु राशि आज आपकी सकारात्मक सोच से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। आज अचानक किसी समस्या का हल मिल जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बना रहेगा।
अपनी योजनाओं और गतिविधियों को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें, वरना कोई व्यक्ति गलत भावना से इनका दुरुपयोग भी कर सकता है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज रखें तथा अपने कार्यों पर ध्यान दें व्यवसाय संबंधी लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई है। प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े लोगों की आज कोई बड़ी डील होना संभव है। साथ ही पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफा होगा। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। कोई यात्रा भी संभव है पारिवारिक छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज रखें। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंध भी गहरे होंगे।
तनाव होने जैसी गतिविधियों से खुद को दूर ही रखें। सिर दर्द और थकान की समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

मकर राशि आज कोई रुका हुआ सरकारी मामला आज हल हो सकता है। अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आप की विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। घर में मांगलिक कार्य आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी।
यह समय अत्यधिक मेहनत और प्रयासों का है। आलस और सुस्ती की वजह से आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। अपनी इन नकारात्मक कमियों को दूर करें। युवा वर्ग दोस्तों के साथ ज्यादा चैटिंग और गपशप में समय व्यर्थ ना करें। व्यवसाय मे कुछ ना कुछ व्यवधान होने की वजह से मन परेशान रहेगा। हालांकि कुछ खास लोगों की मदद से आपकी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। नौकरी पेशा लोग अधिकारियों से संबंध मधुर रखें। अपने लक्ष्य को नियत समय पर पूरा करने की कोशिश करे पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के लिए डेटिंग के अवसर बनेंगे। व्यायाम, योगा जैसी गतिविधियों को नियमित रखें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

​कुंभ राशि आज अपना वर्चस्व, मान-सम्मान बनाने का यह उत्तम समय है। अध्यात्म तथा अध्ययन संबंधी कार्यों में मन लगेगा। और मानसिक सुकून भी महसूस करेंगे। सामाजिक अथवा राजनीतिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति बनाए रखें।
नेगेटिव- कभी-कभी ऐसा प्रतीत होगा, कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है। परंतु नकारात्मकता लाने की बजाय अपने काम करने की प्रणाली में बदलाव लाएं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व सहयोग का भी अवश्य अनुसरण करें। रुकी हुई व्यवसायिक गतिविधियों में गति आएगी। कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएंगे। सिर्फ सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। कमीशन संबंधी व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थिति रहेगी। ऑफिशियल मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है अपने कार्यों में जीवन साथी की सलाह अवश्य ले, आपका मनोबल बढ़ेगा। तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी।
मौसम से अपना बचाव रखें। तथा अपनी जीवनशैली को भी सुव्यवस्थित रखें। गैस और बदहजमी की शिकायत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन राशि आज किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। लोग आपकी योग्यता की सराहना करेंगे। दिन कुछ सामान्य ही व्यतीत होगा। परंतु आप अपनी योग्यता द्वारा मन मुताबिक कार्य में सफलता पा ही लेंगे। इस समय उचित बजट बनाकर चलना जरूरी है। कोई लोन लेने की योजना बनाई है तो उससे संबंधित अभी और अधिक जानकारियां लेने की जरूरत है। व्यर्थ की मौज मस्ती और गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें।
व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। कभी-कभी कोई निर्णय लेने में दुविधा हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी सदस्य की सलाह अवश्य लें। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से करने की वजह से कुछ दिक्कतें भी आएंग दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में लापरवाही करना दूरियां ला सकता है।
मेडिटेशन, व्यायाम आदि के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। ज्यादा थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9


Siddhant Fast News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button